जन सुराज पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की, इतेफाक आलम बने प्रदेश महासचिव पूर्णिया जन सुराज पार्टी संगठन के पुनर्गठन और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की है। दी गई नई जिम्मेदारियों में प्रदेश महासचिव राज्य के, क्षेत्रिय कोर कमिटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश महासचिव में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गया से नरेश माझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह शमीम को महासचिव का पदभार दिया गया है।

- मामूली सी जमीन के लिए आजकल के इंसान बात बात मैं छोटी छोटी बातों के लिए लड़ जाते हैं जिसका नतीजा सिर्फ और सिर्फ परेशान होना होता हैं1
- #फलका थाना क्षेत्र में आज हुई घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि पब्लिक के साथ झड़प के दौरान पुलिस का हथियार तक छिन लिया गया। यह साफ दर्शाता है कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। ऐसी घटनाएँ कानून-व्यवस्था पर चिंता बढ़ाती हैं और प्रशासन से जवाबदेही की मांग करती हैं। अब जरूरी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों ने डॉक्टर की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर साहब न सिर्फ नशे में थे, बल्कि बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग भी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद डॉक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना सरकारी अस्पताल में लापरवाही जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली बड़ा सवाल: क्या ऐसे डॉक्टरों के भरोसे सुरक्षित है आम जनता की स्वास्थ्य व्यवस्था? यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Dilkhush Kumar1
- Post by Araria News1
- हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हथियार भी छीना कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव को 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। हंगामे के बीच पुलिसकर्मी का हथियार भी छीन लिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छीना गया हथियार बरामद कर लिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।1
- कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा फल्का थाना के दरोगा को किया निलंबित कटिहार मे फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के छीने हथियार, पुलिस हिरासत मे बाइक चोरी के आरोप मे पकडे गये राकेश यादव की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन, स्थिति तनावपूर्ण, ग्रामीणों ने पुलिस को खडेरा, फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन,1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1