चंदौली में पहली बार: चकिया के गणेशपुर पहाड़ पर फोटोग्राफी स्कूल का यादगार नाइट कैंपिंग चंदौली/चकिया। चंदौली जिले में पहली बार चकिया विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुर पहाड़ पर फोटोग्राफी स्कूल टीम द्वारा एक अनोखा “नाइट कैंपिंग” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 19 सितंबर को शाम 4:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छायाकार मित्र पहाड़ों की गोद में कैम्पफायर, संगीत, फोटोग्राफी और दोस्ती के यादगार पल साझा करेंगे। यह आयोजन जिले में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें फोटोग्राफी प्रेमियों को प्रकृति के बीच एक रात बिताने का अनूठा मौका मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैमरे के साथ-साथ संगीत, हंसी-मजाक और आपसी संवाद के माध्यम से यादें संजोना है। इस रात प्रतिभागियों को पहाड़ों के बीच खूबसूरत शाम, कैम्पफायर की गर्माहट, रात का स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, सुबह की गरमा-गरम चाय, अंताक्षरी, गीत-संगीत और ढोलक की थाप का आनंद मिलेगा। साथ ही फोटोग्राफी की तकनीकी चर्चा, लाइटिंग और एडिटिंग के गुर तथा दोस्ती की मीठी यादें भी साझा की जाएंगी। केवल कैमरे की क्लिक ही नहीं, बल्कि ढोलक की थाप पर गीत और पूरी रात मस्ती का माहौल होगा। प्रत्येक पंजीकृत सदस्य के लिए चारपाई, गद्दा, कंबल, शुद्ध शाकाहारी भोजन, मीठी खीर, पीने योग्य शुद्ध पानी और मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नजदीकी पुलिस चौकी से दो सिपाही भी तैनात रहेंगे। फोटोग्राफी स्कूल के एडमिन रोहित मौर्या ने बताया, “चंदौली जिले में पहली बार चकिया के गणेशपुर पहाड़ पर हम यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रात हमारी होगी, बातें फोटोग्राफी की होंगी, संगीत अपनेपन का होगा और यादें जिंदगी भर की होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णतः वर्जित है। नियम उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना सहित कार्रवाई की जा सकती है। फोटोग्राफी स्कूल परिवार इस एक रात को जिले के छायाकारों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने की तैयारी में जुटा है।
चंदौली में पहली बार: चकिया के गणेशपुर पहाड़ पर फोटोग्राफी स्कूल का यादगार नाइट कैंपिंग चंदौली/चकिया। चंदौली जिले में पहली बार चकिया विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुर पहाड़ पर फोटोग्राफी स्कूल टीम द्वारा एक अनोखा “नाइट कैंपिंग” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 19 सितंबर को शाम 4:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छायाकार मित्र पहाड़ों की गोद में कैम्पफायर, संगीत, फोटोग्राफी और दोस्ती के यादगार पल साझा करेंगे। यह आयोजन जिले में अपनी तरह
का पहला प्रयास है, जिसमें फोटोग्राफी प्रेमियों को प्रकृति के बीच एक रात बिताने का अनूठा मौका मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैमरे के साथ-साथ संगीत, हंसी-मजाक और आपसी संवाद के माध्यम से यादें संजोना है। इस रात प्रतिभागियों को पहाड़ों के बीच खूबसूरत शाम, कैम्पफायर की गर्माहट, रात का स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, सुबह की गरमा-गरम चाय, अंताक्षरी, गीत-संगीत और ढोलक की थाप का आनंद मिलेगा। साथ ही फोटोग्राफी की तकनीकी चर्चा, लाइटिंग और एडिटिंग के गुर तथा दोस्ती
की मीठी यादें भी साझा की जाएंगी। केवल कैमरे की क्लिक ही नहीं, बल्कि ढोलक की थाप पर गीत और पूरी रात मस्ती का माहौल होगा। प्रत्येक पंजीकृत सदस्य के लिए चारपाई, गद्दा, कंबल, शुद्ध शाकाहारी भोजन, मीठी खीर, पीने योग्य शुद्ध पानी और मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नजदीकी पुलिस चौकी से दो सिपाही भी तैनात रहेंगे। फोटोग्राफी स्कूल के एडमिन रोहित मौर्या ने बताया, “चंदौली जिले में
पहली बार चकिया के गणेशपुर पहाड़ पर हम यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रात हमारी होगी, बातें फोटोग्राफी की होंगी, संगीत अपनेपन का होगा और यादें जिंदगी भर की होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णतः वर्जित है। नियम उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना सहित कार्रवाई की जा सकती है। फोटोग्राफी स्कूल परिवार इस एक रात को जिले के छायाकारों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने की तैयारी में जुटा है।
- रामगढ़ मे सेना के जवान की मौत, नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रामगढ़ में किया धरना प्रदर्शन और सड़क जाम, घटनास्थल पर मोहनिया एसडीएम और प्रभारी डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद...1
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।2
- भाजपा के विधायक भरत बिंद पर मकान नहीं खाली करने का लगा आरोप पीड़ित ने कहा SP से लगाएंगे गुहार1
- चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- पत्रकार: क्या आपने कभी भगवान शिव या शिवलिंग के बारे में अपशब्द कहे हैं? यह आरोप क्यों लगते हैं? संत रामपाल जी: मैंने कभी कोई अपशब्द नहीं कहे। हम स्वयं प्रथम मंत्र में शिव-पार्वती जी की साधना करवाते हैं। हमने केवल पुराणों (शिव पुराण, लिंग पुराण आदि) में जो प्रसंग और कथाएं लिखी हैं, उन्हें ज्यों-का-त्यों पढ़कर सुनाया है। शास्त्रों के लिखे को पढ़कर सुनाना अपशब्द कहना नहीं है। #harekrishna #viralreels #harharmahadev #jaishriram #SantRampalJiMaharaj ✰किसी भी जीव को मनुष्य जीवन कैसे मिलता है?✰ अवश्य पढ़ें पवित्र सद्ग्रंथों पर आधारित संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक *ज्ञान गंगा*। निःशुल्क पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपना नाम, पूरा पता, और मोबाइल नंबर हमें व्हाट्सएप करें : +91 74968018251
- कैमूर/बिहार, मॉडल स्कूलों की व्यवस्था पर डीएम की सख्ती, 100% उपस्थिति से लेकर स्मार्ट क्लास तक दिए कड़े निर्देश सहयोग, कायाकल्प और जनप्रतिनिधियों की मदद से स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर; अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश कैमूर। जिले में संचालित 15 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) के सफल संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार, 16 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 15 मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक, नामित जिला वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि बैठक में जिला पदाधिकारी ने विद्यालयों के समुचित विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। भौतिक निरीक्षण के बाद तय होंगी विकास योजनाएं वही जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को संबंधित विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर प्राथमिकताओं के आधार पर विकास योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा के माध्यम से ‘सेवा संकल्प’ एवं ‘कायाकल्प’ अभियान के तहत मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को विद्यालयों के विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। छात्र कोष और विकास कोष का छात्रहित में होगा उपयोग आपको बताते हुए चलें कि बैठक में विद्यालयों में उपलब्ध छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि का उपयोग छात्रहित और विद्यालय के आवश्यक विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, स्थानीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत संरचना से जुड़ी आवश्यक योजनाओं का चयन कराने को कहा गया। अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर बिहार राज्य आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को प्रस्ताव/अनुशंसा भेजने का निर्देश भी दिया गया। 100% उपस्थिति पर विशेष जोर वही जिला पदाधिकारी ने सभी मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं का समय पर संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। लाइब्रेरी, लैब और स्मार्ट क्लास नियमित चलाने का आदेश आपको बता दें कि बैठक में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया गया। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यार्थियों का Filo ऐप पर अनिवार्य पंजीकरण कराने तथा उसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण हुआ तो होगी कार्रवाई वही मॉडल स्कूलों की भूमि पर स्थायी अथवा अस्थायी अतिक्रमण के मामलों को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को ऐसे विद्यालयों की भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। बता दें कि वही बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए मॉडल स्कूलों को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।3
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- सोनबरसा टांडाकला में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती, बाबा भोलेनाथ ने किया उद्घाटन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1