सादड़ी में शीतलाष्टमी पर शीतला माता का मेला भराः श्रद्धालुओं ने बासोड़े का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की सादड़ी शहर में बुधवार को शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मादा सड़क मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन हुआ। इसका आयोजन शीतला माता नवयुवक मंडल, सनातन धर्म ट्रस्ट और नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाल लेकर माताजी के भजन गाते हुए मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़े का भोग लगाकर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचे मेले के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग माताजी के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।गैर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र मेले का प्रमुख आकर्षण परंपरागत गैर नृत्य रहा। गेरियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में गेर नृत्य प्रस्तुत किया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। गेर नृत्य ने मेले के माहौल को जीवंत बना दिया और दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मेले में बच्चों में दिखा उत्साह मेले में विभिन्न प्रकार की अस्थायी दुकानें और झूले भी लगाए गए थे, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लेते हुए खरीदारी भी की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शीतलाष्टमी के इस पारंपरिक मेले में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर तरुण को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मंगोलपुरी के भगवा चौक से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च इलाके के कई चौक-चौराहों से होता हुआ मंगोलपुरी थाने तक पहुंचा. इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और समाज के कई प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने तरुण को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठाई. कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि होली जैसे त्योहार के दिन हुई इस हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है. कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक तरुण के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी.1
- #DelhiNews #ModelTownDelhi #GasCylinderCrisis #LPGCrisis #GasAgency #DelhiGasProblem #CylinderBlackMarketing #DelhiPublicProblem #BreakingNewsDelhi #DelhiJanataKiAwaaz1
- मंगोलपुरी के स्कूल में छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा जागरूकता का संदेश1
- o1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- भारत में LPG संकट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने Gas Crisis से निपटने के लिए मास्टरस्ट्रोक प्लान लागू कर दिया है। अब LPG प्रोडक्शन में 10% की बढ़ोतरी की गई है और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। क्या अब खत्म होगी गैस की किल्लत? किन देशों से आ रही है नई खेप? और जमाखोरों पर क्या होगा बड़ा एक्शन? जानिए इस खास रिपोर्ट में। वीडियो को पूरा देखें, Like 👍 करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें ❤️ SBharatNews – झूठ के खिलाफ...जंग 🚩🇮🇳1
- दिनांक -11-3-2026लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे बस्ती में रसोई गैस का हाहाकार दावों की खुली पोल एजेंसियों पर भारी भीड़ और प्रशासनिक अधिकारी मौन।कलवारी सरला गैस एजेंसी पर लगा सिलेंडरों का मेला कतारों में काटा दिन चूल्हा जलाने की आस में पसीने में तर बतर हुए उपभोक्ता।जिले में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं बुधवार को शहर के कलवारी क्षेत्र स्थित (भारत गैस) सरला गैस एजेंसी समेत अन्य वितरकों के एजेंसी के आगे जो मंजर दिखा वह प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग सिलेंडर पाने की उम्मीद में कतारो में लग गए लेकिन घंटे की जद्दोजहद के बाद भी कई उपभोक्ता के हिस्से सिर्फ निराशा ही आई। सरला गैस एजेंसी पर सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल रहा एजेंसी के बाहर महिलाओं बुजुर्गों और कामगारों की भारी भीड़ थी लोग अपना काम छोड़कर सिर्फ एक सिलेंडर के लिए घंटे मस्कत करते नजर आए।उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बुकिंग होने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम और एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।सवालों के घेरे में सिर्फ सप्लाई चैन ही नहीं बल्कि वितरण प्रणाली भी है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम आदमी घंटों लाइन में खड़ा रहता है तब उसे स्टॉक खत्म होने का बहाना थमा दिया जाता है जबकि दूसरी ओर लोगों का कहना है कि हमारे सिलेंडर ब्लैक किये जा रहे हैं आखिर क्या वजह है की ट्रक आने के दावों के बावजूद काउंटर पर हाहाकार मचा है इस भारी भीड़ और जनता की परेशानी का जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है क्या आपूर्ति विभाग को भीड़ नजर नहीं आती गैस एजेंसी अनिवार्य गैस सेवा के लिए अगर जनता को सड़कों पर घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है। लोगों का कहना है कि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी और वितरण में पारदर्शिता नहीं आई तो यह आक्रोश सड़कों पर आंदोलन का रूप ले सकता है । आखिर कब तक सरला गैस एजेंसी के चक्कर काट कर आम जनता अपने धैर्य की परीक्षा देती रहेगी।1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1