logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ईद मिलादुन्नबी पर गांव-गांव पहुंचे शकील अहमद,दिया अमन और भाईचारे का संदेश* सुल्तानपुर।बारह रबीउल अव्वल के मौके पर इसौली विधानसभा क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। सपा के 187 विधानसभा इसौली से प्रबल दावेदार शकील अहमद ने क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और मुबारकबाद दी।सहाबागंज, दाऊदपुर, वलीपुर, इब्राहिमपुर, मऊ, सत्तर, सोनबरसा, अलियाबाद, पारा बाजार, बल्दीराय, नंदौली, मिठनेपुर, कोटिया, अलीगंज, कुड़वार, रसूलपुर और चक कारी भीट समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचे शकील अहमद ने मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इत्तेहाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बारह रबीउल अव्वल इंसानियत, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए समाज में अमन, खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआ की।कार्यक्रमों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाकांत यादव,प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असलम,मोहम्मद जफर खान, वस्सन खान लहूती, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम यादव, वकील अहमद, सलीम अहमद, अशरफ खान, अजमल अहमद, सैफ अहमद, नदीम अहमद, आमिर खान, अवेद, अयान और अनस खान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Pawan Dubey
Pawan Dubey
Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
a7dd8b17-cf4b-4335-9407-e8c2f9870ff1

*ईद मिलादुन्नबी पर गांव-गांव पहुंचे शकील अहमद,दिया अमन और भाईचारे का संदेश* सुल्तानपुर।बारह रबीउल अव्वल के मौके पर इसौली विधानसभा क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। सपा के 187 विधानसभा इसौली से प्रबल दावेदार शकील अहमद ने क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर

1620a07b-c082-451a-b871-158aebc8baab

लोगों से मुलाकात की और मुबारकबाद दी।सहाबागंज, दाऊदपुर, वलीपुर, इब्राहिमपुर, मऊ, सत्तर, सोनबरसा, अलियाबाद, पारा बाजार, बल्दीराय, नंदौली, मिठनेपुर, कोटिया, अलीगंज, कुड़वार, रसूलपुर और चक कारी भीट समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचे शकील अहमद ने मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इत्तेहाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि

d0188d74-e6c5-4a86-9bfd-3d105ce5bee5

बारह रबीउल अव्वल इंसानियत, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए समाज में अमन, खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआ की।कार्यक्रमों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाकांत यादव,प्रधान

bf97581d-2de6-42c0-baa3-0f353755a71d

प्रतिनिधि मोहम्मद असलम,मोहम्मद जफर खान, वस्सन खान लहूती, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम यादव, वकील अहमद, सलीम अहमद, अशरफ खान, अजमल अहमद, सैफ अहमद, नदीम अहमद, आमिर खान, अवेद, अयान और अनस खान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नागेश्वर महादेव मार्ग पर अग्निपरीक्षा जारी: सावन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर। सुल्तानपुर। सावन का अंतिम सोमवार बीत जाने के बाद भी जज्जौर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्ग की बदहाली और उस पर गिराई गई ईंटों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। एपिसोड-1 के बाद भी हालात जस के तस मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अभिषेक शुक्ला ने मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी तक मामला पहुँचने के बाद भी धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ताजा स्थिति यह है कि मार्ग पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा रास्ते पर इस तरह से ईंट के टुकड़े (रोड़ा) गिरा दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे रोज़ाना श्रद्धालु और स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से वंचित आस्था का केंद्र * जलनिकासी व सड़क मरम्मत का अभाव: हल्की बारिश में भी सड़क नाले का रूप ले लेती है। * महिलाओं के लिए शौचालय न होना: दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। * वृद्धों और बच्चों के लिए जोखिम: फिसलन और बेतरतीब ईंटों के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन से उठे 4 तीखे सवाल: * क्या जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? * क्या हर सावन और बारिश में श्रद्धालुओं को इसी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा? * अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का असर ज़मीन पर कब दिखाई देगा? * मंदिर के अकेले रास्ते को बाधित करने वालों पर ठोस विभागीय कार्रवाई कब होगी? मांग: ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का तुरंत पक्की मरम्मत कराया जाए, जलनिकासी की पक्की व्यवस्था की जाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं (विशेषकर महिला शौचालय) उपलब्ध कराई जाएं।
    1
    नागेश्वर महादेव मार्ग पर अग्निपरीक्षा जारी: सावन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर।
सुल्तानपुर। 
सावन का अंतिम सोमवार बीत जाने के बाद भी जज्जौर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्ग की बदहाली और उस पर गिराई गई ईंटों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।
एपिसोड-1 के बाद भी हालात जस के तस
मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अभिषेक शुक्ला ने मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी तक मामला पहुँचने के बाद भी धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ताजा स्थिति यह है कि मार्ग पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा रास्ते पर इस तरह से ईंट के टुकड़े (रोड़ा) गिरा दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे रोज़ाना श्रद्धालु और स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित आस्था का केंद्र
* जलनिकासी व सड़क मरम्मत का अभाव: हल्की बारिश में भी सड़क नाले का रूप ले लेती है।
* महिलाओं के लिए शौचालय न होना: दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।
* वृद्धों और बच्चों के लिए जोखिम: फिसलन और बेतरतीब ईंटों के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन से उठे 4 तीखे सवाल:
* क्या जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
* क्या हर सावन और बारिश में श्रद्धालुओं को इसी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा?
* अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का असर ज़मीन पर कब दिखाई देगा?
* मंदिर के अकेले रास्ते को बाधित करने वालों पर ठोस विभागीय कार्रवाई कब होगी?
मांग:
ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का तुरंत पक्की मरम्मत कराया जाए, जलनिकासी की पक्की व्यवस्था की जाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं (विशेषकर महिला शौचालय) उपलब्ध कराई जाएं।
    user_Pawan Dubey
    Pawan Dubey
    Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार. बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है। 👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।" 👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    1
    DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार.
बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है।
👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।"
👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 
👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। पौराणिक आस्तीक बाबा धाम में चल रहे आस्तीकन मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिन में हुई बारिश ने मेले की रौनक को कुछ देर प्रभावित किया। बारिश से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, लेकिन मौसम साफ होते ही मेला क्षेत्र फिर गुलजार हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर खरीदारी की। मिठाई, बर्तन, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपयोगी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बारिश के बावजूद मेले में उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु परिवार के साथ घूमते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ की निगरानी की गई। आयोजकों के मुताबिक मेले के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
    1
    आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार
आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। पौराणिक आस्तीक बाबा धाम में चल रहे आस्तीकन मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दिन में हुई बारिश ने मेले की रौनक को कुछ देर प्रभावित किया। बारिश से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, लेकिन मौसम साफ होते ही मेला क्षेत्र फिर गुलजार हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर खरीदारी की। मिठाई, बर्तन, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपयोगी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बारिश के बावजूद मेले में उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु परिवार के साथ घूमते नजर आए।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ की निगरानी की गई। आयोजकों के मुताबिक मेले के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
एंकर----- 
रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है।
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
----
तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल
घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।
हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद
इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    1
    बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    4
    चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
    2
    बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही
बीकापुर।
तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के  साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
    user_अरुण कुमार मिश्र
    अरुण कुमार मिश्र
    Local News Reporter बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    1
    *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी।

*ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।*
सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    user_Pawan Dubey
    Pawan Dubey
    Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.