डीएम के आदेश हवा-हवाई! फिर सड़कों पर गिट्टी-बालू का डंप, हादसे का खतरा बढ़ा जालौन। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शहर और मुख्य सड़कों पर गिट्टी और बालू के डंप लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़क किनारे ही निर्माण सामग्री डाली जा रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों औरैया रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन कुछ दिन बीतते ही हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। शहर के कई स्थानों और मुख्य मार्गों पर खुलेआम गिट्टी और बालू के ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर गिट्टी-बालू डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

- महानगर झांसी नगर निगम में कचड़े का लगा अम्बर काफी दिनों से सफाई व्यवस्था चरम पर है कागजों में सफाई हो रही है हजारी महादेव पानी की धर्म शाला रोड नियर पंचकुइयां मंदिर के लिए जा रहे दर्शन करने वाले को बहुत परेशानी होती है कचड़े बदबू आ रही निकलते समय बहुत परेशानी होती नगर आयुक्त नगर निगम झांसी1
- घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।1
- Post by अनिल नीखरा जालौन3
- जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।1
- Post by KD पत्रकारMEDIA1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- आज बहुत दिनों बाद देखनो को मिला प्रभात फेरी महानगर झांसी सुबह सुबह राम राम धुन बड़ा आनंद मिला जय श्री राम1