Shuru
Apke Nagar Ki App…
₹10 डोनेट करें एक गरीब की हेल्प करें और लाइक करें शेयर करेंकमेंट करें
Jalim Prajapati
₹10 डोनेट करें एक गरीब की हेल्प करें और लाइक करें शेयर करेंकमेंट करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी में चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय की मौन साधना ने सबका ध्यान खींच लिया है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय रोजाना छह घंटे मौन रहकर राम मंत्र का जप और रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। इस दौरान वे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। सवालों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन जवाब की जगह उनकी साधना चर्चा में आ गई है।1
- बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका विदिशा। जिले में अच्छी बारिश की कामना को लेकर लोगों ने एक अनोखा देसी टोटका किया। शहर में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पूरे शहर में इसकी चर्चा रही। मान्यता है कि ऐसे पारंपरिक टोटकों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इसी विश्वास के साथ लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए तथा जिले में समय पर और भरपूर बारिश होने की कामना की, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और जलसंकट से राहत मिल सके। हालांकि, ऐसे टोटकों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह स्थानीय लोकविश्वास और परंपराओं का हिस्सा माना जाता है। लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होगी और किसानों के चेहरे फिर से खिल उठेंगे।1
- राकेश जैन की रिपोर्ट के मुताबिक, रायसेन में पुराने नाले को नए नाले से मिलाने के लिए पी डब्लू डी विभाग और रायसेन नगरपालिका ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान मार्ग में आने वाले कच्चे और पक्के अतिक्रमण भी हटाए गए हैं।1
- रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला स्तर के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। वहीं विभिन्न विकास खंडों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बैठक से जुड़े हैं।2
- रायसेन जिले के ग्राम बोरास में लोगों के रहने के स्थान पर घूरे लगे हुए हैं। गांव के जिस हिस्से में आबादी निवास करती है, ठीक वहीं पर घूरे लगे होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- विदिशा शहर और जिले में लंबे समय से पर्याप्त बारिश न होने के कारण लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस बीच, बारिश के लिए तरह-तरह के पारंपरिक टोटके किए जा रहे हैं। एक अनोखे टोटके में, विदिशा में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए और इंद्रदेव से अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई। यह आयोजन नगर पालिका कार्यालय के पास भाजपा कार्यालय के सामने किया गया। लोगों का मानना है कि इस तरह के पारंपरिक टोटकों से बारिश के देवता प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। विदिशा जिले में बारिश का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के साथ-साथ जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोग चिंतित हैं। किसानों को खेतों में फसलों के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता है, वहीं आम नागरिक भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। टोटका करने वाले गुड्डू किरार ने कहा कि बारिश केवल किसानों ही नहीं, बल्कि पूरे जिले की जरूरत है। शहर में भीषण गर्मी और उमस से राहत के लिए अच्छी बारिश जरूरी है। इसी उम्मीद के साथ गधों को गुलाब जामुन खिलाकर विदिशा शहर सहित पूरे जिले में अच्छी और पर्याप्त बारिश होने की प्रार्थना की गई।2
- मध्य प्रदेश के विदिशा में शहनााई गार्डन में आयोजित जिला औषधि विक्रेता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव लगभग 15 वर्ष बाद रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस मतदान में कुल 800 मतदाताओं में से 610 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे लगभग 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सात चरणों में संपन्न हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष और सचिव पदों के परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर श्री चंद्रकांत जैन ने 546 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री कैलाश जैन को 428 मत मिले। इस प्रकार श्री चंद्रकांत जैन ने 118 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर जिला अध्यक्ष का पद हासिल किया। वहीं जिला सचिव पद पर श्री नवल किशोर शास्त्री ने 357 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी श्री संजय सिकरवार को 63 मतों के अंतर से हराया। श्री सिकरवार को 294 मत मिले। मतदान केंद्र पर सुबह से ही औषधि विक्रेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं एवं मिठाइयों से स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष पद का चुनाव 15 वर्षों बाद आयोजित होने से विक्रेताओं में विशेष उत्साह था, और बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी ने संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।4
- थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। रेस्क्यू ऑपरेशन में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।4