हसनपुर पावर हाउस पर धूमधाम से किया गया बाबा विश्वकर्मा की पूजा हसनपुर पावर हाउस पर धूमधाम से किया गया बाबा विश्वकर्मा की पूजा समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित गंगासागर पावर हाउस परिसर में गुरुवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पावर हाउस परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।पूजा को लेकर सुबह से ही पावर हाउस परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कार्यस्थल की सुरक्षा की कामना की। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। इसी मान्यता के चलते पावर हाउस में कार्यरत कर्मियों ने मशीनों, विद्युत उपकरणों और अन्य तकनीकी सामग्रियों की पूजा की। इस दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें पावर हाउस के कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।

- विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कि गई समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राज हरदिया, नीरपुरभरड़ीया,वारी,महरा फुल्हारा इत्यादि ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों कि बैठक संपन्न1
- बेगूसराय में# स्वच्छता को जन क्रांति बनाएंगे शहर को बेहतर बनाएंगे डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान,,,,1
- 17/09/ 2026 : 4व्हीलर वाले सावधानीपूर्वक इस रास्ते का उपयोग अब कर सकते हैं |खबर को शेयर ज़रूर करें | शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को आप एक दीप जलाकर उन्हें आशीर्वाद दे। वहीं बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि। वही सब लोग हैं जब मुख्यमंत्री के आवास से ही क्राइम। होता था।1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायतार्थ सामग्री बांटने में भाजपा नेता ने कर्मचारी पर लगाया लापरबाही का आरोप1
- बेगूसराय न 31 अमरदीप सलीम के सामने पिलर नंबर 44। के सामने KFC ब्रांच हुआ उद्घाटन बेगूसराय अमरदीप सलीम के सामने KFC ब्रांच हुआ उद्घाटन . अब आपके शहर में पहली बार Burger pizzas KFC ब्रांड का मिलाने जा रहा ... जन सुराज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीत गौतम ने KFC. ब्रांच शुभारंभ किया. शहर के न 31 अमरदीप सिनेमा पिलर नंबर 44 के सामने खुल गया है.4