logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंधे कत्ल की गुथी सुलझाते हुए थाना चंदौरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।* *सूरजपुर।* दिनांक 21.12.2025 को ग्राम पटिया सरपंच रुद्र प्रसाद के द्वारा थाना चंदौरा में सूचना दी गई कि ग्राम पहिया (कोशाबूपारा) सल्यापहरी जंगल में घाट पेण्डारी जाने वाले रास्ता के किनारे एक अझात महिला का शव पड़ा है जिसके सिर पर एक भारी पत्थर रखा है जिससे चेहरा स्पष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 67/25 कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 123/25 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर मृतिका की पहचान सुनिश्चित कर आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा पुलिस ने प्रकरण के अज्ञात मृतिका के पहचान व अज्ञात आरोपी के लगातार पतासाजी के दौरान दिनांक 27.12.2025 को अज्ञात मृतिका की पहचान रनिया पति स्व. हीरालाल उम्र 60 वर्ष ग्राम दुरती के तौर में होने पर उसके परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। विवेचना पर पाया गया कि मृतिका रनिया बाई के पति का वर्ष 2022 में देहांत हो गया था तथा कोई संतान नहीं था जिससे रनिया ग्राम डोमहत चंदौरा निवासी सौतेली नतनीन दामाद कमलेश चेचाम के घर आ जा कर रहती थी। प्रकरण में नई तकनीक से प्राप्त जानकारी के बाद संदेही कमलेश को पकड़ा गया जिससे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि रनिया बाई के द्वारा लेने बुलाने पर दिनांक 20.12.2025 के शाम को अपने मोटर सायकल उसके घर ग्राम दुरती गया जहां से रनिया बाई को लेकर वापस घर आने लगा तो रास्ता में रनिया द्वारा नशे की हालत में इसे और इसके पूरे खानदान को गाली-गलौज रास्ते में देते हुए पोंडी तक आने पर आवेश में आकर रनिया बाई को जान से मारने का मन बनाकर उसे घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया से ग्राम घाटपेण्डारी जाने वाले रास्ता में ग्राम पहिया जंगल ले जाकर रनिया बाई को उसके साड़ी के पल्लू से गर्दन को कस कर हत्या कर दिया और शव को रोड किनारे गड्ढ़ा में ले जाकर मृतिका का पहचान छुपाने के इरादे से उसके सिर चेहरे पर एक भारी पत्थर को फेंक दिया और मृतिका का झोला मोबाईल लेकर अपने घर पास आकर घर के सामने मृतिका के मोबाईल सीम सहित व झोला को आग में जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 1 मोबाईल व 1 भारी पत्थर जप्त कर साक्ष्य को छुपाना पाये जाने से प्रकरण में पृथक से धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी कमलेश चेचाम पिता बलराम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम डोमहत खुटहनपारा थाना चन्दौरा को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैंकरा, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, करन सिंह, शेखर मानिकपुरी, कमलेश यादय व शिवभजन राजवाडे सक्रिय रहे।

3 hrs ago
user_Shivnath bagheL
Shivnath bagheL
Newspaper advertising department सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

अंधे कत्ल की गुथी सुलझाते हुए थाना चंदौरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।* *सूरजपुर।* दिनांक 21.12.2025 को ग्राम पटिया सरपंच रुद्र प्रसाद के द्वारा थाना चंदौरा में सूचना दी गई कि ग्राम पहिया (कोशाबूपारा) सल्यापहरी जंगल में घाट पेण्डारी जाने वाले रास्ता के किनारे एक अझात महिला का शव पड़ा है जिसके सिर पर एक भारी पत्थर रखा है जिससे चेहरा स्पष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 67/25 कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 123/25 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर मृतिका की पहचान सुनिश्चित कर आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा पुलिस ने प्रकरण के अज्ञात मृतिका के पहचान व अज्ञात आरोपी के लगातार पतासाजी के दौरान दिनांक 27.12.2025 को अज्ञात मृतिका की पहचान रनिया पति स्व. हीरालाल उम्र 60 वर्ष ग्राम दुरती के तौर में होने पर उसके परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। विवेचना पर पाया गया कि मृतिका रनिया बाई के पति का वर्ष 2022 में देहांत हो गया था तथा कोई संतान नहीं था जिससे रनिया ग्राम डोमहत चंदौरा निवासी सौतेली नतनीन दामाद कमलेश चेचाम के घर आ जा कर रहती थी। प्रकरण में नई तकनीक से प्राप्त जानकारी के बाद संदेही कमलेश को पकड़ा गया जिससे

3b3321e3-5507-40c1-b183-1c6157e2a241

प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि रनिया बाई के द्वारा लेने बुलाने पर दिनांक 20.12.2025 के शाम को अपने मोटर सायकल उसके घर ग्राम दुरती गया जहां से रनिया बाई को लेकर वापस घर आने लगा तो रास्ता में रनिया द्वारा नशे की हालत में इसे और इसके पूरे खानदान को गाली-गलौज रास्ते में देते हुए पोंडी तक आने पर आवेश में आकर रनिया बाई को जान से मारने का मन बनाकर उसे घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया से ग्राम घाटपेण्डारी जाने वाले रास्ता में ग्राम पहिया जंगल ले जाकर रनिया बाई को उसके साड़ी के पल्लू से गर्दन को कस कर हत्या कर दिया और शव को रोड किनारे गड्ढ़ा में ले जाकर मृतिका का पहचान छुपाने के इरादे से उसके सिर चेहरे पर एक भारी पत्थर को फेंक दिया और मृतिका का झोला मोबाईल लेकर अपने घर पास आकर घर के सामने मृतिका के मोबाईल सीम सहित व झोला को आग में जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 1 मोबाईल व 1 भारी पत्थर जप्त कर साक्ष्य को छुपाना पाये जाने से प्रकरण में पृथक से धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी कमलेश चेचाम पिता बलराम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम डोमहत खुटहनपारा थाना चन्दौरा को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैंकरा, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, करन सिंह, शेखर मानिकपुरी, कमलेश यादय व शिवभजन राजवाडे सक्रिय रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है. अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है. इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है. प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया. प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की. इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
    1
    सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया.
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है.
अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है.
इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है.
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है.
प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया.
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की.
इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम से जशपुर के विद्यार्थियों को नई उड़ान रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े सपनों का संदेश—जशपुर के बच्चों के लिए प्रेरणादायी पल। Jashpur Times – सच सब तक
    1
    इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम से जशपुर के विद्यार्थियों को नई उड़ान
रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े सपनों का संदेश—जशपुर के बच्चों के लिए प्रेरणादायी पल।
Jashpur Times – सच सब तक
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • धुरकी गढ़वा राजकृतिक+2उच्च विधायल धुरकी से हिंदी exam देकर आ रहे छात्र छात्राएं के ज्ञान सुनकर दिमाग़ हिल जाएगा झारखंड एग्जाम 2026 धुरकी सेंटर
    1
    धुरकी गढ़वा राजकृतिक+2उच्च विधायल धुरकी से हिंदी exam देकर आ रहे छात्र छात्राएं के ज्ञान सुनकर दिमाग़ हिल जाएगा 
झारखंड एग्जाम 2026 धुरकी सेंटर
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    पत्रकार Dhurki, Garhwa•
    2 hrs ago
  • अनूपपुर । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड की परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराएं। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके सभी परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनातगी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था व अनुशासनहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक बोर्ड परीक्षा के सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की घटना होने या परीक्षा की विश्वसनीयता एवं गोपनीयता भंग होने तथा अव्यवस्था फैलने की दशा में संबंधित केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष पर शासन के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिकारियों से गोपनीय परीक्षा सामग्री तथा प्रश्न पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी इसमें लगाई जाए। जिससे परीक्षा केन्द्र में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। जिले में कुल 59 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 10 वीं के 7885 तथा 12 वीं के 6314 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। बैठक में सहायक आयुक्त सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक शिक्षा विभाग ओमकार सिंह धुर्वे, रमसा के जिला परियोजना समन्वयक देवेश सिंह बघेल, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।
    1
    अनूपपुर । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अर्चना कुमारी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड की परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराएं। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके सभी परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनातगी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था व अनुशासनहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक बोर्ड परीक्षा के सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। 
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की घटना होने या परीक्षा की विश्वसनीयता एवं गोपनीयता भंग होने तथा अव्यवस्था फैलने की दशा में संबंधित केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष पर शासन के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिकारियों से गोपनीय परीक्षा सामग्री तथा प्रश्न पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी इसमें लगाई जाए। जिससे परीक्षा केन्द्र में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके।  जिले में कुल 59 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 10 वीं के 7885 तथा 12 वीं के 6314 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।    
बैठक में सहायक आयुक्त सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी  तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक शिक्षा विभाग  ओमकार सिंह धुर्वे, रमसा के जिला परियोजना समन्वयक  देवेश सिंह बघेल, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।
    user_अनूपपुर समाचार
    अनूपपुर समाचार
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Anuppur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को सगमा प्रखंड में विस्थापित भुईयां परिवार से मिलने गए संयुक्त कमिटी के टिम में भारतीय भुईयां विकास परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार भुइंया राज्य कमिटी सदस्य कृष्णा भुइंया मगरी देवी भारतीय आदिम जनजाति परिषद के केन्द्रीय प्रवक्ता विजय कोरवा रशीला देवी सामाजिक कार्यकर्ता इंदु राम सभी लोगो ने घर ज़मीन से विस्थापित भुईयां परिवार से मिले और सभी लोगो का एक साथ मिल कर आंदोलन चलाने के लिए आहवान किया गया सभी सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धि जीवी मानवा आधिकार जन संगठन से निवेदन है कि सगमा में विस्थापित भुईयां परिवार को सहयोग में साथ देने की कृपा करें जोहार
    1
    आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को सगमा प्रखंड में विस्थापित भुईयां परिवार से मिलने गए संयुक्त कमिटी के टिम में भारतीय भुईयां विकास परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार भुइंया राज्य कमिटी सदस्य कृष्णा भुइंया मगरी देवी भारतीय आदिम जनजाति परिषद के केन्द्रीय प्रवक्ता विजय कोरवा रशीला देवी सामाजिक कार्यकर्ता इंदु राम सभी लोगो ने घर ज़मीन से विस्थापित भुईयां परिवार से मिले और सभी लोगो का एक साथ मिल कर आंदोलन चलाने के लिए आहवान किया गया सभी सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धि जीवी मानवा आधिकार जन संगठन से निवेदन है कि सगमा में विस्थापित भुईयां परिवार को सहयोग में साथ देने की कृपा करें जोहार
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    पत्रकार Dhurki, Garhwa•
    16 hrs ago
  • अनूपपुर। गुरुवार को डीआरएम बिलासपुर राकेश रंजन ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक एक और 2 का निरीक्षण किया इसके बाद वह रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए जा पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पहुंचे और उसे निरीक्षण किया साथ ही इसके समीप ही बनाए गए रेलवे स्टाफ कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टाफ के साथ ही आफ तथा जीआरपी पुलिस और तकनीकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्लेटफार्म में गंदगी देख जताई नाराजगी वाटर कूलर ठीक कराने के लिए कहा डीआरएम ने कोतमा रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी एवं कचरे के ढेर देखते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए गए। डीआरएम कोतमा रेलवे स्टेशन पर 40 मिनिट ठहरे रहे जहां प्लेट फॉर्म 3 में उतरकर पैदल निरीक्षण किया। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने हो रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने की बात कही। कॉलोनी परिसर में लंबे समय से कचरे के ढेर को लेकर नाराजगी जताई जिसे हटाने के निर्देश देकर उसी स्थान में मिनी पार्क बनाने की बात कही। प्लेटफार्म में कुर्सियों के ना होने पर भी पूछताछ कर जल्द लगाने की बात कही। निरीक्षण में वाटर कूलर बंद पाया जिसे दुरुस्त करने को कहा। हर माह पानी की गुणवत्ता जांचने को कहा यात्रियों को साफ पानी ही उपलब्ध कराए। स्टेशन की खुली नालियों एवं गंदगी को देखकर उपस्थित स्वच्छता अधिकारी को फटकार लगाई।
    1
    अनूपपुर। गुरुवार को डीआरएम बिलासपुर  राकेश रंजन ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक एक और 2 का निरीक्षण किया इसके बाद वह रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए जा पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पहुंचे और उसे निरीक्षण किया साथ ही इसके समीप ही बनाए गए रेलवे स्टाफ कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टाफ के साथ ही आफ तथा जीआरपी पुलिस और तकनीकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 
प्लेटफार्म में गंदगी देख जताई नाराजगी वाटर कूलर ठीक कराने के लिए कहा 
डीआरएम  ने  कोतमा रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी एवं कचरे के ढेर देखते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए गए। डीआरएम कोतमा रेलवे स्टेशन पर 40 मिनिट ठहरे रहे जहां  प्लेट फॉर्म 3 में उतरकर पैदल निरीक्षण किया। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने  हो रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने की बात कही। कॉलोनी परिसर में लंबे समय से कचरे के ढेर को लेकर नाराजगी जताई जिसे हटाने के निर्देश देकर उसी स्थान में मिनी पार्क बनाने की बात कही। प्लेटफार्म में कुर्सियों के ना होने पर भी पूछताछ कर जल्द लगाने की बात कही। निरीक्षण में वाटर कूलर बंद पाया जिसे दुरुस्त करने को कहा। हर माह पानी की गुणवत्ता जांचने को कहा यात्रियों को साफ पानी ही उपलब्ध कराए। स्टेशन की खुली नालियों एवं गंदगी को देखकर उपस्थित स्वच्छता अधिकारी को फटकार लगाई।
    user_अनूपपुर समाचार
    अनूपपुर समाचार
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.