logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जोधपुर।* *उदय मंदिर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद।* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल।* *कल रात्रि की बताई जा रही है घटना।*

2 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
2 hrs ago

*जोधपुर।* *उदय मंदिर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद।* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल।* *कल रात्रि की बताई जा रही है घटना।*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्रेस नोट दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया। मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    3
    प्रेस नोट
दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर
मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया।
मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।
इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं।
जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सेन्दड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार मंगलवार शाम 7: बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    सेन्दड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
मंगलवार शाम 7: बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि
सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दिनांक - 01 अप्रैल 2026 ऽ भीकमकोर कस्बें में गोलीमार कर हत्या करने वाली घटना में 03 वान्छित अपराधी गिरफतार ऽ अपराधियों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व 03 वाहन बरामद ऽ घटना में वांछित अपराधियों के विरूद्ध जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न टीमों का गठन। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में दिनांक 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को गिरफतार करने व अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी पड़ासला से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व वाहन अपाची मोटरसाईकिल, होण्डा साइन मोटरसाईकिल तथा सिफ्ट कार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का विवरण - दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया। कार्यवाही का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट श्री नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर श्री सलीमखान, थानाधिकारी मतौड़ा श्री अमानाराम व जिला विषेष टीम प्रभारी श्री गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अपनी आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर 100 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग चैक की गयी। सीसीटीवी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाकर वाहनों व सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गयी, जिस पर सदिग्ध वान्छित अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू की गयी। टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना मतौड़ा श्री अमानाराम मय टीम सदस्यों द्वारा घटना में वान्छित अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर, पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया गया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को औसियां के आस-पास पहाड़ी इलाकें मे छुपाव हासिल करते हुये को दस्तयाब किया जाकर गिरफतार किया। गिरफतारी के प्रयास - थाना पुलिस टीम द्वारा वान्छित अपराधियों को गिरफतार करने के लिये अमृतसर में आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रात्री के समय अमृतसर में पार्किग एरिया में सोये होने की आसूचना पर पुलिस टीम के सदस्य कानि. श्री राकेष व श्री रामनारायण द्वारा भेष बदल कर घुमते हुये आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल की पहचान की गयी, वहीं वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को सउनि. श्री मेघाराम व कानि. मूलसिंह द्वारा औसियां की पहाड़ियों छुपते हुए की पहचान की। इन अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह मय टीम द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान के लिये मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया। गिरफतार मुलजिम - 1. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी। 2. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण। 3. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण बरामदगी - गिरफतार अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी से घटना में प्रयुक्त की गयी पिस्टल को मुलजिम के बताये जगह अनुसार बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.19के.डी.7131 को बरामद की गयी। वहीं मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां से पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर सिफ्ट वाहन को जब्त किया गया। मुलजिम प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां से घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली गयी। उक्त वाहनों व हथियारों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार मुलजिमानों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। गिरफतार मुलजिमानों का अपराधिक रिकार्ड - 1. रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी के विरूद्व मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है। 2. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, महिला अपराध व अपहरण से सम्बन्धित है। 3. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां के विरूद्व कुल 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड से सम्बन्धित है। 4. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से सम्बन्धित है। घटना का कारण - मृतक रावलसिंह व रघुवीरसिंह, दुर्गसिंह के मध्य पुरानी आपसी विभिन्न अपराधिक घटनाओं के लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिष चल रही थी, जो कि बढकर आपसी विवाद के कारण घटना के रूप में परिणत हुई ।
    1
    दिनांक - 01 अप्रैल 2026
ऽ	भीकमकोर कस्बें में गोलीमार कर हत्या करने वाली घटना में 03 वान्छित अपराधी गिरफतार
ऽ	अपराधियों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व 03 वाहन बरामद
ऽ	घटना में वांछित अपराधियों के विरूद्ध जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न टीमों का गठन।
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में दिनांक 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को गिरफतार करने व अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी पड़ासला से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व वाहन अपाची मोटरसाईकिल, होण्डा साइन मोटरसाईकिल तथा सिफ्ट कार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। 
घटना का विवरण - 
दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर  द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया।
कार्यवाही का विवरण - 
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट श्री नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर श्री सलीमखान, थानाधिकारी मतौड़ा श्री अमानाराम व जिला विषेष टीम प्रभारी श्री गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अपनी आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर 100 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग चैक की गयी। सीसीटीवी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाकर वाहनों व सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गयी, जिस पर सदिग्ध वान्छित अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू की गयी। 
टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना मतौड़ा    श्री अमानाराम मय टीम सदस्यों द्वारा घटना में वान्छित अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर, पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया गया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को औसियां के आस-पास पहाड़ी इलाकें मे छुपाव हासिल करते हुये को दस्तयाब किया जाकर गिरफतार किया।
गिरफतारी के प्रयास - थाना पुलिस टीम द्वारा वान्छित अपराधियों को गिरफतार करने के लिये अमृतसर में आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रात्री के समय अमृतसर में पार्किग एरिया में सोये होने की आसूचना पर पुलिस टीम के सदस्य कानि. श्री राकेष व श्री रामनारायण द्वारा भेष बदल कर घुमते हुये आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल की पहचान की गयी, वहीं वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को सउनि. श्री मेघाराम व कानि. मूलसिंह द्वारा औसियां की पहाड़ियों छुपते हुए की पहचान की।
इन अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह मय टीम द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान के लिये मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया। 
गिरफतार मुलजिम - 
1.	दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी।
2.	गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण।
3.	प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण  
बरामदगी - 
गिरफतार अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी से घटना में प्रयुक्त की गयी पिस्टल को मुलजिम के बताये जगह अनुसार बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.19के.डी.7131 को बरामद की गयी। वहीं मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां से पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर सिफ्ट वाहन को जब्त किया गया। मुलजिम प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां से घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली गयी। उक्त वाहनों व हथियारों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार मुलजिमानों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है।
गिरफतार मुलजिमानों का अपराधिक रिकार्ड -
1.	रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी के विरूद्व मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है।
2.	दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, महिला अपराध व अपहरण से सम्बन्धित है। 
3.	गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां के विरूद्व कुल 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड से सम्बन्धित है।
4.	प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से सम्बन्धित है।
घटना का कारण - 
मृतक रावलसिंह व रघुवीरसिंह, दुर्गसिंह के मध्य पुरानी आपसी विभिन्न अपराधिक घटनाओं के लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिष चल रही थी, जो कि बढकर आपसी विवाद के कारण घटना के रूप में परिणत हुई ।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया। महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
    2
    फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए।
परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया।
महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं।
इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *जोधपुर धींगा गँवर ब्रेकिंग न्यूज़ जोधपुर शहर के बाहर से आने वाले मनचलो वह हुड़दंग की खैर नहीं........ एक बार फिर धींगा गँवर उत्सव को लेकर महिलाओं ने किया आगाज महिला शक्ति हुई एक और प्रशासन से किया निवेदन की पिछली बार जिस तरह से व्यवस्थाएं थी चाक चौबंद उसी तरह एक बार फिर सभी महिलाएं एक होकर उत्सव को उत्सव की तरह ही मनाएंगे मेले का रूप देने का असफल प्रयास किसी को नहीं करने देंगे हम*
    1
    *जोधपुर धींगा गँवर ब्रेकिंग न्यूज़ जोधपुर शहर के बाहर से आने वाले मनचलो वह हुड़दंग की खैर नहीं........ एक बार फिर धींगा गँवर उत्सव को लेकर महिलाओं ने किया आगाज महिला शक्ति हुई एक और प्रशासन से किया निवेदन की पिछली बार जिस तरह से व्यवस्थाएं थी चाक चौबंद  उसी तरह एक बार फिर सभी महिलाएं एक होकर उत्सव को उत्सव की तरह ही मनाएंगे मेले का रूप देने का असफल प्रयास किसी को नहीं करने देंगे हम*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मासूम से दरिंदगी का मामला: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार टॉफी का लालच देकर खंडहर में ले गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से मामले में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेंदड़ा थाने पर टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे । जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत परिजनों से संपर्क कर प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकीय बोर्ड से बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर तंत्र, आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह (निवासी सहीपुरा श्यामपुरा) को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी का लालच देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा ने सेंदड़ा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। पुलिस गठित टीम में शामिल: वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर, थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा, जिला डीएसटी टीम ब्यावर, सुल्तान सिंह हैड कांस्टेबल, अशोक कुमार कांस्टेबल और सुरेन्द्र कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।
    1
    रायपुर  (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मासूम से दरिंदगी का मामला: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
टॉफी का लालच देकर खंडहर में ले गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा
ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से मामले में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेंदड़ा थाने पर टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे । जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत परिजनों से संपर्क कर प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकीय बोर्ड से बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर तंत्र, आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह (निवासी सहीपुरा श्यामपुरा) को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी का लालच देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा ने सेंदड़ा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
पुलिस गठित टीम में शामिल:
वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर, थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा, जिला डीएसटी टीम ब्यावर, सुल्तान सिंह हैड कांस्टेबल, अशोक कुमार कांस्टेबल और सुरेन्द्र कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.