Shuru
Apke Nagar Ki App…
भानपुरा.. गांधी सागर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में उल्टा लटका पेड़ पर एक व्यक्ति रस्सी से बंधा हुआ नजर आया नजर आया लोगों ने उतारा थाने को सूचना दी थाना प्रभारी ने मानसिक रोगी बताया
वचन(कमल ) प्रजापति
भानपुरा.. गांधी सागर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में उल्टा लटका पेड़ पर एक व्यक्ति रस्सी से बंधा हुआ नजर आया नजर आया लोगों ने उतारा थाने को सूचना दी थाना प्रभारी ने मानसिक रोगी बताया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Arjun rathore29941
- 21 फरवरी 2026 को रायपुर मंडी भाव।1
- रायपुर 21 फरवरी, भारतीय किसान संघ परिवार द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही पारंपरिक बैलगाड़ियों से निकाली गई भव्य वर-निकासी, जो लगभग 2 किलोमीटर तक नगर में भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। निकासी के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण संस्कृति से ओतप्रोत इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सम्मेलन स्थल पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भारतीय किसान संघ द्वारा यह सर्वजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री महेश चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और किसान एकजुटता पर बल दिया। साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैदिक रीति-विधि से विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत एवं चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सम्मेलन संयोजक राजेंद्र पालीवाल ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और सम्मेलन ने सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार,संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर,संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर झालावाड़ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर जिला मंत्री कालूराम दांगी , जिला से मंत्री रामनारायण डांगी,जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी कार्यालय प्रमुख रामलाल डांगी, कैलाश, रायपुर अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, पिड़ावा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह,मंत्री गोपाल दांगी, बकानी अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, रायपुर नगर अध्यक्ष बनकट सुथार सहित कई कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने दी।4
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1
- Post by BadshahSaket BadshahSaket1
- टीम महाकाल व बजरंग मित्र मंडल के तत्वाधान में खान कुंभकोट में बालाजी मंदिर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें स्वर्गीय करणदान चारण की स्मृति में रक्तदान का शिविर लगाया गया जिसमें 316 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ स्वर्गीय करणदान चारण के पिताजी गोकुल प्रसाद चारण ने सबका आभार प्रकट किया।3
- शामगढ.. बाजार मे अब स्ट्रेबेरी फल बहुत सस्ते मे मिल रहे है. डिब्बो की पैकिग के साथ बेचता फल व्यवासी...1
- Post by Arjun rathore29941
- रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट स्थित चारण मोहल्ला हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। सुबह 10 बजे शुरू हुआ शिविर शाम 5 बजे तक जारी रहा और दोपहर तक 200 व शाम तक 316 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वर्गीय करणदान चारण (भाया) की स्मृति में टीम महाकाल व बजरंग मित्र मंडल, खान कुंभकोट द्वारा आयोजित इस शिविर में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य जांच सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिविर में हाड़ौती किंग छोटू दादा के नाम से प्रसिद्ध सज्जन डांगी भी पधारे। उनके पहुंचते ही महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। शिविर में लगातार रक्तदाताओं की कतार बनी रही और लक्ष्य से अधिक रक्त संग्रह किया गया। वही आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की थी कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करें।7