logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोदी सरकार का बजट 2026: किसान, महिला, दिव्यांग और मत्स्य क्षेत्र को बड़ी सौगात | विकसित भारत की मजबूत नींव

2 hrs ago
user_EN Daily National
EN Daily National
Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मोदी सरकार का बजट 2026: किसान, महिला, दिव्यांग और मत्स्य क्षेत्र को बड़ी सौगात | विकसित भारत की मजबूत नींव

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संत कबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के धनघटा चौराहे पर लगभग 7-8 दिन पहले एक बड़ा हादसा हुआ था, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय धनघटा के विधायक माननीय गणेश चौहान जी क्षेत्र से बाहर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली, वापस लौटते ही वे सीधे पीड़ित दुकानदार की दुकान पर पहुंचे। विधायक जी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दुकान का निरीक्षण किया और दुकानदार की पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान विधायक गणेश चौहान जी ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की। विधायक जी के इस सराहनीय कदम से दुकानदार को बड़ी राहत मिली है। वहीं धनघटा विधानसभा की जनता और स्थानीय लोगों ने विधायक गणेश चौहान जी की इस संवेदनशील पहल की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता के सच्चे हितैषी होते हैं, जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। फिलहाल क्षेत्र में विधायक जी के इस मानवीय और सहयोगी कदम की चर्चा जोरों पर है और लोग उनकी दरियादिली की सराहना कर रहे हैं।
    1
    संत कबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के धनघटा चौराहे पर लगभग 7-8 दिन पहले एक बड़ा हादसा हुआ था, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय धनघटा के विधायक माननीय गणेश चौहान जी क्षेत्र से बाहर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली, वापस लौटते ही वे सीधे पीड़ित दुकानदार की दुकान पर पहुंचे। विधायक जी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दुकान का निरीक्षण किया और दुकानदार की पीड़ा को गंभीरता से सुना।
इस दौरान विधायक गणेश चौहान जी ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की। विधायक जी के इस सराहनीय कदम से दुकानदार को बड़ी राहत मिली है।
वहीं धनघटा विधानसभा की जनता और स्थानीय लोगों ने विधायक गणेश चौहान जी की इस संवेदनशील पहल की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता के सच्चे हितैषी होते हैं, जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं।
फिलहाल क्षेत्र में विधायक जी के इस मानवीय और सहयोगी कदम की चर्चा जोरों पर है और लोग उनकी दरियादिली की सराहना कर रहे हैं।
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कराटे प्रशिक्षण सत्र के दौरान कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने बच्चों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने छात्रों से कराटे, आत्मरक्षा और अनुशासन से जुड़े कई प्रश्न पूछे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने बढ़–चढ़कर भाग लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जवाब प्रस्तुत किए। कोच मौर्य ने बच्चों से पूछा कि कराटे सीखने का मुख्य उद्देश्य क्या है, नियमित अभ्यास क्यों जरूरी है, और आत्मरक्षा की स्थिति में सबसे पहले क्या ध्यान रखना चाहिए। छात्रों ने बताया कि कराटे न केवल एक खेल है बल्कि आत्मरक्षा, फिटनेस और मानसिक मजबूती का माध्यम भी है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की समझ, जागरूकता और आत्मविश्वास को परखना था। सही जवाब देने वाले छात्रों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। कोच ने कहा कि प्रश्न–उत्तर के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया और मजबूत होती है।
    1
    कराटे प्रशिक्षण सत्र के दौरान कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने बच्चों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने छात्रों से कराटे, आत्मरक्षा और अनुशासन से जुड़े कई प्रश्न पूछे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने बढ़–चढ़कर भाग लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जवाब प्रस्तुत किए।
कोच मौर्य ने बच्चों से पूछा कि कराटे सीखने का मुख्य उद्देश्य क्या है, नियमित अभ्यास क्यों जरूरी है, और आत्मरक्षा की स्थिति में सबसे पहले क्या ध्यान रखना चाहिए। छात्रों ने बताया कि कराटे न केवल एक खेल है बल्कि आत्मरक्षा, फिटनेस और मानसिक मजबूती का माध्यम भी है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की समझ, जागरूकता और आत्मविश्वास को परखना था। सही जवाब देने वाले छात्रों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। कोच ने कहा कि प्रश्न–उत्तर के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया और मजबूत होती है।
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आकाशवाणी 7 2 2000 26 ई0 !! वैलेंटाइन डे !! हैप्पी रोज डे ! वैलेंटाइन डे प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं । कृपया वीडियो देखें ! वैलेंटाइन डे के प्रथम दिन के साथ-साथ भगवान सूर्य देव एवं भगवान शनि देव को प्रणाम करते हुए ,भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करते हुए ,आज के दिन की शुरुआत करते हैं ! मित्रों,सुप्रभात?
    2
    आकाशवाणी 
7 2 2000 26 ई0
!! वैलेंटाइन डे !!
हैप्पी रोज डे !
वैलेंटाइन डे प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
कृपया वीडियो देखें  !
वैलेंटाइन डे के प्रथम दिन के साथ-साथ भगवान सूर्य देव एवं भगवान शनि देव को प्रणाम करते हुए ,भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करते हुए ,आज के दिन की शुरुआत करते हैं !
मित्रों,सुप्रभात?
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिरहाने से कागा उड़ी भागा मोर सईया अभागा ना जागा गुरूजनो के साथ मस्ती करते हुए,,
    1
    सिरहाने से कागा उड़ी भागा मोर सईया अभागा ना जागा 
गुरूजनो के साथ मस्ती करते हुए,,
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कुशीनगर | हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को घटी एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कथित शारीरिक शोषण से आहत 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। जिस मां ने बेटी को न्याय दिलाने की आस में थाना का दरवाजा खटखटाया था, उसी मां को कुछ ही घंटों बाद अपनी बेटी का निर्जीव शरीर देखना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। मां का कहना है कि जब उन्हें इस अमानवीय कृत्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने बिना देरी किए हाटा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस की पहल से बेटी को न्याय मिलेगा और आरोपी सलाखों के पीछे जाएगा। लेकिन शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही घंटों बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के घर लौटते ही सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर गिर पड़ीं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। हाटा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी।
    1
    कुशीनगर | हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को घटी एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कथित शारीरिक शोषण से आहत 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। जिस मां ने बेटी को न्याय दिलाने की आस में थाना का दरवाजा खटखटाया था, उसी मां को कुछ ही घंटों बाद अपनी बेटी का निर्जीव शरीर देखना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। मां का कहना है कि जब उन्हें इस अमानवीय कृत्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने बिना देरी किए हाटा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस की पहल से बेटी को न्याय मिलेगा और आरोपी सलाखों के पीछे जाएगा।
लेकिन शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही घंटों बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के घर लौटते ही सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर गिर पड़ीं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया।
हाटा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को घटित घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कथित शारीरिक शोषण से आहत 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिस मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाना का दरवाजा खटखटाया, उसी मां को कुछ ही घंटों बाद अपनी बेटी का निर्जीव शरीर देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। मां का कहना है कि जब उन्हें इस अमानवीय कृत्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने बिना देरी किए हाटा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मां को उम्मीद थी कि पुलिस की कार्रवाई से बेटी को न्याय मिलेगा और आरोपी को सजा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब मां घर लौटीं, तो उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर गिर पड़ीं और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर से शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। हाटा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे जांच को मजबूती मिल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
    1
    हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को घटित घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कथित शारीरिक शोषण से आहत 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिस मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाना का दरवाजा खटखटाया, उसी मां को कुछ ही घंटों बाद अपनी बेटी का निर्जीव शरीर देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। मां का कहना है कि जब उन्हें इस अमानवीय कृत्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने बिना देरी किए हाटा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मां को उम्मीद थी कि पुलिस की कार्रवाई से बेटी को न्याय मिलेगा और आरोपी को सजा।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब मां घर लौटीं, तो उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर गिर पड़ीं और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर से शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया।
हाटा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे जांच को मजबूती मिल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी।
इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर को मिला नया SSP: डॉ कौस्तुभ ने संभाला पदभार, महिला अपराध व ट्रैफिक पर होगी सख्ती
    1
    गोरखपुर को मिला नया SSP: डॉ कौस्तुभ ने संभाला पदभार, महिला अपराध व ट्रैफिक पर होगी सख्ती
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भीम आर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ को अनुमति न मिलने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने से नाराज़ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है और किस कारण से कार्यक्रम को रोका जा रहा है।
    1
    भीम आर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ को अनुमति न मिलने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने से नाराज़ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है और किस कारण से कार्यक्रम को रोका जा रहा है।
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हाटा तहसील क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मतदाता सूची से नाम कटवाने में फार्म नंबर-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाटा कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया की आड़ में भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ता फार्म-7 का दुरुपयोग कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को भी कमजोर करने की साजिश है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मामला नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर-23 बाजार खास से जुड़ा है। वार्ड निवासी सैफुद्दीन आलम ने जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, संबंधित बीएलओ द्वारा SIR प्रक्रिया के तहत फर्जी तरीके से फार्म नंबर-7 भरवाकर 32 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई। आरोप है कि यह कार्रवाई एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि फार्म-7 भरने का अधिकार केवल अधिकृत अधिकारियों को है, ऐसे में किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा फार्म भरना पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फर्जी मामलों में फंसाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। राधेश्याम सिंह का दावा है कि इन तथ्यों की पुष्टि स्वयं हाटा विधायक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की जा चुकी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनके किसी भी कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, तो वे स्वयं उसके साथ जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल SIR प्रक्रिया से जुड़ा यह विवाद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर तीखी बयानबाजी जारी है।
    1
    हाटा तहसील क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मतदाता सूची से नाम कटवाने में फार्म नंबर-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाटा कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया की आड़ में भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ता फार्म-7 का दुरुपयोग कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को भी कमजोर करने की साजिश है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
मामला नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर-23 बाजार खास से जुड़ा है। वार्ड निवासी सैफुद्दीन आलम ने जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, संबंधित बीएलओ द्वारा SIR प्रक्रिया के तहत फर्जी तरीके से फार्म नंबर-7 भरवाकर 32 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई। आरोप है कि यह कार्रवाई एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि फार्म-7 भरने का अधिकार केवल अधिकृत अधिकारियों को है, ऐसे में किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा फार्म भरना पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फर्जी मामलों में फंसाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। राधेश्याम सिंह का दावा है कि इन तथ्यों की पुष्टि स्वयं हाटा विधायक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की जा चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनके किसी भी कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, तो वे स्वयं उसके साथ जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल SIR प्रक्रिया से जुड़ा यह विवाद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर तीखी बयानबाजी जारी है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.