Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई। 101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई। 101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज से 8वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, चाकसू में भी परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़1
- गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष1
- शादी के नाम पर ठगी! 3.50 लाख ऐंठकर 20 दिन में दुल्हन फरार, जेवर-नकदी भी ले गई बांदीकुई : जिले के बसवा थाना क्षेत्र से शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनापुरा गांव निवासी अनिल कुमार को विवाह का झांसा देकर न केवल 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए, बल्कि शादी के महज 20 दिन बाद दुल्हन घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित अनिल कुमार के अनुसार, कुछ बिचौलियों ने उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली युवती शिवानी से कराई थी। विवाह तय कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की गई। 10 दिसंबर 2025 को स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता तैयार कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कराई गई। परिवार को भरोसा दिलाया गया कि आगे चलकर विधिवत कोर्ट मैरिज भी कराई जाएगी। 🏃♀️ *शादी के 20 दिन बाद दुल्हन फरार* बताया गया कि 30 दिसंबर की सुबह, शादी के करीब 20 दिन बाद, शिवानी बर्तन साफ करने के बहाने घर से बाहर गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ। ⚖️ *पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला* इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व मंडावरी थाना क्षेत्र राजगढ़ के एक युवक के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था। कोर्ट के दखल के बाद बसवा थाने में मामला दर्ज हुआ। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी महिला को लेकर आई, लेकिन बिना न्याय दिलाए उसे छोड़ दिया गया। दलाल से भी पैसे वापस नहीं दिलवाए गए। बाद में संबंधित महिला ने एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ित के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद से वह पुलिस और अदालत के चक्कर काट रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ महिलाएं और दलाल मिलकर अलग-अलग नाम व समाज का सहारा लेकर लोगों को शादी के नाम पर ठगने का जाल बिछा रहे हैं। वहीं बसवा पुलिस इस मामले में एफआर लगाने की बात कह रही है। 🔎 *पुलिस जांच में जुटी* ताजा मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सुंदरपुरा में विधायक दर्शन गुर्जर के छप्पन भोग समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल सुंदर पुरा स्थित विधायक के निजावास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर द्वारा छप्पन भोग समारोह का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचे, अतिथियों का विधायक दर्शन गुर्जर ने स्वागत किया।कार्यक्रम मे पहुंचे लोगों ने भी विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का साफा माला पहना कर स्वागत किया। छप्पन भोग में 56 प्रकार की मिठाइयों प्रसादी तैयार की गई।आसपास के गांवों से आए लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, कांग्रेस प्रधान विनोद, हिण्डौन बृजेश जाटव, भाजपा खेडा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी मनोज तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।5
- Post by RK LIVE KARAULI1
- चाकसू टोल प्लाजा पर फर्जी आई कार्ड का रौब दिखाना अब पड़ेगा महंगा, टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस में दी शिकायत ----- चाकसू। चाकसू के शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर टोल से बचने के मामलों को लेकर टोल प्रबंधन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रबंधन के अनुसार हाल ही में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रेस तथा अन्य सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर वाहन निकालने की कोशिशें सामने आई हैं। टोल प्रशासन ने बताया कि जांच के दौरान कुछ स्थानीय लोगों के आधार कार्ड की फर्जी प्रतियां भी मिली हैं। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टोल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध और अधिकृत पहचान पत्र के किसी भी वाहन को टोल छूट नहीं दी जाएगी। लाइसेंसिंग मैनेजर अरविंद गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी आईडी कार्ड धारकों के खिलाफ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई गई है। साथ ही टोल कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संदिग्ध दस्तावेजों की तुरंत जांच करें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचित करें। प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।1
- गांव जीवली मे होली के डांडे के गायब होने के मामले को लेकर आज ग्रामीणों की पंचायत हुई, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। मीटिंग के दौरान कमलेश नाई की पिटाई का मामला भी गांव के एक युवक ने उठाया। पंचायत के लिए मुनादी करने वाले कमलेश नाई की गांव के कुछ लोगो पिटाई कर दी। गांव के जागरूक नागरिकों ने इस घटना की निंदा की है। होली के डांडे को गायब करने की घटना को ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उनका कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि परंपराओं का अपमान है। गांववासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, इन दिनों बच्चा चोर गैंग के सक्रिय होने की चारों तरफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है चर्चा1