उत्पाद विभाग की टीम ने 210 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक को किया जप्त रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम के पास से उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा 210 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक को जप्त कर लिया। उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरदिया डैम के पास से दो बाइक पर लादकर चुलाई शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिसे दूसरी जगह डिलीवरी देनेवाला था। गुप्त सूचना के आलोक में सत्यापन करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उत्पाद सिपाही ने हरदिया डैम के पास घेराबंदी की। लेकिन इस दौरान शराब धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही चुलाई शराब एवं बाइक को छोड़कर जंगली रास्ता का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जप्त की गई शराब एवं दोनों बाइक को समेकित जांच चौकी के पास लाया गया। जप्त की गई दोनों बाइक में होंडा शाइन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 27 सी 0740 एवं हीरो बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या नंबर प्लेट पर अंकित नहीं है, जप्त कर लिया गया। इस संदर्भ में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि भागे हुए शराब धंधेबाजों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही शराब धंधेबाज पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उत्पाद विभाग की टीम ने 210 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक को किया जप्त रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम के पास से उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा 210 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक को जप्त कर लिया। उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरदिया डैम के पास से दो बाइक पर लादकर चुलाई शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिसे दूसरी जगह डिलीवरी देनेवाला था। गुप्त सूचना के आलोक में सत्यापन करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उत्पाद सिपाही ने हरदिया डैम के पास घेराबंदी की। लेकिन इस दौरान शराब धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही चुलाई शराब एवं बाइक को छोड़कर जंगली रास्ता का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जप्त की गई शराब एवं दोनों बाइक को समेकित जांच चौकी के पास लाया गया। जप्त की गई दोनों बाइक में होंडा शाइन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 27 सी 0740 एवं हीरो बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या नंबर प्लेट पर अंकित नहीं है, जप्त कर लिया गया। इस संदर्भ में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि भागे हुए शराब धंधेबाजों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही शराब धंधेबाज पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- डोमचांच के बगड़ो के पूर्व मुखिया का निधन, शोक डोमचांच प्रखंड के बगड़ो पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारिका साव का रविवार को सुबह 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घर के बाहर निकले तो द्वारिका साव को घर के बाहर गिरा हुआ देखा गया जिसके बाद हो हल्ला के बाद लोग भारी संख्या मे इकट्ठा हो गए। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. इधर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिप सदस्य शांति प्रिया, बगड़ो मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पुरनाडीह मुखिया पप्पू यादव, फुलवरिया मुखिया संजय मेहता, मसमोहना मुखिया समेत कई लोगों ने शोक जताया। डोमचांच के बगड़ो के पूर्व मुखिया का निधन, शोक डोमचांच प्रखंड के बगड़ो पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारिका साव का रविवार को सुबह 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घर के बाहर निकले तो द्वारिका साव को घर के बाहर गिरा हुआ देखा गया जिसके बाद हो हल्ला के बाद लोग भारी संख्या मे इकट्ठा हो गए। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. इधर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिप सदस्य शांति प्रिया, बगड़ो मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पुरनाडीह मुखिया पप्पू यादव, फुलवरिया मुखिया संजय मेहता, मसमोहना मुखिया समेत कई लोगों ने शोक जताया।1
- गोविंदपुर में भटककर पहुंचा मोर, ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता गोविंदपुर प्रखंड के इंदिरा नगर गांव में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब जंगल से भटककर एक मोर गांव में आ पहुंचा। राष्ट्रीय पक्षी को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जुट गए। जानकारी के अनुसार, मोर सबसे पहले गोविंदपुर चौक पर दिखाई दिया। वहां लोगों की भीड़ लगने पर वह दरमनियां बाजार होते हुए इंदिरा नगर पहुंच गया। ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई और सुरक्षित पकड़कर गोविंदपुर थाना ले गए। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मोर को थाना लाया गया था, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम थाना पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर मोर को अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोर संभवतः जंगल से रास्ता भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर माधोपुर जंगल में छोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता और संवेदनशीलता की खूब सराहना हो रही है। वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।1
- बी आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन कोडरमा। मदर्स डे के पावन अवसर पर चाराडीह स्थित बी आर इंटरनेशनल स्कूल में “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन मातृत्व सम्मान, संस्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा। बच्चों द्वारा अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के लिए विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चाराडीह पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी एवं जेएसएलपीएस की क्लस्टर प्रमुख सीमा पंडित रहीं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, विद्यालय के निदेशक ओपी राय, प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय, प्रशासक सुनील कुमार तथा उपप्राचार्य नवल किशोर आनंद द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक गरिमा का संचार हुआ।तत्त पश्चाच सभी बच्चों ने अपने माँ की विधिवत पूजा एवं आरती की तथा उनके आशीर्वाद प्राप्त किये ।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। संजवी कुमारी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया वहीं नन्हे बच्चों के द्वारा मातृ वंदना, नृत्य प्रस्तुत किया गया जो उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि जीवन की पहली गुरु भी होती है। मुख्य अतिथि अनिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है तथा बच्चों के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में माता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वहीं सीमा पंडित ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार के संस्कारमूलक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को मजबूत करते हैं ।विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम का विषय प्रवेश इंद्रमणि कुमारी द्वारा कराया गया। डांस की आकर्षक कोरियोग्राफी रिया बॉस ने की, वहीं प्रोग्राम कॉर्डिनेटर की भूमिका प्रशासक सुनील कुमार ने निभाई ।जिसकी सभी ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन प्रियंका सलूजा ने किया।इस अवसर पर माताओं के बीच कई मनोरंजक फन गेम का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मैके पर शिक्षिका नीतू बर्नवाल अंतरा सिंह अनिता कुमारी कामना सिंह प्रियंका सलूजा अजय यादव इंद्रमणि कुमारी लक्ष्मी कुमारी सुपर्णा डे खुशबू कुमारी फूल कुमारी समेत सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे ।1
- कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में सामने आए बलात्कार मामले में अब दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा है। उन्होंने लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।1
- एक पुरानी वीडियो में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता झूठ नहीं बोलते, लेकिन EVM पर लगातार उठ रहे संदेह कुछ गड़बड़ होने की ओर इशारा करते हैं। यह मुद्दा आज भी चर्चा में है और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर बहस छेड़ता है।1
- कोडरमा के असनाबाद में एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित हाईवा सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सुचारू कराया।1
- कोडरमा: डोमचांच बाजार में लगा गंदगी का अंबार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग1
- झारखंड के सतगावां के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुँचाने के साथ ही रिहायशी इलाकों के बेहद करीब डेरा डाल लिया है। पिछले हमलों को देखते हुए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है और लोगों को सतर्क रहने की मुनादी करा रहा है।1
- यह कविता मां के अनमोल प्यार और त्याग को समर्पित है, जो जन्नत के फूल जैसी है। इसमें बताया गया है कि मां की हर दुआ कबूल होती है और उन्हें नाराज करना सबसे बड़ी भूल है। मदर्स डे के अवसर पर मां के चरणों की मिट्टी को जन्नत की धूल बताया गया है।1