मिडिल स्कूल घाटकवाली में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई मिडिल स्कूल घाटकवाली में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई बस्तर। मिडिल स्कूल घाटकवाली में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और छोटे विद्यार्थियों ने मिलकर आठवीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और स्कूल में बिताए अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत घाटकवाली की सरपंच तामेश्वरी कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ें और अपने गांव, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #Bastar #News #Chhattisgarh

- जगदलपुर। शहरवासियों को त्वरित स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महारानी अस्पताल सहित जिले के तीन अस्पतालों में अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम (Health ATM) मशीन की शुरुआत की गई है। महारानी अस्पताल, जगदलपुर में इस मशीन का शुभारंभ सांसद महेश कश्यप ने किया और इसे आम नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित किया। इस आधुनिक मशीन के माध्यम से अब लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं कम समय में और एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इससे शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार संभव हो सकेगा। यह हेल्थ एटीएम मशीन न्यू इंडिया एश्योरेंश कंपनी द्वारा अपने सीएसआर (CSR) मद से जिले के तीन अस्पतालों—महारानी अस्पताल, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल और भानपुरी अस्पताल—में स्थापित की गई है। भानपुरी अस्पताल में इसका शुभारंभ वन मंत्री केदार कश्यप ने किया, जबकि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मशीन का लोकार्पण चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा किया गया।1
- अंन्र्तराज्यीय अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही राजस्थान के अंन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर 01 आरोपी गिरफ्तार।1
- भिलाई मे खतर नाक कार स्टंट दिखा रहा था इसे कई लोग वहां भय भीत हो गए लेकिन ये कार वाला बाज नहीं आया और फिर पुलिस आए और इसे कार वाले को अच्छी तरह से समझाया...1
- ये होली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेंडलनार गांव में खेली जाती है।1
- 6 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम खमतराई की राधा बाई वर्मा जैविक खेती और विविध आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर क्षेत्र में “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी हैं। वर्ष 2 हजार 17 में ओम सांई स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने जैविक खेती अपनाई और सब्जी उत्पादन, धान की खेती, मछली पालन तथा जैविक कीटनाशक निर्माण शुरू किया। इसके साथ ही कृषि सखी और मास्टर ट्रेनर के रूप में किसानों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। इन गतिविधियों से उनकी वार्षिक आय लगभग 5 लाख 16 हजार रुपये तक पहुंच गई है। जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए 9 नवम्बर 2 हजार 25 को राजभवन रायपुर में उन्हें 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली।1
- बलौदा बाजार जिला के पुराने तहसील कार्यालय में शुक्रवार शाम 4 बजे तड़के आग लगने की मामला सामने आया आग लगने से चारों तरफ धुंए नजर आए कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया दमकल और प्रशासन की सुझबुझ मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और मीली जानकारी के अनुसार कई रिकॉर्ड फाईल आग के चपेट में आ गया सुचना मिलते ही प्रशासन मौके पर तुरंत पहुंचे घटना की सुचना मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत आग के कारणों का जांच के लिए जांच टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए गए। आग धीरे-धीरे तहसील रिकॉर्ड रूम और नायब तहसीलदार कोर्ट तक फैल गई यह तहसील भवन वर्ष 1907में लगभग 851 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया गया था। और अभी भी आग कैसे लगी उसके पुर्ण जानकारी नहीं मिला है और जांच जारी है और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उनके उपर उचित कार्रवाई किया जायेगा।4
- कोंडागांव जिला सहकारी बैंक में विड्रॉल के लिए किसानों करनी पड़ रही जद्दोजहद।1
- 9 साल का बच्चा घर से होली खेलने निकला था और बाद मे वाह गायब हो गया, पुरे गांव मे उसे ढूंढ़ने लोग इधर उधर खोजते रहे और फिर खेतो मे मिला उस बच्चे का शव पूरा गांव मेरे मातम छा गया.....1
- 6 मार्च शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दे कि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष खैरागढ़ में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों से संबंधित नवीनीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक अनुमोदन दिया गया। बैठक में बताया गया कि इससे जिले में निजी संस्थाओं द्वारा सोनोग्राफी सुविधा बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कलेक्टर ने अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने तथा सभी पंजीकृत केन्द्रों का हर तीन माह में नियमित व औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।1