बाल विवाह की रोकथाम के लिए मुक्ति निकेतन व जिला प्रशासन के साथ मनाया सतर्कता दिवस। चांदन (बांका)जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन मुक्ति निकेतन ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) व आशा यूनिटों ने भी अपना सहयोग दिया और जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया। मुक्ति निकेतन,जिला प्रशासन, पंचायतों, विद्यालयों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। संगठन खास तौर से बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील अक्षय तृतीया जैसे विवाह मुहूर्त पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाता रहा है।मुक्ति निकेतन देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक लोगों व समाजिक संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है।जिले में अब तक बाल विवाह के खिलाफ अभियान की सफलता पर संतोष जाहिर करते हुए मुक्ति निकेतन के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन व संगठनों की सतर्कता से अब अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों की संख्या में खासी कमी आई है लेकिन हमें इसे पूरी तरह रोकने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद वर्षों पहले तक लोगों को यह भी नहीं पता था कि नाबालिग बच्चों की शादी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (पीसीएमए) 2006 के तहत दंडनीय अपराध है। इसमें किसी भी रूप में शामिल होने या सेवाएं देने पर दो साल की सजा व जुर्माना या दोनों हो सकता है। इसमें बाराती और लड़की के पक्ष के लोगों के अलावा कैटरर, साज-सज्जा करने वाले डेकोरेटर, हलवाई, माली, बैंड बाजा वाले, मैरेज हाल के मालिक और यहां तक कि विवाह संपन्न कराने वाले पंडितों और मौलवी को भी अपराध में संलिप्त माना जाएगा और उन्हें सजा व जुर्माना हो सकता है। लेकिन जमीन पर हमारे गहन जागरूकता अभियानों से जागरूकता बढ़ी है और हालात बदले हैं। अब लोग बाल विवाहों की सूचना दे रहे हैं और प्रशासन तुरंत विवाद स्थल पर पहुंचकर इसके रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रहा है। यह एक उल्लेखनीय बदलाव है और हमें विश्वास है कि हम 2030 से पहले ही जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन 250 से भी जाना ज्यादा सहयोगियों के साथ बाल विवाह की ऊंची दर वाले देश के 450 से भी ज्यादा जिलों में इस अपराध के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस नेटवर्क ने अब तक पांच लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके जा सके हैं।और कार्रवाई आगे भी रहेंगी रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

- चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी वारने पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता में आज सोमवार सुबह से काफी उत्साह देखी गईं ।मतदान केंद्र मध्य विद्यालय नोनिया पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे सुबह मतदान प्रारंभ हुआ।मतदान प्रारंभ होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाता की लंबी कतार लग गई।जो निर्धारित समय 4:30 तक मतदाता द्वारा मतदान करते दिखे।80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिसमें महिला की भागीदारी ज्यादा देखी गई।इस दौरान मतदान केंद्र पर पुलिस- प्रशासन मुस्तैदी के साथ डटे रहें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ठाकुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोरव सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार,बीसीओ ओंकार के समक्ष की प्रखंड आई टी प्रोद्योगिकी भवन चांदन के सभागार में देर रात तक चली मतगणना में हेमराज यादव 481 को मत व अभिमन्यु वर्णवाल को 363 मत जबकि 61मत रद्द पाये गये।इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया दक्षिणी वारने पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ होकर मतगणना के साथ संपन्न हो गई।जिसमें सर्वाधिक मत हेमराज यादव को 481 मत प्राप्त हुए। वहीं अभिमन्यु वर्णवाल को 363 मत प्राप्त हुए।निर्वाचित घोषित होने वाले हेमराज यादव को बीडीओ अंजेश कुमार ने प्रमाण पत्र दिया गया।मतगणना केन्द्र से बाहर निकलने ही हेमराज यादव को कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने पुष्प माला पहनाकर विजय जुलूस निकाला। हेमराज यादव ने इस जीत को किसानों की जीत बताया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- Banka Bihar News live कोरिया चांदन बांका से उपेन्द्र यादव की रिपोर्ट1
- Post by Objectionnews1
- बाबा बैद्यनाथ धाम से पूजा दर्शन 🙏🙏today puja darsan baba badynath dham deoghar1
- बाबा बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन देवघर पर निःशुल्क लंगर सेवा लगातार जारी।। #donate4poortrust #deoghar_jharkhand #deogharbabadham #RotiBank #ritaraz #deoghar #reel #viral #trending #doglover1
- बिहार बांका -जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाते हुए 8 गैस एजेंसियों और 32 प्रमुख स्थलों की जांच की गई। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में 2758 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई, जबकि 5215 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा चुकी है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। अब सवाल ये है कि क्या बांका में गैस कालाबाजारी पर लगेगी लगाम? आपकी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- सासाराम। जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सागर मोहल्ले में महिलाओं एवं पुरुषों पर जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पड़ोस के हीं कुछ दबंग लोगों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट करते हुए कई पुरुषों को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। घटना बीते शनिवार की दोपहर की बताई जाती है और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पड़ोस के हीं रहने वाले अजय खटीक, बीरु खटीक, श्यामा खटीक, गोविन्द खटीक, लक्ष्मण खटीक, ऋषि खटीक सहित अन्य लोग पीड़ित दीपक केसरी के घर में अचानक घुस गए और उसे बुरी तरह मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए अभद्रता की गई। मारपीट का वीडियो वायरल वहीं मारपीट का एक वीडियो भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को घर से खींचकर करीब चार से पांच लोग बुरी तरह मार रहे हैं और महिलाओं ने जब इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद में हुई मारपीट - डीएसपी घटना के संदर्भ में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में एक परिवार के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभी भी छापेमारी चल रही है।1
- Post by N.k.choudhary1