पशु चोरी का खुलासाः डौकी पुलिस और पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई, कई वारदातों की जानकारी मिलने का दावा फतेहाबाद । थाना डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय गैंग के 6 पशु चोर पकड़े गए हैं दो भैंस, मैक्स मोबाइल तथा पैसे बरामद हुए हैं गिरोह का सरगना कासगंज पुलिस मुठभेड़ में एक दिन पहले ही पकड़ा गया था। डौकी पुलिस और पूर्वी जोन ने एक संयुक्त अभियान में शुक्रवार को छह पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को बाजिदपुर अंडरपास पुलिया के पास की गई, जहां ये अपराधी भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुछ लोग बाजिदपुर अंडरपास पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर डौकी पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह अभियुक्तों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर दो भैंसें, एक मैक्स पिकअप गाड़ी और 740 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दिलकुश पुत्र संतरा, अफजल पुत्र बेदल, गफ्फार अली पुत्र सत्तार अली, कलुआ पुत्र भूरा, चाहत पुत्र गाजू और उल्फान उर्फ अंडी पुत्र रईस के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी ने भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि थाना डौकी, बमरौली कटारा, इरादत नगर में पशु चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसमें मुकदमें दर्ज हुए थे। शुक्रवार को सर्विलांस सेल पूर्वी जोन व थाना डौकी पुलिस के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी तो मुखबिर ने बताया कि एक मैक्स गाड़ी जिसमें भैंस भरी हुई है। वाजिदपुर अंडरपास के निकट खड़ी है तभी पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया गया जिसमें दिलखुश पुत्र सन्तरा निवासी बड़ाहार थाना घिरोर, अफजाल पुत्र वेदल निवासी मोहल्ला प्रेम चिरैइया थाना भोगांव मैनपुरी, गफ्फार अली पुत्र सत्तार निवासी गांव महमूद नगर बड़ी खानका के पीछे थाना कोतवाली, कलुआ पुत्र भूरा निवासी हजारगंज मोहल्ला थाना भोगांव मैनपुरी, चाहतअली पुत्र गलुआ निवासी प्रेम चिरैइया मोहल्ला आशिक की कोठी के पास भोगांव मैनपुरी, उल्फ़ान उर्फ अण्डी पुत्र रहीस निवासी मैनपुरी रोड चमन नगरिया डेरा थाना अलीगंज एटा को पकड़ा गया। जिनके पास से दो भैंस एक मैक्स एक मोबाइल व 740 रुपए बरामद हुए। पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि एक भैंस डौकी क्षेत्र से चोरी की थी तथा एक भैंस 15 दिन पहले थाना इरादतनगर से चोरी की थी। जिन्हें इरादतनगर पेठ में बेचने जा रहे थे। वहीं उनके द्वारा थाना बमरौली कटारा में दो अलग-अलग जगहों से भैंस चोरी करना स्वीकार किया था। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पहले इरादत नगर से एक भैंस चुराई थी, जिसे एत्मादपुर मंडी में बेच दिया गया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग डेढ़ महीने पहले डौकी क्षेत्र से एक और भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की। कड़ाई से पूछताछ में बमरौली कटारा और शमशाबाद से भी चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। *रफीक था इस गैग का सरगना* एक दिन पूर्व कासगंज पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा 25000 के इनामी रफीक को मुठभेड़ में पकड़ा गया था जिसके पैर में गोली लगी है वहीं इस गैंग को लीड करता था। *कई मुकदमे दर्ज हैं* वहीं इस गैंग के सदस्य दिलखुश के खिलाफ विभिन्न थानों में पशु चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। जहां कन्नौज में चार मुकदमें तथा अन्य थानों में भी इसके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। *किराए पर लेटे थे मैक्स गाड़ी* पुलिस पूछताछ में पशु चोरों ने बताया कि वह 2 दिन के लिए मैक्स गाड़ी किराए पर लेते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद उसे भाड़े सहित गाड़ी को वापस कर देते थे। जहां यह मैक्स गाड़ी गफ्फार अली पुत्र सत्तार की है जिसे 20000 रूपये में किराए पर लिया था। जहां गाड़ी मालिक भी पकड़ा गया है। वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एकाएक निकलते जाते थे। और जहां भी सुनसान देखते थे वहीं पर पशुओं को उठाकर गाड़ी में लाभ देते थे संख्या अधिक होने के कारण पशु को आसानी से गाड़ियों में लाद दिया करते थे।डौकी पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन तोमर,एस.एस.आई. देवेंद्र कुमार, अरविंद पिलानिया, राजीव पराशर, सी. कपिल तोमर शुभम कुमार जयकुमार, सौरभ सिंह, और एस.आई. जयसिंह वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

- चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा1
- 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया। एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए। एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए लंबित केसों का जल्द निपटारा हो महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से कृष्णा की हुई मौत के मामले में एसपी ने पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया। एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए। एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए लंबित केसों का जल्द निपटारा हो महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से कृष्णा की हुई मौत के मामले में एसपी ने पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा1
- संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- फतेहाबाद के छतरियापुरा में घर में निकला काला सांप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू फतेहाबाद। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा में शुक्रवार को एक मकान में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सांप मकान के अंदर छिप गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव के घर में अचानक काला सांप दिखाई दिया। परिवार ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग के कर्मचारी भूरी सिंह ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना की।1