Shuru
Apke Nagar Ki App…
Saurabh Kumar
- Saurabh Kumarमोकामा, पटना, बिहार🙏16 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- Post by राज्य से राजधानी न्यूज1
- हाई टेंशन वायर की चपेट में आए यात्री, बाल-बाल बचे मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिमरिया घाट से बेगूसराय जा रही एक बस में सवार करीब 50 यात्री हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे हुए थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। शिवनगर के पास से गुजरने के दौरान बस के ऊपर बैठे कुछ यात्रियों का सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से संपर्क हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय बिजली आपूर्ति बाधित थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए कूदकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवनगर के पास बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है। पूर्व में भी नीचे लटक रहे तार की वजह से किसानों के पुआल में आग लगने की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तार को ऊंचा कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।1
- बेगूसराय के मंझौल में यूवक का हत्या मामले में पुलिस संघन जांच शुरू कर दिया है1
- Post by Manisha Kumari jurnlist1
- Post by User53622
- शेखपुरा नगर के सेवा बस्ती गिरिहिंडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में “परिषद की पाठशाला” का भव्य शुभारंभ किया गया। शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस पहल का उद्घाटन एएसपी राकेश कुमार एवं नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में विभाग संयोजक आकाश कश्यप, जिला सह संयोजक निशांत कुमार, नगर मंत्री बबन राय, नगर सह मंत्री रौशन कुमार, कॉलेज अध्यक्ष बिट्टू सम्राट सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ImpactSpark Foundation के अंजनी कुमार के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसी पहलें न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। अपने संबोधन में एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित पाठशाला की सराहना करते हुए कहा कि इससे वंचित वर्ग के बच्चों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम शुक्रवार शाम चार बजे संपन्न हुआ।1
- बच्चा चोरी की अफवाह में अधेड़ की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया बाढ़। बाढ़ के उमानाथ इलाके में बच्चा चोर होने की अफवाह पर जमकर हंगामा हो गया। संदेह के आधार पर लोगों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति उमानाथ क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को अपना घर बख्तियारपुर बताया, जबकि आसपास खड़े कुछ लोगों से उसने अपना घर सिमरिया बताया। बयान में विरोधाभास होने पर लोगों को उस पर शक हुआ और देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। वहीं एक युवक ने दावा किया कि उक्त व्यक्ति पुरानी बाढ़ मोहल्ला से एक बच्चे को लेकर जा रहा था, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।1
- मंझौल थाना क्षेत्र के धनफर बहियार में एक युवक का शव बरामद1