गंगा उस पार रेती में मारपीट की घटना, 4 नाविक घायल, पुलिस मौके पर वाराणसी | गंगा उस पार मारपीट की घटना, 4 नाविक घायल — धरना प्रदर्शन वाराणसी में गंगा उस पार क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ऊंट और घोड़े वालों तथा नाविकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। इस घटना में कुल चार नाविक घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, गंगा उस पार नाव समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी भी मौके पर पहुंच गए हैं। नाविक समाज द्वारा घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

- जनपद के कुल 8 विकास खण्डों में शिविर लगाए जाएंगे— 17 व 18 फरवरी – चिरईगांव ब्लॉक 19 व 20 फरवरी – आराजीलाइन ब्लॉक 21 व 23 फरवरी – काशी विद्यापीठ ब्लॉक 24 व 25 फरवरी – हरहुआ ब्लॉक 1 व 2 मार्च – चोलापुर ब्लॉक 6 व 7 मार्च – बड़ागांव ब्लॉक 8 व 9 मार्च – पिंडरा ब्लॉक 10 व 11 मार्च – सेवापुरी ब्लॉक अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में आयोजित शिविर में अपनी सुविधा अनुसार प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनी व प्रशिक्षण की जानकारी डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि SIS India Ltd. एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत कार्य करती है तथा प्रशिक्षुओं को एनडीआरएफ मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों की स्थायी तैनाती सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में की जाएगी। संभावित तैनाती स्थलों में Shri Kashi Vishwanath Temple, Ayodhya Ram Mandir, Taj Hotel, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। शारीरिक व शैक्षिक योग्यता सुरक्षा सैनिक के लिए: लंबाई: 167.5 सेमी सीना: 80–85 सेमी वजन: 56 से 90 किलोग्राम आयु: 19 से 40 वर्ष योग्यता: हाईस्कूल पास सुपरवाइजर के लिए: लंबाई: 170 सेमी आयु: 19 से 40 वर्ष योग्यता: इंटरमीडिएट पास चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। सुविधाएं नियुक्त अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभ प्रदान किए जाएंगे। जिला सूचना अधिकारी वाराणसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में संबंधित विकास खण्ड मुख्यालयों पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।1
- इस विडियो मे आवाज न्यूज आप को बनारस के उमरहा गांव के लोगो के जीवन की दुश्वारियों से रुबरु करवा रहे हैं।1
- Modern Public School bhadohi1
- 🚨 ब्रेकिंग: वाराणसी जिला कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी! पूरा परिसर खाली, बम निरोधक दस्ता तैनात! 😰 #KachahariBlastAlert #वाराणसी #कचहरी_धमकी #बम_धमकी #वाराणसी_ब्रेकिंग #VaranasiCourt #BombThreatVaranasi #KachahariVaranasi #UPPolice #वाराणसी_न्यूज #ViralVaranasi #BanarasNews #YogiAdityanath #UPNewsLive #वाराणसी_कोर्ट #PoliceAction1
- *हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता.. हर व्यक्ति हर पीठ के आचार्य के रूप में जाकर के जहां-तहां वातावरण खराब नहीं कर सकता.. उन मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा, और अगर वह शंकराचार्य थे तो क्यों आप लोगों ने लाठीचार्ज किया था वाराणसी में?* क्यों FIR लॉज किया था? आप नैतिकता की बात करते हैं? साढे चार करोड़ श्रद्धालु जहां पर आए हों, वहां पर जो एग्जिट गेट है जहां से श्रद्धालु बाहर निकल रहा है स्नान करके, उस द्वार से उस पांटून से उस मार्ग से किसी को बाहर निकलने का कोई वह नहीं, क्योंकि उससे अंदर जाने का कोई प्रयास करता है तो एक नए स्टैम्पेड को जन्म देता है, वहां पर नई भगदड़ को जन्म देता है, श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करता है...एक जिम्मेदार और मर्यादित व्यक्ति कभी इस प्रकार का आचरण नहीं कर सकता, कभी नहीं कर सकता...आपको पूजना है सपा के लोग तो पूजें, लेकिन हम लोग मर्यादित लोग हैं, कानून का शासन पर विश्वास करते हैं...कानून का शासन पालन करना भी जानते हैं,1
- चौबेपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से लूट, बदमाश फरार1
- ब्लॉक गड़वार, ग्रामसभा बाराबांध में स्थित डी.पी.एच.एस. स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सनातन पांडेय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। अपने संबोधन में सांसद ने शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की भी उन्होंने प्रशंसा की। कार्यक्रम में अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।1
- यूपी - बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान आज वृंदावन में किया।1
- भदोही अस्पताल निरीक्षण में पहुंचे बृजेश पाठक, यूजीसी कानून के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब भदोही | शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 जनपद भदोही में अस्पताल निरीक्षण के दौरान पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से जब मीडिया ने यूजीसी कानून से संबंधित सवाल पूछा, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से परहेज किया। बताया जाता है कि सवाल पूछे जाने पर उन्होंने आईएसआर (ISR) जैसे अन्य विषयों पर बात करते हुए मुद्दे को टाल दिया और आगे बढ़ गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साफ-सफाई, दवा वितरण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। हालांकि यूजीसी कानून को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उनका स्पष्ट रुख सामने नहीं आ सका। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बृजेश पाठक को प्रदेश में ब्राह्मण समाज का एक बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में यूजीसी कानून जैसे विषय पर उनकी चुप्पी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल इस मामले में उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।1