Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया , उत्तरप्रदेश सांप की केंचुली छोड़ युवती फरार ‘इच्छाधारी नागिन’ का ड्रामा निकला फर्जी
Kuldeep Diwakar
औरैया , उत्तरप्रदेश सांप की केंचुली छोड़ युवती फरार ‘इच्छाधारी नागिन’ का ड्रामा निकला फर्जी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया वायरल वीडियो नागिन नहीं बनी, प्रेमी संग भागी हूं’… औरैया से लापता युवती ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, बताई भागने की वजह*1
- नगर पंचायत फफूंद में प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम गोवंशों की जान जोखिम में डाल दी है। नगर अध्यक्ष और ईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया है। उचित चारे और देखरेख के अभाव में गौशाला के बेजुबान दम तोड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी पंचायत की इस बदहाली पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्या प्रशासन की चुप्पी टूटेगी या यूं ही मासूम पशु मरते रहेंगे?1
- औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चल रहा था। अब इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।1
- सर्राफा व्यवसायी के साथ फ्रॉड करने का मामला आया सामने जहाँ सदर तहसील औरैया के होमगंज सर्राफा मार्केट में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो ब्यक्ति बाइक द्वारा जो बिना नंबर की थीं नकली सोने का सामान देकर किया रुपयों का फ्रॉड3
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना दिबियापुर, एसओजी सर्विलांस की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं कर शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान को भी बरामद किया है। चोरों के द्वारा थाना दिबियापुर, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में चोरियां की थी।1
- औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम जौरा विकास खण्ड औरैया की निवासी जमीला के पति का निधन लगभग बीस वर्ष पूर्व हो गया था। पति के निधन के बाद से ही जमीला निराश्रित जीवन व्यतीत कर रही थीं। उन्होंने अनेक ग्राम प्रधानों को अपने दस्तावेज दिए, कई बार आवेदन किया, परंतु उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। इस दौरान वह गांव के दलालों के मकड़जाल में भी फंसती रहीं, कई बार अनावश्यक धन खर्च किया, फिर भी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। वर्षों तक दर-दर भटकने के बाद भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिला।अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति औरैया ने संकल्प लिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। संस्था द्वारा जमीला के दस्तावेज व्यवस्थित कराए गए, पुनः आवेदन कराया गया तथा संबंधित विभाग में लगातार पैरवी की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अंततः जमीला के खाते में वृद्धा पेंशन की धनराशि प्राप्त हुई। पेंशन मिलने पर जमीला अत्यंत भावुक और प्रसन्न हुईं। अब वह अपने दैनिक आवश्यक खर्च इस पेंशन से स्वयं पूरा कर सकेंगी। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि योजनाएं समय पर और पारदर्शिता के साथ संचालित हों, तो जमीला जैसी गरीब और बेसहारा महिलाओं को अपने अधिकार के लिए 20 वर्षों तक संघर्ष नहीं करना पड़े।1
- औरैया। दिबियापुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा .315 बोर, दो कारतूस, नकदी व अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।1
- औरैया दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाहर बनी नगर पालिका की दुकानों की नीलामी प्रस्तावित आज। राज्य मार्ग पर निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से अब तक एनओसी न लेने का मामला आया सामने। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने मैप व एनओसी न लेने पर पहले नोटिस किया जारी। रोड साइड कंट्रोल एक्ट 1964 के तहत एनओसी अनिवार्य, दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी। लाखों की नीलामी और भारी जमानत राशि के बीच व्यापारियों में संशय की स्थिति। एनओसी न मिलने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज।1