logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रैकिग मुरैना- *मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी* *नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय पर प्रशासन की कड़ी निगरानी* मुरैना, 25 अगस्त 2026/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी है। औषधि निरीक्षकों द्वारा विशेष रूप से नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय की रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुरैना शहर स्थित मेसर्स न्यू गणेश मेडिकल स्टोर द्वारा बड़ी मात्रा में टर्मिन इंजेक्शन का क्रय किए जाने के संबंध में प्रोपराइटर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। प्रस्तुत जवाब संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला मुरैना द्वारा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यूनिवर्सल फार्मेसी, प्रेमी नर्सिंग होम, मुरैना का लाइसेंस 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। पोरसा नगर स्थित मेसर्स अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर टर्मिन इंजेक्शन के अवैध विक्रय के आरोपों की जांच के दौरान औषधि निरीक्षकों के दल द्वारा नियमानुसार औषधियां जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत टर्मिन इंजेक्शन के क्रय-विक्रय की विस्तृत जांच जारी है। इस संबंध में श्री दाऊजी मेडिकल एजेंसी, मुरैना; मेसर्स सुरेन्द्र मेडिकल स्टोर, कैलारस; एन.एस. फार्मा, मुरैना; न्यू गोयल मेडिकल स्टोर, कैलारस; सुरेश मेडिकल स्टोर, सबलगढ़; नितिन मेडिकल स्टोर, जौरा तथा तोमर मेडिकल स्टोर, अम्बाह को क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों द्वारा संबंधित इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई है। अन्य संबंधित मेडिकल स्टोरों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। मेसर्स बांके बिहारी मेडिकल स्टोर, जौरा रोड पर नियमानुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति नहीं होने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर प्रोपराइटर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर मेसर्स श्री लोचनदास मेडिकल स्टोर, पोरसा के प्रोपराइटर को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 24 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल के पास स्थित मेसर्स अनिल मेडिकल एजेंसी एवं दीनबंधु मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। अनिल मेडिकल एजेंसी को मौके पर संधारित कोडीन सिरप के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दीनबंधु मेडिकल स्टोर को उनके द्वारा क्रय-विक्रय किए गए 6 टर्मिन इंजेक्शन से संबंधित समस्त बीजक दो दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन नियमानुसार औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी, मुरैना को प्रेषित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ औषधियों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए शासकीय औषधि प्रयोगशाला, भोपाल भेजने की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश औषधि निरीक्षकों द्वारा जिले के अन्य मेडिकल स्टोरों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि विक्रय लाइसेंस की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने, पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के बिना शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं करने, फार्मासिस्ट अथवा सक्षम व्यक्ति की उपस्थिति में ही मेडिकल स्टोर का संचालन करने तथा सभी औषधियों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों, जैसे मेफेनटरमीन इंजेक्शन, कोडीन सिरप, नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों तथा अल्प्राजोलम, मिडाजोलम आदि टैबलेट का क्रय-विक्रय निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप ही करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला मुरैना द्वारा आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

19 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago
bc589c4c-5f97-47b6-9615-2fc41b309a77

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग मुरैना - मुरैना जिले की जनपद पंचायत पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत बंधपुरा के सचिव और सरपंच की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाये है और जातिगत अपमान का भी लगाया आरोप, मुरैना पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
    1
    ब्रेकिंग मुरैना - मुरैना जिले की जनपद पंचायत पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत बंधपुरा के सचिव और सरपंच की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाये है और 
जातिगत अपमान का भी लगाया आरोप, मुरैना पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जौरा शहर में एमएस रोड़ पर तिकोनिया पार्क के पास त्यौहार की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए लगा घंटे तक जाम। जौरा शहर में एमएस रोड़ पर तिकोनिया पार्क के पास त्यौहार की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए लगा घंटों तक जाम जानकारी के अनुसार बता दे कि इस समय सभी ग्रामीण क्षेत्र से किसान खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रहा है इसी भीड़ कोई वजह से तिकोनिया पार्क पर लगा घंटे तक जाम वहीं पर स्थानीय लोगों ने बताया कि तिकोनिया पार्क के पास संचालित एसबीआई बैंक के सामने भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है लोग रोड़ पर ही वाहनों को खड़ा करके बैंक चले जाते हैं इसकी वजह से भी यहां आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।
    1
    जौरा शहर में एमएस रोड़ पर तिकोनिया पार्क के पास त्यौहार की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए लगा घंटे तक जाम।
जौरा शहर में एमएस रोड़ पर तिकोनिया पार्क के पास त्यौहार की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए लगा घंटों तक जाम जानकारी के अनुसार बता दे कि इस समय सभी ग्रामीण क्षेत्र से किसान खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रहा है इसी भीड़ कोई वजह से तिकोनिया पार्क पर लगा घंटे तक जाम वहीं पर स्थानीय लोगों ने बताया कि तिकोनिया पार्क के पास संचालित एसबीआई बैंक के सामने भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है लोग रोड़ पर ही वाहनों को खड़ा करके बैंक चले जाते हैं इसकी वजह से भी यहां आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुरैना के सबलगढ़ में सवर्ण समाज के द्वारा गुंजा आरक्षण का मुद्दा उग नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन
    3
    मुरैना के सबलगढ़ में सवर्ण समाज के द्वारा गुंजा आरक्षण का मुद्दा उग नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक निलंबित। वीरपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुठारा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक निलंबित। वीरपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुठारा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • सरमथुरा : टाइगर सेंचुरी के विरोध में बाजार रहे बंद @Bharat सरमथुरा : टाइगर सेंचुरी के विरोध में बाजार रहे बंद @Bharat
    1
    सरमथुरा : टाइगर सेंचुरी के विरोध में बाजार रहे बंद
@Bharat
सरमथुरा : टाइगर सेंचुरी के विरोध में बाजार रहे बंद
@Bharat
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सर्व समाज के बैनर तले 14वें दिन भी धरना जारी, DKTR के विरोध में सरमथुरा बंद,बाजार बंद, हाईवे पर यातायात प्रभावित; जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी सरमथुरा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (DKTR) के विरोध में सर्व समाज के बैनर तले बसंतपुरा मोड़ पर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में सरमथुरा कस्बे का बाजार बंद रहा, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जेसीबी मशीन पर सवार होकर धरना स्थल तक पहुंचे। सर्व समाज के बैनर तले चल रहे आंदोलन में ग्रामीणों ने DKTR को लेकर विस्थापन, पलायन, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं जताईं। धरना में महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी धरना स्थल पर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टाइगर रिजर्व की प्रक्रिया से क्षेत्र के लोगों की जमीन, खेती, रोजगार और आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में स्थानीय लोगों की चिंताओं का समाधान किए बिना आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। बाजार बंद से आंदोलन को मिला समर्थन DKTR के विरोध में सरमथुरा कस्बे में बाजार बंद रहा। बाजार बंद के जरिए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर लगातार बढ़ती भीड़ के कारण क्षेत्र में आंदोलन का असर साफ दिखाई दिया। सर्व समाज की एकजुटता बनी आंदोलन की ताकत सर्व समाज के बैनर तले जारी धरने में किसान, ग्रामीण, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें क्षेत्र के लोगों के भविष्य, रोजगार और आजीविका से जुड़ी हैं। जब तक उनकी समस्याओं और आशंकाओं पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बसंतपुरा मोड़ पर 14वें दिन भी जारी धरना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सर्व समाज की बढ़ती भागीदारी के साथ आंदोलन लगातार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। समाधान जरूरी है।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भी आंदोलन की व्यापकता को दर्शा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों और चिंताओं पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कस्बे से गांवों तक लामबंद हुए ग्रामीण DKTR के विरोध में सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण लगातार लामबंद हो रहे हैं। मंगलवार को बाजार बंद के साथ लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। बसंतपुरा मोड़ पर चल रहे धरने में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन के लिए भी स्थिति पर नजर बनाए रखना चुनौती बनी हुई है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक गांव या क्षेत्र की नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। धरना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ के बीच “विस्थापन नहीं, रोजगार चाहिए” जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। 14वें दिन भी आंदोलन जारी रहने से क्षेत्र में आंदोलन का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
    4
    सर्व समाज के बैनर तले 14वें दिन भी धरना जारी, DKTR के विरोध में सरमथुरा बंद,बाजार बंद, हाईवे पर यातायात प्रभावित; जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी
सरमथुरा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (DKTR) के विरोध में सर्व समाज के बैनर तले बसंतपुरा मोड़ पर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में सरमथुरा कस्बे का बाजार बंद रहा, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जेसीबी मशीन पर सवार होकर धरना स्थल तक पहुंचे। सर्व समाज के बैनर तले चल रहे आंदोलन में ग्रामीणों ने DKTR को लेकर विस्थापन, पलायन, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं जताईं। धरना में महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी धरना स्थल पर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टाइगर रिजर्व की प्रक्रिया से क्षेत्र के लोगों की जमीन, खेती, रोजगार और आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में स्थानीय लोगों की चिंताओं का समाधान किए बिना आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।
बाजार बंद से आंदोलन को मिला समर्थन
DKTR के विरोध में सरमथुरा कस्बे में बाजार बंद रहा। बाजार बंद के जरिए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर लगातार बढ़ती भीड़ के कारण क्षेत्र में आंदोलन का असर साफ दिखाई दिया।
सर्व समाज की एकजुटता बनी आंदोलन की ताकत सर्व समाज के बैनर तले जारी धरने में किसान, ग्रामीण, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें क्षेत्र के लोगों के भविष्य, रोजगार और आजीविका से जुड़ी हैं। जब तक उनकी समस्याओं और आशंकाओं पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बसंतपुरा मोड़ पर 14वें दिन भी जारी धरना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सर्व समाज की बढ़ती भागीदारी के साथ आंदोलन लगातार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। समाधान जरूरी है।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भी आंदोलन की व्यापकता को दर्शा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों और चिंताओं पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कस्बे से गांवों तक लामबंद हुए ग्रामीण
DKTR के विरोध में सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण लगातार लामबंद हो रहे हैं। मंगलवार को बाजार बंद के साथ लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। बसंतपुरा मोड़ पर चल रहे धरने में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन के लिए भी स्थिति पर नजर बनाए रखना चुनौती बनी हुई है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक गांव या क्षेत्र की नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। धरना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ के बीच “विस्थापन नहीं, रोजगार चाहिए” जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। 14वें दिन भी आंदोलन जारी रहने से क्षेत्र में आंदोलन का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस - पत्रकार-लोकेश शुक्ला कैलारस ने आज अलोपी शंकर मंदिर, कैलारस पर्वत पर बिराजमान बाबा भोलेशंकर शिवलिंग के दर्शन कर, आशीर्वाद लिया। और यहां पर श्रावण माह में हर सोमवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। हर -हर महादेव, हर- हर महादेव।जय हो शिव गौरा पार्वती की जय हो।
    1
    ब्रैकिग कैलारस - पत्रकार-लोकेश शुक्ला कैलारस ने आज अलोपी शंकर मंदिर, कैलारस पर्वत पर  बिराजमान बाबा भोलेशंकर शिवलिंग के दर्शन कर, आशीर्वाद लिया। और यहां पर श्रावण माह में हर सोमवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
हर -हर महादेव, हर- हर महादेव।जय हो शिव गौरा पार्वती की जय हो।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शादी के करीब डेढ़ महीने बाद पत्नी कथित प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने लगाए गंभीर आरोप झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि शादी के करीब डेढ़ महीने बाद उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गला दबाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चिरगांव क्षेत्र के एक युवक की शादी 24 जून 2026 को मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र की युवती से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे दूध या चाय में नींद की दवा देती थी, ताकि वह कथित प्रेमी से बातचीत और मुलाकात कर सके। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। 23 अगस्त को पति ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति का आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति संभली।घटना के बाद पति अपने परिजनों के साथ झांसी के एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत देकर कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।
    1
    शादी के करीब डेढ़ महीने बाद पत्नी कथित प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने लगाए गंभीर आरोप
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि शादी के करीब डेढ़ महीने बाद उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गला दबाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चिरगांव क्षेत्र के एक युवक की शादी 24 जून 2026 को मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र की युवती से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे दूध या चाय में नींद की दवा देती थी, ताकि वह कथित प्रेमी से बातचीत और मुलाकात कर सके। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। 23 अगस्त को पति ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति का आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति संभली।घटना के बाद पति अपने परिजनों के साथ झांसी के एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत देकर कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.