भारी बारिश में बिजली व्यवस्था संभालने मैदान में उतरीं चार टीमें 24 घंटे निगरानी के बीच फॉल्ट सुधारने में जुटा बिजली अमला, 1912 और 9425663505 पर दर्ज कराएं शिकायत टीकमगढ़। बुधवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते टीकमगढ़ जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। दिगौड़ा-झांसी मार्ग के पुनोल नाला और दिगौड़ा बस्ती का सरपट नाला भी उफान पर है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के बीच बिजली कर्मचारी कर रहे पेट्रोलिंग भारी बारिश का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ों की डालियां व बेलें विद्युत लाइनों के संपर्क में आने तथा इंसुलेटर सहित अन्य विद्युत उपकरणों में तकनीकी खराबी की स्थिति बन रही है। ऐसे में बिजली विभाग का अमला लगातार फील्ड में सक्रिय है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से फॉल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर रहे हैं और आवश्यक सुधार कार्य में जुटे हैं। बारिश के बीच विद्युत पोल व लाइनों में आई खराबियों को दूर कर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। चार टीमें चौबीसों घंटे तैनात सहायक अभियंता शहर, टीकमगढ़ ने बताया कि लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए शहर की विद्युत व्यवस्था के लिए चार टीमों को 24 घंटे तैनात किया गया है। टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट और विद्युत संबंधी शिकायत मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फॉल्ट की स्थिति में सबसे पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्र की लाइन की जांच की जाती है। खराबी का स्थान चिन्हित होने के बाद आवश्यक सुधार कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाती है। विभागीय अधिकारी भी बिजली आपूर्ति और शिकायतों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। टूटे तार और पोल से दूर रहें, विभाग को दें सूचना बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बारिश और जलभराव के दौरान बिजली बंद होने, तार टूटने, तार नीचे आने, पोल क्षतिग्रस्त होने अथवा अन्य विद्युत समस्या की स्थिति में स्वयं लाइन या विद्युत उपकरणों के पास जाने का प्रयास न करें। विद्युत संबंधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 अथवा 9425663505 पर दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित फील्ड टीम को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि टूटे या नीचे पड़े विद्युत तार, पोल तथा अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ऐसी स्थिति दिखाई देने पर तत्काल बिजली विभाग को सूचित करें। लगातार बारिश के बीच बिजली विभाग का अमला विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे मैदान में सक्रिय है।

- *टीकमगढ़: में भारी बारिश के चलते बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप *टीकमगढ़: बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ प्रशासन अलर्ट! लगातार बारिश से नाले उफान दिगौड़ा-झांसी मार्ग अंतर्गत पुनोल नाला एवं दिगौड़ा बस्ती के सरपट नाला पर करीब 2 फीट पानी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर आवागमन को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भी मौके पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। ! अपीलः बारिश के दौरान नाले और जलभराव वाले मार्गों से निकलते समय सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। #BreakingNews #Digora #JhansiRoad #Tikamgarh #HeavyRain #MPNews #RainAlert #Disaster Management #ViralNews #NewsUpdate1
- भारी बारिश के चलते खरोई गांव में मकान गिरा, बड़ी घटना टली दिगौड़ा 27 अगस्त टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील क्षेत्र में बीती रात से लगातार भारी बारिश होने के कारण आज सुबह ग्राम खरोई में एक मकान गिर गया है। मकान गांव की सड़क के किनारे ही बना हुआ था। वह तो गनीमत रही कि जिस समय यह मकान गिरा, उस समय रास्ते से कोई निकल नहीं रहा था। लोगों ने बताया है कि बड़ी घटना टल गई। किसान अनरथ घोष पिता घनश्याम घोष निवासी खरोई ने बताया है कि उनके इस मकान के अंदर भूसा रखा हुआ था। पीड़ित किसान ने शासन व प्रशासन से आर्थिक सहायता राशि की मांग की है।1
- जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।1
- अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।1
- जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- #TIKAMGARH - महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता वा क्षेत्रीय विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला सड़कों, महिलाओं एवम् लोगों को शक्कर वाटते नजर आएं, जमकर की नारेबाजी,शहर के गांधी चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन। #TIKAMGARH - महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता वा क्षेत्रीय विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला सड़कों, महिलाओं एवम् लोगों को शक्कर वाटते नजर आएं, जमकर की नारेबाजी,शहर के गांधी चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन।1