logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।* *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।* *निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।* 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 17 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी तथा श्रम विभाग से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके उपरांत दोपहर 12ः00 बजे मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा फल वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दोपहर 1ः00 बजे इको पार्क, माती में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन शुक्ल तालाब में किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे 17 सितम्बर को शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपने घर पर एक दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी अपने स्तर से तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने तथा उनकी गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, डीएफओ प्रोमिला, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 25 किलो 514 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार एट पुलिस ने चेकिंग के दौरान महेश सोनी को दबोचा, मोटरसाइकिल भी बरामद; NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में। जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान महेश सोनी पुत्र स्व. चेतन स्वामी, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी मोहल्ला गोपालगंज, कस्बा एवं थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में थाना एट पर मु0अ0सं0 134/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मऊरानीपुर, झांसी तथा गनतापाड़ा, बौध, ओडिशा में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना एट अध्यक्ष मय पुलिस टीम शामिल रही।
    1
    25 किलो 514 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
एट पुलिस ने चेकिंग के दौरान महेश सोनी को दबोचा, मोटरसाइकिल भी बरामद; NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में।

जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान महेश सोनी पुत्र स्व. चेतन स्वामी, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी मोहल्ला गोपालगंज, कस्बा एवं थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में थाना एट पर मु0अ0सं0 134/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मऊरानीपुर, झांसी तथा गनतापाड़ा, बौध, ओडिशा में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना एट अध्यक्ष मय पुलिस टीम शामिल रही।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली । जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा, उरई की ओर जा रहा टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसने से मची अफरा-तफरी, हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टैम्पो हुआ क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने टैम्पो में फसे घायल चालक को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव के पास हादसा।
    3
    जालौन

जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ।
जालौन
जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा,
उरई की ओर जा रहा टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसने से मची अफरा-तफरी,
हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टैम्पो हुआ क्षतिग्रस्त,
राहगीरों ने टैम्पो में फसे घायल चालक को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना,
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव के पास हादसा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. ➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग। ➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग। ➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील। ➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    1
    आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
रविन्द्र गौतम ✍️
➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग।
➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग।
➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील।
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    1
    जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!!
जालौन :  जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    1
    27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन* *चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन* *चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया* *गोंडा-अयोध्या हत्याकांड /चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले /पंचायत सहायकों और शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया* जनपद जालौन उरई आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष नीरज गौतम के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कानून-व्यवस्था सामाजिक न्याय पंचायत सहायकों की समस्याओं 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई आप को बता दें ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की पार्टी ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर थ्रेट असेसमेंट कराने और आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इसके अलावा लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग उठाई गई ज्ञापन में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धार्मिक स्थलों से संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग भी की गई पार्टी ने कहा कि किसी भी कार्रवाई में कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा भेदभाव की संभावना को समाप्त किया जाना चाहिए बता दें इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से सभी मांगों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश देने की मांग की
    4
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन*

*चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन*
*चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया*
*गोंडा-अयोध्या हत्याकांड /चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले /पंचायत सहायकों और शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया*
जनपद जालौन उरई आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष नीरज गौतम के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कानून-व्यवस्था सामाजिक न्याय पंचायत सहायकों की समस्याओं 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई
आप को बता दें ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की पार्टी ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर थ्रेट असेसमेंट कराने और आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इसके अलावा लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग उठाई गई ज्ञापन में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धार्मिक स्थलों से संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग भी की गई पार्टी ने कहा कि किसी भी कार्रवाई में कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा भेदभाव की संभावना को समाप्त किया जाना चाहिए
बता दें इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से सभी मांगों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश देने की मांग की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रुरा नहर पुल पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस रुरा थाना क्षेत्र के रुरा नहर पुल पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई।वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    1
    रुरा नहर पुल पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस
रुरा थाना क्षेत्र के रुरा नहर पुल पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई।वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जेवरात और ₹3 लाख नकदी ले जाने का आरोप, दो बच्चों को छोड़कर पत्नी के चले जाने की शिकायत थाना जालौन क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर घर में रखे जेवरात और करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पति ने थाना जालौन में प्रार्थना पत्र देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। रामपुरा निवासी कल्लू शाह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, उनकी पत्नी मुस्कान शाहगंज स्थित ससुराल में रहती थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह घर में रखे उसकी माता बानो बेगम के जेवरात तथा प्लाट खरीदने के लिए रखी करीब ₹3 लाख की नकदी लेकर मोहल्ला शाहगंज निवासी मुहम्मद रजा और उरई के फकीरन टोला निवासी बहनोई मुक्तार शाह के साथ चली गई। शिकायत में पायल, मंगलसूत्र, झुमकी, हार, कमर पेटी, वेदी सहित अन्य जेवरात ले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के चले जाने के बाद दोनों छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई है, जिससे वह परेशान है। कल्लू शाह ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी के साथ गए बताए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने, कथित रूप से ले जाए गए जेवरात और नकदी के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा दोनों बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    जेवरात और ₹3 लाख नकदी ले जाने का आरोप, दो बच्चों को छोड़कर पत्नी के चले जाने की शिकायत
थाना जालौन क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर घर में रखे जेवरात और करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पति ने थाना जालौन में प्रार्थना पत्र देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
रामपुरा निवासी कल्लू शाह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, उनकी पत्नी मुस्कान शाहगंज स्थित ससुराल में रहती थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह घर में रखे उसकी माता बानो बेगम के जेवरात तथा प्लाट खरीदने के लिए रखी करीब ₹3 लाख की नकदी लेकर मोहल्ला शाहगंज निवासी मुहम्मद रजा और उरई के फकीरन टोला निवासी बहनोई मुक्तार शाह के साथ चली गई।
शिकायत में पायल, मंगलसूत्र, झुमकी, हार, कमर पेटी, वेदी सहित अन्य जेवरात ले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के चले जाने के बाद दोनों छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई है, जिससे वह परेशान है।
कल्लू शाह ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी के साथ गए बताए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने, कथित रूप से ले जाए गए जेवरात और नकदी के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा दोनों बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला
    2
    जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
जालौन 
जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी,
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल,
नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप,
पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल,
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.