Shuru
Apke Nagar Ki App…
“अस्पताल में सुविधा, फिर भी बाहर जांच क्यों?” रामकोला सीएचसी में मचा हंगामा, डॉक्टरों पर उठे सवाल
MANOJ KUMAR YADAV
“अस्पताल में सुविधा, फिर भी बाहर जांच क्यों?” रामकोला सीएचसी में मचा हंगामा, डॉक्टरों पर उठे सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- मुजफ्फरनगर से दिल दहला देने वाली खबर 😢 एक ही घर में 4 लोगों के शव फांसी पर लटके मिले। मृतकों में पति–पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे शामिल। घटना से इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। मामले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं। “एक ही परिवार खत्म… वजह अब भी सवालों में” 😢🙏🏼 #BreakingNews #मुजफ्फरनगर #UPNews #दुःखद_घटना #FamilyTragedy #SadNews1
- इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव कुशीनगर 2026 का शुभारंभ कुशीनगर। जनपद में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और लोगों के मनोरंजन हेतु कुशीनगर में 01 अप्रैल की सायं एक भव्य एवं रोमांचक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार निशा उपाध्याय एवं रितेश पांडेय अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, संगीत और मनोरंजन से भरपूर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा। आयोजकों का कहना है कि यह संध्या सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एक साथ जोड़ने का भी माध्यम बनेगी। आयोजकों ने जनपद के समस्त नागरिकों, युवाओं और सांस्कृतिक प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में इस भव्य आयोजन का आनंद उठा सकें।2
- दुदही सीएचसी का वायरल वीडियो, सिस्टम पर सीधा हमला कुशीनगर। जनपद के दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रात्रि करीब दस बजे किसके शह पर यह प्राइवेट एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ है? क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर अंदरखाने चल रहा कोई ‘सेटिंग-गेम’?वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि प्राइवेट एम्बुलेंस दुदही क्षेत्र के महन्थ शिवानंद हॉस्पिटल की बताई जा रही है। अगर यह सच है, तो मामला और भी संगीन हो जाता है। क्या सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए ‘ट्रांजिट पॉइंट’ बन चुका है, जहां से उन्हें निजी अस्पतालों की ओर धकेला जा रहा है? हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और भूमिका दोनों संदिग्ध नजर आ रही हैं। अब निगाहें सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हैं। यदि फुटेज की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो यह साफ हो जायेगा कि प्राइवेट एम्बुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैसे और क्यों पहुंची, और इसके पीछे किसका हाथ है। सूत्र बताते है कि अगर सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच हुई, तो कई चेहरे बेनकाब होंगे। लेकिन डर यही है कहीं इस सच को अन्य मामलो की तरह फाइलों में दफन न कर दिया जाए।2
- *देवरिया थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 82 सीआरपीसी के तहत की गयी उद्घोषणा* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिन बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त के घर उपर्युक्त पते पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा तथा मुनादी की कार्यवाही की गयी तथा ग्राम चौकीदार से डुग्गी पिटवायी गयी। साथ ही अभियुक्त के घर व सार्वजनिक रूप से दृश्य स्थानों पर उक्त संबंध में नियमानुसार नोटिस चस्पा की गयी। *फरार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिनान बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया। *अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 1.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 498A,306,302 आईपीसी थाना भटनी जनपद देवरिया। *पुलिस टीम का विवरण* 1.थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय 2.का0 बृजेन्द्र सिंह यादव 3.का0 श्रीराम यादव1
- पूरा मामला पडरौना के धर्मशाला रोड पर लाल बंदर बिजली के तारों पर झूलते नजर आ रहे थे लेकिन बिजली के तार से अचानक बंदर के बच्चे को करेंट लग गया जिससे बंदर का बच्चा जमीन पर गिर कर बेहोस हो गया घायल बेहोस अपने बच्चे को देख कर घायल बंदर की मां आग बबूला हो गई और आतंक मचाने लगी और आते जाते राह गिरो को परेशान करने लगी काफी देर तक बंदर के आतंक का खेल चलता रहा कुछ देर बाद जब घायल बंदर को जब होश आया तो घायल अपने बच्चे को लेकर चली गई तब जा कर लोगों ने राहत की सास ली बंदरों का बिजली के तारों पर झुलना कोई नई बात नहीं है नगर में कई जगह ऐसा देखा गया है कि लाल बंदर बिजली के तारों पर झूला झूलते नजर आते है4
- देवरिया जिले के महुआडीह थाना में अजीबो गरीब मामला आया सामने, पीड़ित परिवार में थाने की कार्यशैली पर लगाए गंभीर आरोप। लिए 30 हजार रूपए और पीटकर भेजा जेल,एसपी से लगाई न्याय की गुहार।2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1