Shuru
Apke Nagar Ki App…
झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
Hind News
झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।5
- सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कांवड़िये श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गंगा घाट की ओर रवाना हुईं। इसके बाद वे गंगाजल लेकर सकीट क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगी। सकीट क्षेत्र में तरा वाले महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर, शिव मंदिर और शीतला देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में शांति देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, रेनू देवी, कुंती, मुस्कान, चांदनी, खुशी, जानकी, रजनी, पूजा, जानवी, रौनक, बिट्टू और शोभा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।2
- एटा जनपद के लायलपुर निवासी सूरज प्रताप सिंह ने कांवर यात्रा के दौरान एक अनूठी पहल की। उन्होंने पुलिस लाइन हाथरस से सिकंदरा राऊ तक के कांवर यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। इस दौरान कांवरियों पर फूलों की वर्षा की गई, जो यात्रा का एक विशेष आकर्षण बन गया। यह पहल आस्था और सनातन धर्म के प्रति सम्मान को दर्शाती है।1
- रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल,,,,,,,, एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।1
- बेवर –कांवड़ यात्रा पर जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़े, घायल बेवर/मैनपुरी। कांवड़ यात्रा के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरने जा रहे दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेवर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।2