गांव में अतिक्रमण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने sdm से की शिकायत जालौन। ग्राम क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सार्वजनिक मार्ग/स्थान पर स्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है। इससे गांव के आम रास्ते बाधित हो रहे हैं और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि गांव में आवागमन सुचारू रूप से हो सके। शिकायतकर्ताओं में मुख्य रूप से रविद कुमार, मेन्द्रपाल सिंह, कैलाश रमन, दयाशंकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।#news#india#vayral
गांव में अतिक्रमण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने sdm से की शिकायत जालौन। ग्राम क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सार्वजनिक मार्ग/स्थान पर स्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है। इससे गांव के आम रास्ते बाधित हो रहे हैं और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि गांव में आवागमन सुचारू रूप से हो सके। शिकायतकर्ताओं में मुख्य रूप से रविद कुमार, मेन्द्रपाल सिंह, कैलाश रमन, दयाशंकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।#news#india#vayral
- Post by Satyendra kumar3
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- “कालपी में खून से सनी शाम… कुल्हाड़ी चली, लाठियां बरसी—देवर-भाभी पर दबंगों का जानलेवा हमला!” जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के जैरामपुर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। बुधवार की शाम जैरामपुर गांव उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब दबंगों ने एक युवक को घर के बाहर घेर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया… और जब वह जमीन पर गिर पड़ा, तो लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब बचाने आई उसकी भाभी को भी नहीं बख्शा गया… उसे भी गिराकर पीटा गया और अभद्रता की गई। दोनों घायल खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे… चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायलों को तुरंत कालपी सीएचसी ले जाया गया… जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची… लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है… और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है… स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं— क्या दबंगों का राज यूं ही चलता रहेगा? क्या पीड़ितों को मिलेगा इंसाफ? अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या पुलिस इन हमलावरों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाएगी… या फिर ये मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?2
- नमस्कार दोस्तों मैं देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ आपको जालौन जिले की एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं कि चलते चलते आग का गोला बनी बाइक बाल बाल बचे युवक मौके पर पहुंची पुलिस और फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया देखें खास रिपोर्ट1
- उरई में भव्य शोभायात्रा1
- 📌कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को लिया गया हिरासत में 📌उरई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह के शहर में इस विशेष अभियान से अवैध कारोबारियों की टूटी कमर जालौन जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उरई कोतवाली का कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने शहर में विशेष अभियान शुरू करते हुए कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित अवैध हुक्का बारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह अभियान उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें चुर्खी बाईपास स्थित ‘2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट’ पुलिस के विशेष निशाने पर रहा। यहां लंबे समय से अवैध हुक्का बार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस प्रभावी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है, वहीं अवैध कारोबार करने वालों में डर का माहौल है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहने की बात कही जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई अजय सोनी (चीफ एडिटर, SONI NEWS) Mo, 9935930825 👉 SONI NEWS सभी सोशल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है ( YouTube,Facebook, Instragram,Telegram, Whatsapp Channel &Telegram)1
- उरई (जालौन) – डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे अप्रैल माह को “आंबेडकर माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर द्वारा जिले की सभी पाँच तहसीलों में “डॉ. आंबेडकर सम्मान यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा सुबह 8 बजे उरई स्थित डॉ. आंबेडकर चौराहे से शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई। इसके बाद “जय भीम – जय संविधान” के नारों के साथ 14 सदस्यीय टीम मोटरसाइकिलों पर सवार होकर यात्रा पर निकली। यात्रा का रूट उरई → कोंच → जालौन → माधौगढ़ → कालपी होते हुए पुनः उरई में समाप्त हुआ, जहां एक बड़ी रैली और सभा का आयोजन किया गया। प्रमुख गतिविधियां हर तहसील मुख्यालय पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया यात्रा मार्ग में जहां भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मिली, वहां माल्यार्पण किया गया मुख्य संदेश यात्रा के दौरान बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” को जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजन में शामिल प्रमुख लोग इस यात्रा में विभिन्न तहसीलों के कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें प्रदीप कुमार, सनेशराजा, उषा देवी, सचिन चौधरी, अनीता, सुरेंद्र, एड. निकहत परवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरण मेहरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों का उद्देश्य संस्था के संस्थापक/संयोजक एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि: अप्रैल माह को “दलित हिस्ट्री मंथ” के रूप में मनाया जा रहा है जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है इस रिपोर्ट को प्रशासन और सरकार को सौंपा जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सामाजिक जागरूकता अभियान से जुड़कर बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाएं।1
- Post by Satyendra kumar2