Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer, 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer, 9610897260//9828550903
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- पिलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार, झुंझुनू जिले के पिलानी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के निर्देश तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल (RPS) के सुपरविजन में पिलानी थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को पुलिस दल बेरी रोड बाईपास पुलिया के पास पहुंचा, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की और नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध अनुज्ञापत्र नहीं मिलने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक (25) पुत्र बजरंगलाल, निवासी वार्ड नंबर 08, पिलानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान मण्ड्रेला थाना के उपनिरीक्षक कैलाशचन्द द्वारा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चन्द्रभान के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश (विशेष भूमिका), कांस्टेबल धर्मवीर, प्रवीण कुमार तथा राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- झुंझुनूं में समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। एलिम्को और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आर्थिक सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 90 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह की योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं। मिली जानकारी के अनुसार ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने सरकार व प्रशासन का आभार जताया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- सैनिक गैस सर्विस शाहपुरा(जयपुर)पर लगी लंबी कतारे,पुलिस की निगरानी में वितरण#भारतगैस एजेंसी का मामला,सिलेंडर लेने के लिए सुबह से खड़े लोग,घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों लोग सुबह करीब 6 बजे से ही भारत गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े देखे जा रहे हैं। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही,गैस एजेंसी पर पुलिस भी तैनात,स्थानीय निवासियों के अनुसार, गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण पुलिस की निगरानी में हो रहा है, ताकि कोई विवाद या भगदड़ न हो,सीमित आपूर्ति के चलते लगी लाइन,अधिक आबादी के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग यहां काफी अधिक है। हालांकि, सीमित आपूर्ति के चलते लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।#2026#news#hindinews#breakingnewsसिलेंडर1
- Post by Kishan Lal jangid1
- राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर के जौहरी बाजार मे अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज , इस बार रमजान महीने मे 5 जुमे की नमाज पढ़ी गयी , जयपुर मे मस्जिद मे जगह ना होने की वजह से सड़क पर हजारों लोग नमाज अदा करते है ,1
- डकैती व अपहरण मामले में वांछित ‘ओपी शूटर’ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने डकैती और अपहरण के चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओपी शूटर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह शेखावत के सुपरविजन में की गई। पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2024 को परिवादी मनोज ने उदयपुरवाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह चंवरा से दीपपुरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 6-7 युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे वाहन लगाकर उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया तथा उससे नकदी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने वांछित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओपी शूटर (22) निवासी ढाणी सेमाला, थाना कोटपुतली, जिला कोटपुतली-बहरोड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले में गहन पूछताछ कर रही है तथा अनुसंधान जारी है। इस मामले में इससे पहले छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, चोरी और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में उदयपुरवाटी थाना पुलिस की टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने विशेष भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।1
- राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी ताजा सूची के तहत झुंझुनू जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कावेंद्र सिंह सागर को नियुक्त किया गया है।गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इस पद पर सुधीर जोशी की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब उनका आदेश निरस्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कावेंद्र सिंह सागर वर्तमान में जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में एसपी (सिविल राइट्स) के पद पर कार्यरत थे। अपने करियर के दौरान वे बीकानेर, बांसवाड़ा और कोटा ग्रामीण जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा अलवर में एएसपी, असिस्टेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर जैसे पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।1
- जयपुर शहर विद्याधर नगर लेन न-1 में गंदे पानी या प्रदूषित जल निकायों से गुजरना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है, जिससे हैजा, टाइफाइड और त्वचा संक्रमण जैसी जलजनित बीमारियां हो सकती1