गंगापुर सिटीवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गंगापुर सिटी उप कारागृह में गूंजा देशभक्ति का स्वर गंगापुर सिटी। उप कारागृह में देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला, जब जेलर सुखवीर सिंह के निर्देशन में कुशालगढ़ क्लब द्वारा “वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने” के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और जेलर सुखवीर सिंह ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जेल परिसर “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। क्लब चेयरमैन लक्ष्मी कांत शर्मा और डॉ. भरत कुमार गोयल ने महान लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने ही भारत के गौरवशाली राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना की थी, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की ज्वाला जगाई। कार्यक्रम में सभी बंदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत माहौल बना दिया। इस अवसर पर जेल प्रशासन और कुशालगढ़ क्लब ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि — “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है।” इस मौके पर जेलर सुखवीर सिंह,कुशालगढ़ क्लब चेयर मैन लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, डॉक्टर भरत कुमार गोयल,उपेन्द्र सिंह, शेर सिंह,समय सिंह,समय सिंह,आशुतोष सहित बंदी मौजूद रहे।
गंगापुर सिटीवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गंगापुर सिटी उप कारागृह में गूंजा देशभक्ति का स्वर गंगापुर सिटी। उप कारागृह में देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला, जब जेलर सुखवीर सिंह के निर्देशन में कुशालगढ़ क्लब द्वारा “वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने” के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और जेलर सुखवीर सिंह ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जेल परिसर “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। क्लब चेयरमैन लक्ष्मी कांत शर्मा और डॉ. भरत कुमार गोयल ने महान लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने ही भारत के गौरवशाली राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना की थी, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की ज्वाला जगाई। कार्यक्रम में सभी बंदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत माहौल बना दिया। इस अवसर पर जेल प्रशासन और कुशालगढ़ क्लब ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि — “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है।” इस मौके पर जेलर सुखवीर सिंह,कुशालगढ़ क्लब चेयर मैन लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, डॉक्टर भरत कुमार गोयल,उपेन्द्र सिंह, शेर सिंह,समय सिंह,समय सिंह,आशुतोष सहित बंदी मौजूद रहे।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत टोडाभीम शहर भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भाजपा कार्यालय भीम पैलेस में विधिवत संपन्न हुआ। 30 मार्च सायं 5 बजे मां भारती, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रपटों पर माल्यार्पण वं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं द्वीतिय दिवस 31 मार्च 2026 को प्रातः 9.00 बजे वर्ग गीत से सत्रारंभ कर प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। दो दिवसीय शिविर के पहले सत्र की अध्यक्षता मोहनलाल शर्मा ने की और मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन रहे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपाई दिलीप जोशी और मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमेंद्र वशिष्ठ रहे। तीसरे सत्र की अध्यक्षता मातृशक्ति श्रीमती प्रति खंडेलवाल और मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह कैमला रहे। चौथे सत्र की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्याम बाबा ने की और मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपाई तेज सिंह जमालपुर रहे। भोजनोपरांत पांचवें और छठे सत्र में अध्यक्षता क्रमश जुगल किशोर बसवाल हबीब फारूकी एवं वक्ता क्रमश पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल ढिकोलिया एवं मंगलराम गहलोत मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं वर्ग प्रभारी अमित पारीक ने किया सातवे और अंतिम सत्र में बुथ मेनेजमेंट पर चर्चा उपरांत राष्टगान एवं शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के धन्यवाद भाषण से कार्यक्रम समापन की घोषणा की इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई भीम सिंह राजावत,जिला पदाधिकारी अमरसिंह राजपूत, शिब्बुराम मीना, बालाजी अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, हरिसिंह बैरवा,मंडल महामंत्री संजय कटारा रमेश सैनी, मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, घनश्याम गुप्ता, संजय गहलोत, विजय कुमार,मंडल मंत्री मनोज सोनी अशोक सैन,धर्मेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मन की बात प्रभारी लोकेश बागोरिया,आइटी प्रमुख अनंत पारीक, वर्ग संयोजक सुल्तान प्रजापति, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, राजेन्द्र सिंह राजावत, बबली हीरों, राजकुमार जोशी जीतेन्द्र जोशी, राजु शर्मा, लखनलाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, विवेक शर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, मेडिकल प्रकोष्ठ प्रदीप माठा, बुथ अध्यक्ष हनुमान सैनी, सुरेश मीना, ब्रह्मानंद जोशी, मुरारी लाल गुप्त महेश मीना,पार्षद राजेश बसवाल, मक्खन बसवाल, कन्ना चौधरी, हरकेश मीना, धर्मेन्द्र मीना हरिओम बैरवा, किशनलाल बैरवा,अमन सैनी, राजेश महावर, कृष्णा मीना,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता निभाई।2
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में मलारना स्टेशन पर आज कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पूर्ण तिथि पर मनाई गई इस अवसर पर अगरबत्ती लगाकर दीपक जलाकर पुष्प अर्पित कर कर्नल बैसला को श्रद्धांजलि दी दर्जनों गांव से आए लोगों ने कर्नल साहब की मूर्ति को एक-एक कर पुष्प अर्पित किए तथा सभी ने मिलकर 2 मिनट का मोन रखा गया इस अवसर पर श्यामोली गांव से पांच पटेलों में प्रभु लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य दूल्हीराम गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, राम खिलाड़ी गुर्जर, सांकड़ा गांव से संपत गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, हंसा गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, कोथाली गांव से धनपाल गुर्जर, राजन गुर्जर, जलधारी गुर्जर, राजेश गुर्जर, रामकेश गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर मलारना स्टेशन से चतुर लाल गुर्जर राम प्रसाद गुर्जर पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरगोविंद गुर्जर,नागाराम गुर्जर, बिलोली नदी से हरिकेश गुर्जर ईमित्र आरके पटेल भूरा गुर्जर इसी तरीके से मकसूदनपुरा से सरपंच मोरसिंह गुर्जर बलराम ठेकेदार रूप सिंह गांगुली आदि कई गांवों से लोग मौजूद थे कर्नल साहब को याद कर कर्नल साहब अमर रहे के नारे लगाए गए करीब 7:00 तक लोग आते रहे और कर्नल बैसला को पुष्प अर्पित कर रहे हैं2
- हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा विहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज में मंगलवार को 12वीं कक्षा के विज्ञान कला एवं वाणिज्य वर्ग के मेधावी छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लासेज के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि 31 मार्च को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान कला एवं वाणिज्य वर्ग के परिणाम में एक बार पुनः भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज ने बाजी मारी है। संस्थान की नियमित छात्रा किशन नगर स्थित भूमिया बाबा मंदिर के पास की निवासी निशा पुत्री समुंदर सिंह ने अंग्रेजी अनिवार्य विषय में 100 में से 100 अंक एवं अंग्रेजी साहित्य में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा संस्थान में अध्यनरत लगभग 30 से 40 छात्र छात्राओं ने 90 से 99 अंक तक हासिल किए हैं। टॉपर निशा ने अपनी सफलता का श्रेय भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज के सीईओ भारद्वाज को दिया है। इस अवसर पर संस्थान की ओर से क्लासेज के टॉपर्स का सम्मान किया। इस दौरान क्लासेज के सीईओ ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हिंडौन शहर ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना है। सम्मान समारोह के दौरान संस्थान के संरक्षक शिक्षाविद प्रकाश नंदन शर्मा, माया शर्मा, समंदर सिंह, गोपाल सर, चेतन सर एवं अभिभावक मौजूद रहे।2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- डॉक्टर भी —पता नहीं कौन सा नशा करते हैं,Right leg का ऑपरेशन करना था, कर दिया Left leg का अब केसे अंदाजा लगाया जाए की डॉक्टर कौन सा अच्छा है और कौन से गलत ये तो जानता हीं बता सकती हैं।1
- Post by Ramsahay Meena1
- हिंडौन सिटी। शहर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वर्धमान नगर स्थित जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख बाजार और मार्गो से होकर निकाल गई भव्य शोभायात्रा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के केशव पुरा स्थित जैन मंदिर पहुंचने पर जैन बंधुओ ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- 📰 न्यूज़ खबर (प्रकाशन हेतु तैयार) शीर्षक: 👉 सरमथुरा नगर पालिका में अवैध वसूली का आरोप, गरीबों से ₹100 से ₹500 तक वसूले जा रहे पैसे धौलपुर, राजस्थान: जिला धौलपुर के सरमथुरा कस्बे में नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका से जुड़े कुछ कर्मचारी गरीब और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेला लगाकर फल (केला, मौसमी, आम आदि) बेचने वाले गरीब परिवारों से जबरन ₹100, ₹200 और ₹500 तक की रसीदें काटी जा रही हैं। यह वसूली बिना किसी स्पष्ट नियम या आदेश के की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है और इससे गरीब वर्ग आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे जबरदस्ती पैसे लिए गए और रसीद थमा दी गई। इस मामले को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन से मांग: स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ST अनुसूचित जनजाति भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर राजस्थान ने बताया कि सरमथुरा में नगर पालिका भ्रष्टाचार हो रहा है1