बरहड़वा प्रेस क्लब की बैठक गुरुवार को कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा प्रेस क्लब की बैठक गुरुवार को कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हजारीबाग में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गई। इसके विरोध में पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ सन्नी कुमार दास को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश हेम्ब्रम ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर देवजीत कुशवाहा राहुल कुमार कुशवाहा, भक्ति पांडे, मुशर्रफ हुसैन, संतोष शर्मा, संतोष तिवारी मकसूद मल्लिक,सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

- Post by Amir kumar saha1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।1
- छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।1
- #बौंसी डैम रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में CCTV कैमरों की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। #bihar #BiharNews #bounsidiary #bounsithana1
- Post by Atish Deepankar1
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाना है। इससे पूर्व 01 मई से 15 मई 2026 तक Self Enumeration (स्व-गणना) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी नागरिकों से अपील है कि डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एसई एस ई एन सी यू एस पोर्टल पर जाकर समय रहते अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है, साथ ही अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। #Census2027 #SelfEnumeration #citizenparticipation #sahibganjpolice Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- बिहार बांका- में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 30 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय, बांका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य ने की। बैठक में मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े लंबित मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन पर जोर दिया गया। जिला जज ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक अदालत के दौरान ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी अनु कुमारी, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, यातायात डीएसपी और यातायात इंस्पेक्टर मौजूद रहे। 👉 अब सबकी नजर 9 मई पर है, जब बड़ी संख्या में मामलों के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।1