logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

1 day ago
user_Kartikey pandey
Kartikey pandey
Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल महराजगंज - थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को SSB की मदद से सीमा पर से बरामद किया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 126/26 अंतर्गत धारा 137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद किया। नियमानुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और 180 व 183 BNSS के तहत उसका बयान दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) BNS व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी *मनौव्वर अली* को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे दिनांक 31 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। *अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट* इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि "नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। थाना चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। SSB के सहयोग से समय पर कार्रवाई संभव हो सकी। पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। विवेचना अभी प्रचलित है और साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल 
महराजगंज - थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को SSB की मदद से सीमा पर से बरामद किया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 126/26 अंतर्गत धारा 137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद किया। नियमानुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और 180 व 183 BNSS के तहत उसका बयान दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) BNS व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी *मनौव्वर अली* को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे दिनांक 31 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
*अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट*  
इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि "नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। थाना चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। SSB के सहयोग से समय पर कार्रवाई संभव हो सकी। पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। विवेचना अभी प्रचलित है और साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को लेकर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहा था, जहां एसएसबी ने बालिका को रोक लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News
महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को लेकर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहा था, जहां एसएसबी ने बालिका को रोक लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का डीआईजी ने किया निरीक्षण । महराजगंज। श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, ठूठीबारी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    1
    पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का
डीआईजी ने  किया निरीक्षण ।
महराजगंज। श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, ठूठीबारी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां की सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा श्रावण मास को लेकर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां की सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न होने पाए। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में लगातार गश्त, प्रभावी निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी रखी जाएं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
    1
    पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां की सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा
श्रावण मास को लेकर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां की सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
महराजगंज। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न होने पाए।
डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में लगातार गश्त, प्रभावी निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी रखी जाएं।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ट्रेन आने के बाद भी टिकट काउंटर बंद, यात्रीगण परेशान, गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर स्थित नईकोट रेलवे स्टेशन का मामला, #Maharajganj #Gorakhpur #nautanva #railway #department #rail #passenger #ticket #counter ट्रेन आने के बाद भी टिकट काउंटर बंद, यात्रीगण परेशान, गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर स्थित नईकोट रेलवे स्टेशन का मामला, #Maharajganj #Gorakhpur #nautanva #railway #department #rail #passenger #ticket #counter
    1
    ट्रेन आने के बाद भी टिकट काउंटर बंद, यात्रीगण परेशान,

गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर स्थित नईकोट रेलवे स्टेशन का मामला,

#Maharajganj 
#Gorakhpur
 #nautanva
#railway 
#department
#rail #passenger
#ticket #counter
ट्रेन आने के बाद भी टिकट काउंटर बंद, यात्रीगण परेशान,
गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर स्थित नईकोट रेलवे स्टेशन का मामला,
#Maharajganj 
#Gorakhpur
#nautanva
#railway 
#department
#rail #passenger
#ticket #counter
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावण मास से पहले पंचमुखी शिव मंदिर की सुरक्षा का जायजा 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावण मास से पहले पंचमुखी शिव मंदिर की सुरक्षा का जायजा 📍 महराजगंज: श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, CCTV, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने पुलिस टीम को सतर्क निगरानी, नियमित गश्त और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 🔴 श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पूरी तरह चाक-चौबंद। #BreakingNews #Maharajganj #Shravan2026 #ShivMandir #Itahiya #UPPolice #DIGGorakhpur #SPMaharajganj #Security #HarHarMahadev #Mahadev #PublicMaharajganjNews #UttarPradesh #ViralNews
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावण मास से पहले पंचमुखी शिव मंदिर की सुरक्षा का जायजा
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावण मास से पहले पंचमुखी शिव मंदिर की सुरक्षा का जायजा
📍 महराजगंज: श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का निरीक्षण किया।
मंदिर परिसर, CCTV, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने पुलिस टीम को सतर्क निगरानी, नियमित गश्त और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔴 श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पूरी तरह चाक-चौबंद।
#BreakingNews #Maharajganj #Shravan2026 #ShivMandir #Itahiya #UPPolice #DIGGorakhpur #SPMaharajganj #Security #HarHarMahadev #Mahadev #PublicMaharajganjNews #UttarPradesh #ViralNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "एक दोस्त बच गया, तीन की चली गई जान! महराजगंज के निर्माणाधीन पोखरे में नहाते समय हुआ बड़ा हादसा।"
    1
    "एक दोस्त बच गया, तीन की चली गई जान! महराजगंज के निर्माणाधीन पोखरे में नहाते समय हुआ बड़ा हादसा।"
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.