logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: ग्रामीण क्षेत्रों में फायर टीम का जागरूकता अभियान उरई (जालौन)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. सिंह के निर्देशन में जनपद की फायर यूनिट कोंच, कालपी और जालौन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव-गांव जाकर आग से बचाव के उपाय बताए गए और पंपलेट वितरित किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने ग्राम औता में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलती हुई बीड़ी-सिगरेट को पूरी तरह बुझाकर ही फेंकें और खलिहानों को पानी के स्रोत के पास लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि खलिहान के पास पानी से भरे घड़े और मिट्टी के ढेर तैयार रखें, ताकि आग लगने पर तुरंत काबू पाया जा सके। खलिहान व फूस के मकान रेलवे लाइन और बिजली के ट्रांसफार्मर से पर्याप्त दूरी पर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पुआल व कंडों को पूरी तरह सूखने के बाद ही घर से दूर रखें और गर्म राख को पूरी तरह ठंडा कर सुरक्षित स्थान पर डालें। रसोई घर की छत टीन की बनाने या फूस होने पर उस पर मिट्टी का लेप लगाने की सलाह दी गई। गर्मी के मौसम में सूखे तालाबों को पानी से भरने, खेतों में डंठल न जलाने और थ्रेसिंग व कटाई के समय पानी की व्यवस्था रखने पर भी जोर दिया गया। अभियान के दौरान फायर यूनिट की टीम ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर सेवा को सूचना देने और प्राथमिक बचाव उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया।

10 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
d471b033-48eb-474c-9c16-af99752d4de0

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं।  गांव में दहशत और तनाव दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके। फोटो
    1
    रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया।
विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। 
गांव में दहशत और तनाव
दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके।
फोटो
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कृपया अवगत कराना है कि थाना क्षेत्रान्तर्गत रामपुरा के ग्राम अन्देला मडैया (घटनास्थल) में तात्कालिक पारिवारिक विवाद में अल्लू उर्फ जितेन्द्र ने अपने सगे भाई कैलाश को तमंचे से गोली मार दी जिससे कैलाश की मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उन दोनों के पिता जयनारायण चतुर्वेदी निवासी ग्राम मिर्जापुर जागीर थाना रामपुरा जनपद जालौन व मृतक के बच्चों ने हमलावर/आरोपी अल्लू उर्फ जितेन्द्र पर लाठी डन्डों से प्रहार कर दिया । जिससे हमलावर उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । आरोपीगण/हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण द्वारा किया गया है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
    1
    कृपया अवगत कराना है कि थाना क्षेत्रान्तर्गत रामपुरा के ग्राम अन्देला मडैया (घटनास्थल) में तात्कालिक पारिवारिक विवाद में अल्लू उर्फ जितेन्द्र ने अपने सगे भाई कैलाश को तमंचे से गोली मार दी जिससे कैलाश की मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उन दोनों के पिता जयनारायण चतुर्वेदी निवासी ग्राम मिर्जापुर जागीर थाना रामपुरा जनपद जालौन व मृतक के बच्चों ने हमलावर/आरोपी अल्लू उर्फ जितेन्द्र पर लाठी डन्डों से प्रहार कर दिया । जिससे हमलावर उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । आरोपीगण/हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण द्वारा किया गया है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by चंद्रमोहन पाल
    1
    Post by चंद्रमोहन पाल
    user_चंद्रमोहन पाल
    चंद्रमोहन पाल
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की गई है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की गई है 
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर से मिलेगी राहत, योगी ने आदेश किया जारी
    1
    स्मार्ट मीटर से मिलेगी राहत, योगी ने आदेश किया जारी
    user_Sagar K.
    Sagar K.
    finance, account Jalaun, Uttar Pradesh•
    47 min ago
  • बिंग ब्रेकिंग न्यूज जालौन तेज ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर। ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते को कुचल कर दिया कुत्ते के पालक को ज्ञान उपदेश देकर कहा कि जाकर इलाज करा लो। घटना करीब 03:55 pm मिनट की है जब कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया और करीब और करीब 09:25 pm कुत्ते की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। कुत्ते के मालिक संजीव कुमार पुत्र स्व,, प्रभु दयाल निवासी मजीठ का कहना है ने 112 पर कुत्ते के मृत होने की सूचना दी। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। कुत्ते को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला व्यक्ति मजीठ ग्राम का निवासी है। कुत्ते को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति का नाम नीतू तिवारी पुत्र स्व, रवि तिवारी बताया जा रहा है। पूरा मामला ग्राम पंचायत मजीठ का है।
    1
    बिंग ब्रेकिंग न्यूज जालौन 
तेज ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर।
ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते को कुचल कर दिया कुत्ते के पालक को ज्ञान उपदेश देकर कहा कि जाकर इलाज करा लो।
घटना करीब 03:55 pm मिनट की है जब कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया और करीब और करीब 09:25 pm कुत्ते की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।
कुत्ते के मालिक संजीव कुमार पुत्र स्व,, प्रभु दयाल निवासी मजीठ का कहना है ने 112 पर कुत्ते के मृत होने की सूचना दी।
कुत्ते के मालिक ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
कुत्ते को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला व्यक्ति मजीठ ग्राम का निवासी है।
कुत्ते को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति का नाम नीतू तिवारी पुत्र स्व, रवि तिवारी बताया जा रहा है।
पूरा मामला ग्राम पंचायत मजीठ का है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। गांव में दहशत और तनाव दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके।
    2
    जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया।
विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। 
गांव में दहशत और तनाव
दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने..... किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    1
    वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया
मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने.....
किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है
व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.