हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, 9 चोरी के वाहन बरामद थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 9 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध असलहा और अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं और इनके खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद तथा हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, 9 चोरी के वाहन बरामद थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 9 दुपहिया वाहन बरामद किए
हैं, जिनमें 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध असलहा और अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं और इनके
खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद तथा हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य बाबूगढ़ छावनी। फौजी कॉलोनी, बछलोता रोड स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और भक्ति गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए नगर में भ्रमण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य गोपाल दास गुरु जी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कथा आयोजन में बांके बिहारी जी, राधा रानी जी एवं खाटू श्याम जी के भक्तों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।4
- धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी माहौल तेज | दिग्विजय शिशोदिया का गांव-गांव जनसंपर्क | स्थानीय चेहरे की बढ़ी चर्चा जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी से भावी उम्मीदवार के रूप में चर्चित समाजसेवी दिग्विजय शिशोदिया लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि स्थानीय चेहरे के रूप में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, किसी भी उम्मीदवार के वास्तविक जनसमर्थन का आकलन चुनाव और मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। STAR भारत न्यूज़ 24 कैमरामैन के साथ: शराफत सैफी | हापुड़1
- निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु बनकर किया प्रदर्शन,राहुल गांधी ने दिया दान! निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में साधु (पुजारी) के वेश में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:प्रदर्शन के मुख्य कारण और बातेंमुद्दा: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा (चंदा) चोरी और हेराफेरी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।वेशभूषा: पप्पू यादव भगवा वस्त्र और साधु के वेश में नजर आए तथा उनके पास एक दानपात्र (दान पेटी) भी थी जिस पर 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' लिखा हुआ था।समर्थन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद सहित अन्य विपक्षी सांसद उनके पास पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में पैसे डाले।प्रतिक्रिया: इस अनोखे विरोध प्रदर्शन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और संसद की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी। वहीं वृंदावन के संत समाज ने साधु वेश के अपमान का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की1
- Looking for Job Job Title : Air Conditioner Job Field : dehradun Expected Salary : 30000 City / Locality : Dehradun City Experience Level : 10+ Years Job Type : Full Time Education Qualification : Less than 10th kripya mujhe dehradun me kaam karna hai1
- गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों मे बढ़ी चिंता गढ़ खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंडराया बाढ़ का खतरा। हापुड़: बृजघाट गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान के समीप खादर क्षेत्र में मंडराया बाढ़ का खतरा। गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 5 बाढ़ चौकियां तैयार की गईं। गढ़ SDM लगातार निगरानी कर रहे निगरानी। खादर इलाके में प्रशासन नजर बनाये हुए है।1