टिहरी में सियासी संग्राम का आगाज, 17 अप्रैल को नेगी की ‘जन आक्रोश रैली’ का ऐलान नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। ये हैं प्रमुख मांगें प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं— डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण LPG गैस आपूर्ति बहाल करना लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा आंदोलन और होगा तेज—नेगी विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजनीति में बढ़ेगी गर्मी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

- यहां प्रत्येक माह की 15 तारीख को “थैंक यू नेचर दिवस” मनाया जाता है.जो अब धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि लोगों (जनता )को प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आए अतिथि एवं स्वयंसेवी भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं. जिससे यह अभियान सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बन रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.सभी ने मिलकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल न केवल ग्राम झाला को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी विकसित कर रही है। थैंक यू नेचर दिवस के माध्यम से ग्राम झाला आज एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहा है।4
- Maa daat Kali ke pahli bar kiye darshan1
- 12april2026 5:20pm new fly over opening se phle ki ghathnaa1
- हरिद्वार: 48 घंटे में मर्डर केस का खुलासा, चोरी की नीयत से घुसा आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के ग्राम भोगपुर क्षेत्र में चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे एक व्यक्ति ने सेवादार की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सेवादार ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबराकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 👉 पुलिस की अपील: संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट, खबर हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद से हैं जहां बड़े धूमधाम से बनाई गई संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। मुखिया अतिथि के रूप में पाहुंचे मनोज धनगर राजवीर चौहान मुल्क राज नितिन खुराना राजू खुराना विश्वास पुराना अमरदीप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा वाह पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव मनाया गया10
- The Aman Times 🔥 “हाउ इज द जोश?” — हाई सर! 🔥 देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दून पुलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एसएसपी देहरादून की मोटिवेशनल ब्रीफिंग का असर साफ दिखा—नए रिक्रूट्स का जोश और अनुभवी पुलिसकर्मियों की समझ का बेहतरीन तालमेल रहा। 👮♂️ पहली बार ड्यूटी पर उतरे जवानों को प्रेरित किया गया, वहीं सीनियर कर्मियों को अनुभव का सही इस्तेमाल करने की सीख दी गई। ✅ नतीजा: पूरा वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न। 👏 एसएसपी ने सभी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Om tv haridwar1