ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची
के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- ललितपुर जिले के मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना और गोराकछ्या पहुंचकर शिक्षण कार्य, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, स्वच्छता, पेयजल एवं पुस्तक वितरण समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा में बोर्ड पर बच्चों से सामान्य ज्ञान और विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और उत्तर जानने के बाद स्वयं उन्हें सरल भाषा में विषय-वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना की छात्रा गौरी की सामान्य ज्ञान और विलक्षण बौद्धिक क्षमता की सराहना करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया और शिक्षकों को ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। एसडीएम ने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने और वातावरण को बच्चों के सीखने योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, पर्याप्त प्रकाश व पंखों की व्यवस्था, डेस्क तथा विद्यालय परिसर की रंगाई-पुताई व सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी उपयोग और समय-समय पर खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की ताकीद की।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ कलेक्टर परिसर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए अत्याचार और लाठी-डंडों के प्रयोग के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम मैडम को ज्ञापन सौंपा और जंतर-मंतर पर हुई घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इस प्रदर्शन में ओबीसी महासभा, आजाद समाज पार्टी, छात्र संघ और किसान संघ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान 'ओबीसी महासभा जिंदाबाद', 'आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद' और 'छात्र-किसान एकता जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।1
- टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेताओं की गाड़ी को टोलकर्मियों द्वारा मुफ्त में न निकलने देने पर घंटों भारी ड्रामा और हंगामा चला। बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोल कर्मचारी आगे नहीं जाने दे रहे थे। गाड़ी को टोल से फ्री में न निकलने देने की बात को लेकर बीजेपी नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच बात बिगड़ गई और मौके पर जमकर बवाल हुआ।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर कचहरी परिसर में लव मैरिज को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। यहाँ 20 वर्षीय युवती रूपा को उसके पिता और भाई अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि युवती रोते हुए उनके साथ जाने से इनकार करती रही। युवती का कहना था कि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है और अपने परिवार के साथ नहीं जाना चाहती। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई की जानकारी की प्रतीक्षा है।1
- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ अंतर्गत कुडीला थाना क्षेत्र के ग्राम बछोडा निवासी 34 वर्षीय मनोज अहिरवार और उनके 60 वर्षीय पिता कडोरी अहिरवार ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे गांव के दबंग जयराम लुहार और हरदास द्वारा पिछले तीन वर्षों से की जा रही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों की शिकायत दर्ज कराने 25 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे कुडीला थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और दोपहर करीब ढाई-तीन बजे दूसरी पार्टी को बुलाकर जबरदस्ती राजीनामा पत्र पर अंगूठा निशानी लगवा ली। पीड़ितों का दावा है कि उन्हें थाने के अंदर 3 घंटे बिठाकर रखा गया और धमकी दी गई कि राजीनामा न करने पर उल्टी झूठी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। भयभीत होकर उन्होंने मजबूरन अंगूठा लगा दिया। पीड़ितों के अनुसार, उनका यह वीडियो भी बनवाया गया कि वे शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के पास नहीं जाएंगे। मीडिया के सामने आकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पूरे दिन बैठाकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, मामले में कुडीला थाना प्रभारी अरविंद यादव का कहना है कि फरियादी गाली-गलौज और मारपीट की रिपोर्ट के साथ महिला से छेड़खानी का मामला भी दर्ज कराना चाहते थे, इसलिए दूसरे पक्ष को बुलाया जा रहा था।2
- ललितपुर के कचहरी परिसर में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने पर अड़ी एक युवती का अपने ही पिता और भाई के साथ तकरार हो गई। इस बात को लेकर कचहरी परिसर में काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद युवती ने उनके साथ जाने से पूरी तरह मना कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1
- ललितपुर के सदर कचहरी परिसर में शनिवार को प्रेम विवाह को लेकर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक बालिग युवती ने अपने पिता और भाई के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। करीब 20 वर्षीय युवती अपनी इच्छा से विवाह करने की बात पर अड़ी रही और बार-बार परिवार के साथ जाने से मना करती रही। दूसरी ओर परिजन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करते रहे, जिससे कचहरी परिसर में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। युवती के बालिग होने के कारण अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने के फैसले पर कायम रहने और परिजनों के विरोध के कारण मौके पर अफरा-तफरी और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव टीवी कौन बने हैं हमारे चैनल के साथ1