Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर से अचानक गायब हुई नाबालिग किशोरी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस नेकी तलाश शुरू गांव नदौना से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने सासनी थाने में मामले की सूचना दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
सासनी समाचार
घर से अचानक गायब हुई नाबालिग किशोरी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस नेकी तलाश शुरू गांव नदौना से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने सासनी थाने में मामले की सूचना दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।2
- हाथरस शहर के शहीद चौक पर 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में नारी शक्ति, सम्मान और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।1
- लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य। बैल दौड #NewsUpdate #News1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.1
- हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- Post by Mohit kumar2
- #खबर प्रकाशित#स्त्रीशक्तिसम्मान#2026#भारत#सफलता#उपलब्धि#1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।1