प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” रक्तदान महोत्सव का सफल आयोजन रविवार को प्रयागराज में किया गया... प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” रक्तदान महोत्सव का सफल आयोजन रविवार को प्रयागराज में किया गया। इस विशाल रक्तदान अभियान में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल ने किया। वहीं कार्यक्रम में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी एवं पूर्व आईजी कविंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह “लाल” रक्तदान अभियान का लगातार पांचवां वर्ष रहा। आयोजकों के अनुसार, यह केवल रक्तदान शिविर नहीं बल्कि एक “रक्तदान महोत्सव” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा और मानवता का अनूठा संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजक एवं मिंट इवेंट्स की ओनर प्रियंवदा कुमार ने मदर्स डे के अवसर पर इस आयोजन को एक विशेष उद्देश्य से जोड़ते हुए “एक यूनिट रक्तदान अपनी मां के नाम” का संदेश दिया। इस पहल को प्रयागराज में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई दिशा और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान में कई सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने योगदान दिया। इनमें मुख्य रूप से प्रयाग उत्थान समिति, रोटरी क्लब, अभिषेक ह्यूमैनिटी, रक्त संकल्प, श्री लोकनाथ मिलन संघ, शिवसेना भारत, एकल अभियान एवं प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन शामिल रहे। मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान महोत्सव ने समाज में सेवा, मानवता और जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश दिया। प्रयागराज उत्तर प्रदेश से संवाददाता शिशिर गुप्ता 9250091991
प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” रक्तदान महोत्सव का सफल आयोजन रविवार को प्रयागराज में किया गया... प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” रक्तदान महोत्सव का सफल आयोजन रविवार को प्रयागराज में किया गया। इस विशाल रक्तदान अभियान में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल ने किया। वहीं कार्यक्रम में
प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी एवं पूर्व आईजी कविंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह “लाल” रक्तदान अभियान का लगातार पांचवां वर्ष रहा। आयोजकों के अनुसार, यह केवल रक्तदान शिविर नहीं बल्कि एक “रक्तदान महोत्सव” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा और मानवता का अनूठा संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने
बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजक एवं मिंट इवेंट्स की ओनर प्रियंवदा कुमार ने मदर्स डे के अवसर पर इस आयोजन को एक विशेष उद्देश्य से जोड़ते हुए “एक यूनिट रक्तदान अपनी मां के नाम” का संदेश दिया। इस पहल को प्रयागराज में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई दिशा और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान में कई सामाजिक एवं
सेवा संस्थाओं ने योगदान दिया। इनमें मुख्य रूप से प्रयाग उत्थान समिति, रोटरी क्लब, अभिषेक ह्यूमैनिटी, रक्त संकल्प, श्री लोकनाथ मिलन संघ, शिवसेना भारत, एकल अभियान एवं प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन शामिल रहे। मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान महोत्सव ने समाज में सेवा, मानवता और जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश दिया। प्रयागराज उत्तर प्रदेश से संवाददाता शिशिर गुप्ता 9250091991
- एआईएमआईएम महानगर कमेटी की पूर्वांचल अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक सम्पन्न प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम AIMIM महानगर कमेटी की समीक्षा बैठक पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा ली गई जिसमें महानगर कमेटी तीनों विधानसभा अध्यक्ष और इन विधानसभा में बूथ स्तर तक के सभी सदस्यों न अब तक संगठन पर जितने काम किए उसपर चर्चा की गई और आगे की रूप रेखा पर दिशा निर्देश तय किया गया विधानसभा चुनाव 2027 में अब चंद महीना बचा है संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए इसपर सभी पार्टी के सदस्यों को पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा दिशा निर्देश दिया गया ।सक्रिय सदस्य अभियान के तहत फार्म भरकर प्रदेश कार्यालय में जमा करने को भी कहा गया हर जिला व महानगर से 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही कई लोगों को पद भी दिया गया रईस अहमद व महफूज़ आलम को महानगर सचिव को नियुक्ति पत्र दिया गया वार्ड नंबर 100 से अनीस अहमद और इसरार अहमद साहिल को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी गई महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए सभी सदस्यों की हौसला अफजाई किया और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पूर्वांचल सचिव मुश्ताक अहमद,पूर्वांचल सचिव जमील खान,जिला महासचिव गंगापार सफदर अंसारी,महानगर संगठन मंत्री सैयद इरशाद आलम,महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर,महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी महानगर उपाध्यक्ष मोइन अख्तर,महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर सोहैल अहमद,विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी ज़ुबैर अहमद, विधानसभा अध्यक्ष शहर दक्षिण तनवीर शाकिर,महानगर कोषाध्यक्ष इंजीनियर वहाजउद्दीन सिद्दीकी,महानगर उपाध्यक्ष एजाज़ नकवी,महिला प्रकोष्ठ से श्वेता गुप्ता,महानगर सचिव मोहम्मद शाहनवाज शेखू,एक्टिव मेंबर इफ्तेखार अहमद,फरहत सिद्दीकी,अशरफ जमील, शाहनवाज ,तौसीफ़ अंसारी,नवाब अंसारी,इरशाद अंसारी आदि लोग थे। अफ़सर महमूद महानगर अध्यक्ष AIMIM प्रयागराज/ इलाहाबाद1
- *लखनऊ* *ब्रेकिंग* *लखनऊ के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित अमराई गांव में महिला से अभद्रता और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *जानकारी के मुताबिक अमराई गांव में मेला में भी लगा हुआ है* देखे वीडियो 👆1
- सिविल लाइंस इलाके में ट्रांसफार्मर के केवल में लगी आग, तार पूरी तरह जलकर राख प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक ट्रांसफार्मर के केवल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से तार पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी और सप्लाई काट दिया गया गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।1
- भू-माफियाओं के खिलाफ वकीलों का ‘महा-संग्राम’, हाईवे पर घंटों तांडव। 75 लाख की ठगी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने के सामने लगाया चक्काजाम;वाराणसी-प्रयागराज मार्ग ठप। [ भू-माफियाओं के खिलाफ वकीलों का ‘महा-संग्राम’, हाईवे पर घंटोंचक्काजाम;वाराणसी-प्रयागराज संगम नगरी के झूंसी इलाके में रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जमीन के नाम पर हुए 75 लाख रुपये के फर्जीवाड़े और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने झूंसी थाने के सामने बैरियर लगाकर जीटी रोड (वाराणसी-प्रयागराज हाईवे) को पूरी तरह जाम कर दिया। वकीलों के उग्र तेवर देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। करीब 20 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के ठोस आश्वासन पर जाम खुला, लेकिन तनाव बरकरार है। फर्जी कागजात बनाकर लगा दी लाखों की चपत मामले की जड़ कटका निवासी अधिवक्ता मनीष मिश्र के साथ हुई बड़ी धोखाधड़ी है। बताया जाता है कि फूलपुर निवासी शाहिद नसीम सिद्दकी, नसीम, अशरफ और उनके साथियों ने मिलकर मनीष को जमीन के एक बड़े सौदे में पार्टनर बनाने का लालच दिया। विश्वास में आकर अधिवक्ता ने करीब 75 लाख रुपये लगा दिए। बाद में खुलासा हुआ कि जो कागजात दिखाए गए थे, वे पूरी तरह फर्जी थे। थाने पहुंचे तो नदारद मिले एसओ, फिर भड़का गुस्सा रविवार सुबह मनीष मिश्र, जनपद न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों के साथ झूंसी थाने पहुंचे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वहां एसओ महेश मिश्र मौजूद नहीं थे और पुलिस मामले को टाल रही थी। इसी बात से नाराज वकील सड़क पर उतर आए और ‘पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। [पेज – 2: विस्तृत विश्लेषण एवं पक्ष] दावों की जंग: वकील बोले- ‘FIR नहीं हुई’, पुलिस बोली- ‘जांच जारी है’ अधिवक्ता समाज की चेतावनी- ‘आर-पार की होगी लड़ाई’ जनपद न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि पुलिस भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता समाज कचहरी ठप कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। पुलिस का पक्ष: दर्ज हो चुका है मुकदमा वहीं, दूसरी ओर एसओ झूंसी महेश मिश्र ने अधिवक्ताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि: “अधिवक्ता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। कानून की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” आम जनता को झेलनी पड़ी भारी परेशानी हाईवे जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतार लग गई। एम्बुलेंस से लेकर निजी वाहन फंसे रहे। गनीमत रही कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुई वार्ता सफल रही और 20 मिनट बाद जाम खोल दिया गया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटनाक्रम पर एक नजर: पीड़ित: अधिवक्ता मनीष मिश्र (निवासी कटका)। मुख्य आरोपी: शाहिद नसीम सिद्दकी व अन्य (निवासी फूलपुर)। विवाद: 75 लाख रुपये की जमीन का फर्जी सौदा। विरोध स्थल: झूंसी थाना एवं जीटी रोड। प्रमुख मांग: फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह की तत्काल गिरफ्तारी।4
- *गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 35 से अधिक घायल* यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीती देर रात फतेहपुर जिले के खागा से सवारियां लेकर पंजाब के लुधियाना जा रही डबल डेकर स्लीपर बस मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में फतेहपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात करीब 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के 202 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकांश यात्री सो रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। टायर फटने से यात्री बस पलट गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए दूसरी ओर प्रयागराज जाने वाली लेन तक पहुंच गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मूसाझाग, दातागंज समेत आसपास के थानों की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अलग-अलग सीएचसी से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बरेली रेफर किया गया है। हादसे में फतेहपुर जिले के निवासी अनुज की मौत हो गई। जिला अस्पताल लाए गए घायलों में एक ही परिवार के पंजाब निवासी संपत, बुद्धा यादव, गुनगुन, साहिल तथा फतेहपुर के खागा निवासी अर्जुन कुमार शामिल हैं। अर्जुन कुमार और खागा निवासी मेहर के दोनों पैर कट गए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। दातागंज इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- पुलिस परिवार को एक सूत्र में पिरोने की अनोखी पहल, एसपी ओपी सिंह ने हर थाने में कराया सामूहिक डिनर का आयोजन1
- उत्तराखंड उत्तरप्रदेश की उधम सिंह नगर से लगी सीमा पर सुल्तानपुर पट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किसान का एक ट्रैक्टर खुद स्टार्ट हो जाता है और किसान उसके नीचे आ जाता है,लेकिन गनीमत रही किसान को सिर्फ कुछ छोटे आई और उसकी जान बच गई लेकिन हादसा देखने में बेहद खौफनाक लग रहा है उत्तराखंड उत्तरप्रदेश की उधम सिंह नगर से लगी सीमा पर सुल्तानपुर पट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किसान का एक ट्रैक्टर खुद स्टार्ट हो जाता है और किसान उसके नीचे आ जाता है,लेकिन गनीमत रही किसान को सिर्फ कुछ छोटे आई और उसकी जान बच गई लेकिन हादसा देखने में बेहद खौफनाक लग रहा है1
- प्रयागराज में गर्मी का पर चढ़ा लोग दिखे बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा प्रयागराज में इस समय गर्मी अपने चरम सीमा पर है सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है जिसके वजह से दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसारा रहता है और लू भी चल रही है अब डॉक्टर भी इस लू से बचने के लिए सलाह दे रहे हैं।1
- दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल----- प्रयागराज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अपराधी वकील अहमद को किया गिरफ्तार। गंगानगर की बहरिया थाने की पुलिस ने की कार्रवाई।1