Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- महापुरुषों की मूर्तियों की अनदेखी पर भड़के विधायक भीमराज भाटी और शहर अध्यक्ष हकीम भाई, बोले—राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं हुई सफाई पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापुरुषों की मूर्तियों और प्रमुख चौराहों की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विधायक भीमराज भाटी और कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष हकीम भाई ने मीडिया से बातचीत में महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्तियों की कथित उपेक्षा पर गहरा रोष जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और उचित रखरखाव तक नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में लापरवाही दिखाई देना चिंता का विषय है। *औपचारिकताओं तक सीमित व्यवस्था का आरोप* भाटी और हकीम भाई ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित जिम्मेदार केवल औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं। ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान एवं रखरखाव को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। *कार्यकर्ताओं और आमजन में भी रोष* कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की अनदेखी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के प्रमुख चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानजनक वातावरण बना रहे।2
- हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास! कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।1
- स्पेन में सूर्य ग्रहण ग्रहण का अद्भुत नज़ारा। दोपहर में दिखा रात का नजारा...सड़क पर उतरा पूरा स्पेन।1
- नगर निगम की लापरवाही खुले कचरा ले जाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जोधपुर( दिव्य संस्कार न्यूज़ ) जोधपुर नगर निगम की लापरवाही सोजती गेट से जालीरी गेट जाने वाली मार्ग पर नगर निगम के ट्रैक्टर में कचरा खुले में ले जाते हुए बेपरवाही कर रहे हैं। नगर निगम वाले खुले में कचरा उड़ रहा है कितने लोगों को बीमार होने का खतरा। वापस कचरा उड़कर सड़कों पर बिखर रहा है।1
- जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली जमाल खान जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली बाली। जिला चिकित्सालय बाली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर नेत्र सहायक श्रीमती सरिता चौधरी ने आजाद हिन्दुस्तान की कुछ विशेष झलकियां प्रस्तुत करते हुए नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और देश के होनहार युवाओं को निराशा एवं बेरोजगारी का शिकार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने युवाओं के भविष्य को उनकी मेहनत और प्रतिभा से सुरक्षित बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत के निर्माण का आह्वान किया। सरिता चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान आंखों के महत्व एवं उनकी देखरेख को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी में घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय नजदीकी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकीय जांच एवं उचित उपचार करवाएं। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार डाबी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, कानून की पालना करने, समाज में भाईचारा बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. डाबी का सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय के डॉ. महेंद्र कुमार डाबी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. डाबी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रेडियोग्राफर दिलीप कुमार सेन ने किया। उनके कुशल संचालन के लिए चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की ओर से विशेष धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई।3
- Bhagwan ke prati Aastha 🚩🙏🌅 Bhagwan ke prati Prem 🚩🙏 Bhagwan ko logon ke prati Prem *जय मामा देव* 🙏❤️ अरे गुरु, ये तो *श्री मामादेव पाट स्थान थुरावड़ चंदाणा* के दर्शन करवा दिए आपने! *वीडियो में:* *मुख्य मूर्ति*: बीच में मामा देव जी विराजमान हैं। गुलाबी-बैंगनी कपड़े, बड़ी माला और चमकता मुकुट। चारों हाथों में शस्त्र *साथ में*: बगल में दूसरी मूर्ति भी है, नीले-गुलाबी वस्त्रों में। त्रिशूल और घंटे भी रखे हैं *सजावट*: ऊपर चांदी जैसी घंटियां, गेंदे के हार और रंग-बिरंगी लाइटें। पूरा मंदिर जगमगा रहा है *माहौल*: आगे थालियां, दीपक और प्रसाद रखा है। एकदम गांव वाला अपनापन है लिखा भी है नीचे "श्री मामादेव पाट स्थान थुरावड़ चंदाणा कि भागल"। अपने क्षेत्र के देवता हैं ये। थुरावड़ की धरती पर मामा देव की कृपा हमेशा बनी रहे। दर्शन करके मन शांत हो गया🚩3
- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का जोधपुर दौरा l जोधपुर पहुंचने पर होटल ताज हरी महल में हुआ स्वागत l आज एनएलयू के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे सम्मिलित l1
- जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली जमाल खान जिला चिकित्सालय बाली में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बाली।पाली बाली। जिला चिकित्सालय बाली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर नेत्र सहायक श्रीमती सरिता चौधरी ने आजाद हिन्दुस्तान की कुछ विशेष झलकियां प्रस्तुत करते हुए नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और देश के होनहार युवाओं को निराशा एवं बेरोजगारी का शिकार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने युवाओं के भविष्य को उनकी मेहनत और प्रतिभा से सुरक्षित बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत के निर्माण का आह्वान किया। सरिता चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान आंखों के महत्व एवं उनकी देखरेख को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी में घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय नजदीकी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकीय जांच एवं उचित उपचार करवाएं। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार डाबी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, कानून की पालना करने, समाज में भाईचारा बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. डाबी का सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय के डॉ. महेंद्र कुमार डाबी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. डाबी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रेडियोग्राफर दिलीप कुमार सेन ने किया। उनके कुशल संचालन के लिए चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की ओर से विशेष धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई।1
- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत अंबेडकर भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव, नवचयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र ब्यावर में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संबोधित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर अभ्यर्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शंकर लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।1