logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला कारागार बिछिया का किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा जिला कारागार गोरखपुर का निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लेना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करना था। चौधरी ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य के विषय में बात करते हुए जेल अस्पताल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला बंदियों को समय पर उचित चिकित्सा उपचार, नियमित स्वास्थ्य जाँच और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएं। जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को लेकर उपाध्यक्ष गहरी समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के लिए संचालित शिक्षा केंद्रों का अवलोकन किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा मिलती रहे। महिला बंदियों के मामलों की जानकारी ली जो अपनी सजा का अधिकांश भाग पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि नियमानुसार समयपूर्व रिहाई के पात्र मामलों की पत्रावली शीघ्रता से तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि पात्र महिलाओं को मुख्यधारा में लौटने का अवसर मिल सके। साथ ही कारागार परिसर, महिला बैरकों और रसोई घर की साफ-सफाई का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जेल परिसर में व्याप्त स्वच्छता और अनुशासित वातावरण को देखकर उन्होंने कारागार प्रशासन की सराहना की। उपाध्यक्ष का वक्तव्य है हमारा प्रयास है कि जेल में निरुद्ध महिलाओं को मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार मिले। इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, एवं उप जेलर विजय कुमार, कृष्णा कुमारी व अमिता श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ विनय कुमार, फार्मासिस्ट शेष कुमार शर्मा तथा अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
c0a23222-fe2c-44c8-99e8-d171c0ce8446

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर में सजने लगी ईद की बाजार | Eid Ul Fitr 2026 की तैयारियां तेज | Gorakhpur Eid Market News
    1
    गोरखपुर में सजने लगी ईद की बाजार | Eid Ul Fitr 2026 की तैयारियां तेज | Gorakhpur Eid Market News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • कुशीनगर में सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायलः पकड़ी बृजलाल गांव में दिनदहाड़े हुई घटना, जिला अस्पताल रेफर कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बृजलाल गांव के भेड़ियावा टोला में रविवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    1
    कुशीनगर में सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायलः पकड़ी बृजलाल गांव में दिनदहाड़े हुई घटना, जिला अस्पताल रेफर
कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बृजलाल गांव के भेड़ियावा टोला में रविवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश का गुफा हम लोग के सफर जाते समय पड़ा गुफा हिमाचल प्रदेश में
    1
    हिमाचल प्रदेश का गुफा हम लोग के सफर जाते समय पड़ा गुफा हिमाचल प्रदेश में
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Golu khan
    3
    Post by Golu khan
    user_Golu khan
    Golu khan
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ईरान में मारे जा रहे निर्दोष बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए पूर्वांचल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री सहित UNO को लिखा पत्र। #iranwar #gorakhpur
    1
    ईरान में मारे जा रहे निर्दोष बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए पूर्वांचल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री सहित UNO को लिखा पत्र। #iranwar #gorakhpur
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी, न्यायालय में उपस्थित होने का दिया गया नोटिस_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संतकबीरनगर, 10 मार्च 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा विधि सम्मत तरीके से धारा 82 सीआरपीसी अन्तर्गत फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी की गई। वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के महोदय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय की देखरेख में यह कार्यवाही की गई।
    1
    फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी, न्यायालय में उपस्थित होने का दिया गया नोटिस_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संतकबीरनगर, 10 मार्च 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा विधि सम्मत तरीके से धारा 82 सीआरपीसी अन्तर्गत फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी की गई। वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के महोदय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट  न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय की देखरेख में यह कार्यवाही की गई।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोरखपुर घंटाघर मार्केट में भीषण आग | कपड़े की दुकान जलकर खाक | फंसे परिवार को दमकल ने बचाया
    1
    गोरखपुर घंटाघर मार्केट में भीषण आग | कपड़े की दुकान जलकर खाक | फंसे परिवार को दमकल ने बचाया
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.