Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह,,जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 21 सितम्बर को दमोह : 15 सितम्बर 2026 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 21 सितम्बर 2026 को क्रमश: अपरान्ह 05 बजे, 06 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है।
पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
दमोह,,जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 21 सितम्बर को दमोह : 15 सितम्बर 2026 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 21 सितम्बर 2026 को क्रमश: अपरान्ह 05 बजे, 06 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में आक्रोश,आज से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम एंकर/- हटा सिविल अस्पताल में बीते दिनों ड्यूटी डॉक्टर चेतन्य साहू के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर हटा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में जीडीए ( शासकीय चिकित्सक संघ ) आईएमए -दमोह और आईडीए दमोह के संयुक्त आह्वान पर समस्त दमोह जिले के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। संगठनों के आह्वान पर आज गुरुवार से दमोह जिले के समस्त डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम चिकित्सीय पेशे के सम्मान की रक्षा और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए उठाया गया है।1
- कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- प्रभारी मंत्री श्री परमार वर्ष 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ दमोह जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हुआ राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव संपन्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली हुए शामिल, किसानो से किया संवाद दमोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही मध्यप्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले के किसानो से राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक तथा सिंचाई सुविधाओं सहित कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का दायरा क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आयेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड अंचल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त जल एवं बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव और समृद्धि आयेगी। दमोह जिले में सिंचाई का रकबा 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यहॉ जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होने कहा विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दमोह जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिलों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही सम्मान निधि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का सीधे अंतरण सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही किसानों को राहत प्रदान करते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि कार्यों में आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है। खरीफ फसलों के MSP पर पंजीयन शुरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आज से प्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धान, ज्वार, बाजरा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद कर उत्साहवर्धन किया मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक, जैविक खेती, पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के दौरान उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। किसान थम्मन सिंह लोधी ने बताया कि वे 6 प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी आपूर्ति जिले, प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की जा रही है तथा उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसान श्री राम कुरेरिया ने कहा मेहता फॉर्म में टीम के माध्यम से जैविक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैविक उत्पाद सामान्य उत्पादों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं। इस दौरान किसान समीर अहिरवार ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी तथा किसान छड़ी और रोबोट जैसे कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिले के प्रभारी मंत्री तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने 'बलराम कृषि महोत्सव' के अवसर पर वर्चुअली जुड़कर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के उन्नतिशील किसानों से संवाद में उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना2
- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च।1
- न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार विकास के दावों की खुली पोल: रस्सी के सहारे नाला पार करने को मजबूर 60 से ज्यादा ग्रामीण छतरपुर में सिस्टम की तस्वीर आई सामने, 50 साल से पुलिया का इंतजार कर रहे ग्रामीण रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी का सफर, चंदन पुरवा के ग्रामीण बोले- हर बारिश में जान का खतरा न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार1
- पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।2
- 7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन1
- कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।2