logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर नगर के साथ ही कई गांव में किए जाय ने वाली किसानों की हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — किसान भाइयों से आह्वान

1 hr ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सुसनेर नगर के साथ ही कई गांव में किए जाय ने वाली किसानों की हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — किसान भाइयों से आह्वान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *राज्यपाल पहुंचे जोशी जी के निवास पर पत्रकार शरद जोशी जी के निधन पर की पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साथी शरद जोशी जी के निधन पर उनकी पवित्र आत्मा की शांति पर पुष्प अर्पित करने हेतु पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल माननीय थावरचंद जी गेहलोत रविवार की शाम को निवास स्थान पर आदरणीय शरद जी जोशी के निवास पर शोक संवेदना देने के लिए पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र आलोट के पुर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, डाक्टर इश्वर बोराना थे जहां पर उन्होंने उनके बेटो व परिजनों से चर्चा की इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार जी शर्मा, भेरुलाल टाक भी उपस्थित थे। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    *राज्यपाल पहुंचे जोशी जी के निवास पर
पत्रकार शरद जोशी जी के निधन पर की पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित 


मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य
 कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साथी शरद जोशी
 जी के निधन पर 

उनकी पवित्र आत्मा की शांति  पर पुष्प अर्पित करने हेतु पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल माननीय थावरचंद जी गेहलोत

 रविवार की शाम को निवास स्थान पर आदरणीय शरद जी जोशी के निवास पर शोक संवेदना देने के लिए  पहुंचे 

उनके साथ उनके पुत्र आलोट के पुर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, डाक्टर इश्वर बोराना थे 

जहां पर उन्होंने उनके बेटो व परिजनों से चर्चा की इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार जी शर्मा, भेरुलाल टाक भी उपस्थित थे।

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • सुसनेर- पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट में चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट से एक चोरी का मामला सामने आया है। रविवार शाम करीब 4 बजे सोयत रोड पुलिस थाने के हेडमोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों ने प्लांट से सोलर प्लेटें, टेबल और कई मीटर लंबी केबल व बंडल चुरा लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
    1
    सुसनेर- पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट में चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट से एक चोरी का मामला सामने आया है। रविवार शाम करीब 4 बजे सोयत रोड पुलिस थाने के हेडमोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चोरों ने प्लांट से सोलर प्लेटें, टेबल और कई मीटर लंबी केबल व बंडल चुरा लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देखिए आगर मालवा जिले में कहां और कितनी वर्षा हुई है 🌧️ आगर मालवा में अब तक 124 इंच बारिश! आगर मालवा जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2026 तक 3158 मिमी यानी करीब 124.33 इंच बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सोयतकलां में 699 मिमी यानी 27.52 इंच दर्ज की गई। 📍 आगर – 698 मिमी 📍 बड़ोद – 497 मिमी 📍 नलखेड़ा – 674 मिमी 📍 सोयतकलां – 699 मिमी 📍 सुसनेर – 590 मिमी पूरी तहसीलवार जानकारी वीडियो में देखें। 🌧️ हर खबर, आपके साथ ❤️ 👉 पोस्ट को LIKE करें 👉 ज्यादा से ज्यादा SHARE करें 👉 अपने दोस्तों तक पहुंचाएं 👉 आपके अपने चैनल को SUPPORT करें 🙏 #AgarMalwa #AgarMalwaNews #AgarNews #Susner #Nalkheda SoyatKalan Badod Rain Barish MPNews MadhyaPradesh RainNews WeatherNews हरखबरआपकेसाथ
    1
    देखिए
 आगर मालवा जिले में
 कहां और 
कितनी 
वर्षा हुई है
🌧️ आगर मालवा में अब तक 124 इंच बारिश!
आगर मालवा जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2026 तक 3158 मिमी यानी करीब 124.33 इंच बारिश दर्ज हुई है।
सबसे ज्यादा बारिश सोयतकलां में 699 मिमी यानी 27.52 इंच दर्ज की गई।
📍 आगर – 698 मिमी
📍 बड़ोद – 497 मिमी
📍 नलखेड़ा – 674 मिमी
📍 सोयतकलां – 699 मिमी
📍 सुसनेर – 590 मिमी
पूरी तहसीलवार जानकारी वीडियो में देखें। 🌧️
हर खबर, आपके साथ ❤️
👉 पोस्ट को LIKE करें
👉 ज्यादा से ज्यादा SHARE करें
👉 अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
👉 आपके अपने चैनल को SUPPORT करें 🙏
#AgarMalwa #AgarMalwaNews #AgarNews #Susner #Nalkheda SoyatKalan Badod Rain Barish MPNews MadhyaPradesh RainNews WeatherNews हरखबरआपकेसाथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुसनेर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष सोनी ने किया झंडा वंदन  सुसनेर । शहर में स्वतंत्रता दिवस  के  अवसर पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में शान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व विधायक गण राणा विक्रम सिंह , बद्रीलाल सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भीगते रहे स्कूली बच्चे --- प्रतिवर्ष अनुसार जनपद पंचायत द्वारा मिडिल स्कूल प्रांगण में जनपद अध्यक्ष के द्वारा झंडा फहराया जाता है।इस बार बारीश के इस मोसम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाने के बाद ही बारिश होना प्रारम्भ हो गई। जिसकी वजह से छात्रों को बारिश के पानी में भिग गये । प्रांगण में छात्रों छात्राओं के लिए बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। अन्य जगहों पर भी फहराया तिरंगा ----  शहर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों में ओर कांग्रेस ने हाथी दरवाजे के पास राणा नटवर सिंह झंडा चौक में झंडा फहराया गया।
    1
    सुसनेर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष सोनी ने किया झंडा वंदन 
सुसनेर । शहर में स्वतंत्रता दिवस  के  अवसर पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में शान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व विधायक गण राणा विक्रम सिंह , बद्रीलाल सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भीगते रहे स्कूली बच्चे ---
प्रतिवर्ष अनुसार जनपद पंचायत द्वारा मिडिल स्कूल प्रांगण में जनपद अध्यक्ष के द्वारा झंडा फहराया जाता है।इस बार बारीश के इस मोसम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाने के बाद ही बारिश होना प्रारम्भ हो गई। जिसकी वजह से छात्रों को बारिश के पानी में भिग गये । प्रांगण में छात्रों छात्राओं के लिए बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
अन्य जगहों पर भी फहराया तिरंगा ---- 
शहर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों में ओर कांग्रेस ने हाथी दरवाजे के पास राणा नटवर सिंह झंडा चौक में झंडा फहराया गया।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जब संवेदनशील प्रशासन बना सहारा: कलेक्टर की पहल से दिव्यांग छात्र को मिली नई उड़ान 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर ने अपने आवास पर प्रदान की इलेक्ट्रिक व्हील चेयर, आत्मविश्वास और सम्मान से भर उठी मासूम मुस्कान झालावाड़ । यह केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासन, मानवीय सोच और एक दिव्यांग बच्चे के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक गाथा है। कक्षा 7 में अध्ययनरत मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित छात्र नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर जीवनभर की याद बन गया, जब जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उसे अपने आवास पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित कर विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की। नक्शराज सिंह की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी अत्यंत कठिन था। उसकी इस परेशानी को देखते हुए उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निवेदन किया। बच्चे की परिस्थिति को समझते हुए जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीणा को आवश्यक निर्देश दिए। विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए गए और अंततः विशेष योजना के तहत नक्शराज सिंह को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर ने उसे विशेष रूप से अपने आवास पर आमंत्रित किया, जहां आत्मीय वातावरण में यह व्हील चेयर उसे सौंपी गई। व्हील चेयर प्राप्त करते ही नक्शराज सिंह के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह केवल खुशी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की नई किरण थी। अब वह स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सक्षम हो गया है। उसकी आंखों में भविष्य के नए सपने और आत्मनिर्भर बनने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नक्शराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने इस भावनात्मक पल को संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल बताया। नक्शराज सिंह और उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वह अपने दैनिक कार्यों और पढ़ाई में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेगा। यह घटना इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब प्रशासन केवल नियमों तक सीमित न रहकर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है, तो वह किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात नक्शराज सिंह के लिए केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए जीवन विश्वास की शुरुआत है।
    1
    जब संवेदनशील प्रशासन बना सहारा: कलेक्टर की पहल से दिव्यांग छात्र को मिली नई उड़ान
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर ने अपने आवास पर प्रदान की इलेक्ट्रिक व्हील चेयर, आत्मविश्वास और सम्मान से भर उठी मासूम मुस्कान
झालावाड़ । यह केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासन, मानवीय सोच और एक दिव्यांग बच्चे के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक गाथा है। कक्षा 7 में अध्ययनरत मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित छात्र नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर जीवनभर की याद बन गया, जब जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उसे अपने आवास पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित कर विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की।
नक्शराज सिंह की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी अत्यंत कठिन था। उसकी इस परेशानी को देखते हुए उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निवेदन किया। बच्चे की परिस्थिति को समझते हुए जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीणा को आवश्यक निर्देश दिए।
विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए गए और अंततः विशेष योजना के तहत नक्शराज सिंह को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर ने उसे विशेष रूप से अपने आवास पर आमंत्रित किया, जहां आत्मीय वातावरण में यह व्हील चेयर उसे सौंपी गई।
व्हील चेयर प्राप्त करते ही नक्शराज सिंह के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह केवल खुशी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की नई किरण थी। अब वह स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सक्षम हो गया है। उसकी आंखों में भविष्य के नए सपने और आत्मनिर्भर बनने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नक्शराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने इस भावनात्मक पल को संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल बताया।
नक्शराज सिंह और उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वह अपने दैनिक कार्यों और पढ़ाई में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेगा।
यह घटना इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब प्रशासन केवल नियमों तक सीमित न रहकर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है, तो वह किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात नक्शराज सिंह के लिए केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए जीवन विश्वास की शुरुआत है।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • itna pyar Shriman HD movie juz hai to kya hota to the uski photo bhejo kya Chetna geet do number ka Mal hai na hai to aap 😁😹 hai 😄 hai na 😝 ka hello na ho to aap 😁 ho raha hdhsushs hai uska bhi nahin hai ki koi baat nahi sakte ho jayegi ki online income ka bolo na ho to
    1
    itna pyar Shriman HD movie juz hai to kya hota to the uski photo bhejo kya 
Chetna geet do number ka Mal hai na hai to aap 😁😹 hai 😄 hai na 😝 ka hello na ho to aap 😁 ho raha hdhsushs hai uska bhi nahin hai ki koi baat nahi sakte ho jayegi ki online income ka bolo na ho to
    user_Anil kevat
    Anil kevat
    Agar, Agar Malwa•
    5 hrs ago
  • आगर मालवा में पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. देश भक्ति गीतो पर झुमते नाचते निकले पत्रकार। आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पत्रकारों द्वारा आज देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी उपवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद पत्रकारों की तिरंगा यात्रा गांधी उपवन से प्रारंभ होकर छावनी नाका, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकारवाड़ा एवं अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान जिलेभर के पत्रकार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर उत्साह के साथ नाचते-झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। पत्रकारों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया। भव्य तिरंगा यात्रा में पत्रकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    3
    आगर मालवा में पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. देश भक्ति गीतो पर झुमते नाचते निकले पत्रकार।
आगर मालवा  मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पत्रकारों द्वारा आज देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी उपवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके बाद पत्रकारों की तिरंगा यात्रा गांधी उपवन से प्रारंभ होकर छावनी नाका, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकारवाड़ा एवं अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान जिलेभर के पत्रकार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर उत्साह के साथ नाचते-झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। पत्रकारों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया।
भव्य तिरंगा यात्रा में पत्रकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *नागपंचमी पर्व के पुर्व श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया* उज्जैन। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत कर्कराज पार्किंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं से चर्चा करने के उपरांत पैदल दर्शन मार्ग का निरीक्षण करते हुए भील समाज धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, हरसिद्धि पाल से पांच नंबर प्रवेश द्वार, विश्रामधाम, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के रैंप, मार्बल गलियारा एवं मंदिर परिसर तक की संपूर्ण दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। भ्रमण के क्रम में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमावत एवं उप प्रशासक श्री सत्यनारायण सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *नागपंचमी पर्व के पुर्व श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया*

उज्जैन। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत कर्कराज पार्किंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं से चर्चा करने के उपरांत पैदल दर्शन मार्ग का निरीक्षण करते हुए भील समाज धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, हरसिद्धि पाल से पांच नंबर प्रवेश द्वार, विश्रामधाम, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के रैंप, मार्बल गलियारा एवं मंदिर परिसर तक की संपूर्ण दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

भ्रमण के क्रम में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमावत एवं उप प्रशासक श्री सत्यनारायण सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.