logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजेपुर क्षेत्र के जंगल में किसान का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी फर्रुखाबाद: बबूल के पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडोली के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई थाना राजेपुर निवासी दीपक पुत्र रामलड़ेते ने मंगलवार सुबह करीब 9:26 बजे थाना राजेपुर में सूचना दी कि उनके पिता रामलड़ेते पुत्र रामस्वरूप (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने बीती रात ग्राम खंडोली के जंगल में सर्वाधर सिंह के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और मौके की जांच कराई। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

on 10 March
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 10 March
e8c7d4bc-f3e0-4052-a2e0-57910bdedfbc

राजेपुर क्षेत्र के जंगल में किसान का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी फर्रुखाबाद: बबूल के पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडोली के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई थाना राजेपुर निवासी दीपक पुत्र रामलड़ेते ने मंगलवार सुबह करीब 9:26 बजे थाना राजेपुर में सूचना दी कि उनके पिता रामलड़ेते पुत्र रामस्वरूप (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने बीती रात ग्राम खंडोली के जंगल में सर्वाधर सिंह के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और मौके की जांच कराई। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    3
    चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं।
इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।
सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा
मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है।
पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा।
गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी
बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई। इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।
    1
    देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है।
गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई।
इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर कापसहेड़ा मेला बैसाखी पूर्णिमा को भारी मेला लगता है आपको बताते चलें श्री जानकी महाराज की प्रतिमा भक्त लोग प्रसाद चढ़ते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं दूर-दूर से भक्त लोग और होली की चौपाइयां भी आती हैं और होली भी गई जाती हैं श्री जानकी जी महाराज के मंदिर पर चौपाई होली भी गई जाती हैं भक्त लोगों की लंबी-लंबी कतार लगती है वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लगभग 100 वर्ष पुराना श्री जानकी महाराज जी का मेला ग्राम कपसेड़ा में लगता चल रहा है
    1
    जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर कापसहेड़ा मेला बैसाखी पूर्णिमा को भारी मेला लगता है आपको बताते चलें श्री जानकी महाराज की प्रतिमा भक्त लोग प्रसाद चढ़ते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं दूर-दूर से भक्त लोग और होली की चौपाइयां भी आती हैं और होली भी गई जाती हैं श्री जानकी जी महाराज के मंदिर पर चौपाई होली भी गई जाती हैं भक्त लोगों की लंबी-लंबी कतार लगती है वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लगभग 100 वर्ष पुराना श्री जानकी महाराज जी का मेला ग्राम कपसेड़ा में लगता चल रहा है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • *प्रेस नोट थाना बण्डा* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक - 04.04.202* 6 *“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 02.04.26 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. बनाम अभियुक्तगण 1.निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता 2. हरिओम गुप्ता 3. संजय गुप्ता पुत्रगण नामालूम निवासीगण मोहल्ला गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर के विरूद्ध वादिनी/पीडिता को शादी का झूठा झांसा देकर पत्नी बनाकर रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत होकर विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के सुपुर्द हुई । आज दिनांक 04.04.26 को म0उ0नि0 आशा रानी व का0 बाबूराम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर देवकली तिराहे से 11.00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तरार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*  अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर । *पंजीकृत अभियोग का विवरण –*  मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. *गिरफ्तारी का स्थान व समय का विवरण-*  दिनांक 04.04.2026 को समय 11.00 बजे देवकली तिराहा से । *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –* 1. श्री प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर 2. म0उ0नि0 आशा रानी थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर 3. का0 बाबूराम थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर
    3
    *प्रेस नोट थाना बण्डा*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*दिनांक - 04.04.202* 6
*“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।“*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । 
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 02.04.26 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. बनाम अभियुक्तगण 1.निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता 2. हरिओम गुप्ता 3. संजय गुप्ता पुत्रगण नामालूम निवासीगण मोहल्ला गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर के विरूद्ध वादिनी/पीडिता को शादी का झूठा झांसा देकर पत्नी बनाकर रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत होकर विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के सुपुर्द हुई । आज दिनांक 04.04.26 को म0उ0नि0 आशा रानी व का0 बाबूराम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर देवकली तिराहे से 11.00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तरार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 
	अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण –* 
	मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act.
*गिरफ्तारी का स्थान व समय का विवरण-*  
	दिनांक 04.04.2026 को समय 11.00 बजे देवकली तिराहा से ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1.	श्री प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर
2.	म0उ0नि0 आशा रानी थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर 
3.	का0 बाबूराम थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी।
    1
    युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी।
    user_Ad.Faheem Rangrez
    Ad.Faheem Rangrez
    Kalan, Shahjahanpur•
    2 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग हथियारों के साथ युवकों का शक्ति प्रदर्शन युवकों का हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन का वीडियो ,फोटो वायरल युवक का पिस्टल के साथ प्रदर्शन गांव में दहशत फैलाने की नियत से किया जा रहा शक्ति प्रदर्शन थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर के बताए जा रहे युवक
    4
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
हथियारों के साथ युवकों का शक्ति प्रदर्शन 
युवकों का हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन का वीडियो ,फोटो वायरल
युवक का पिस्टल के साथ प्रदर्शन 
गांव में दहशत फैलाने की नियत से किया जा रहा शक्ति प्रदर्शन 
थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर के बताए जा रहे युवक
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.