अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल रायगढ़।जिले में महिला एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को बालिका घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 408/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बालिका की तलाश के दौरान 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने बालिका को केलो डेम के पास आरोपी विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे विवाह का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर रखकर शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं। आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 0302 तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी विनय केरकेट्टा, निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के कुशल मार्गदर्शन पर महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई इस कार्रवाई में नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक कोमल तिवारी, कमलेश यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश "महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है—महिला संबंधी शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील कानूनसम्मत कार्रवाई और अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

- छत्तीसगढ़ के दो बेटे भूपेंद्र भैना, दीपक रात्रे पर || आतंकी हमला || कायराना हरकत कश्मीर में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वनांचल के ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वी.ओ. - जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र भैना करीब 3 से 4 महीने पहले पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, जबकि माता-पिता और छोटा भाई भी मजदूरी के लिए हिमाचल प्रदेश में हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। भूपेंद्र का एक छोटा बच्चा गांव में अपनी दादी और बुआ के पास रह रहा है, जिसे अब तक यह नहीं पता कि उसके पिता कभी वापस नहीं लौटेंगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कश्मीर में ही किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण शव को उनके गृहग्राम लाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- दमोह धारा में दर्दनाक हादसा दुर्गा के 20 वर्षीय युवक की लाश 24 घंटे बाद हुई झरने से बरामद1
- EXcavator 580 HD me data lag rahe hai pc patel Infra pvt. ltd. NTPC Talaipalli Gharghoda Raigarh (C. G.) Excavator1
- एक पैर ने साथ छोड़ दिया, लेकिन हौसलों ने कभी हार नहीं मानी।1
- डिजिटल ठगी पेट्रोल पंप पर फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 6 हजार का तेल ले उड़ा कार सवार।1
- म्म कश्मीर कुलगाम आतंकी हमले में हुए दोनों गरीब मजदूर के पार्थिव शरीर को वहीं लवारिस की तरह जला दिया गया। परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,क्यों दोनों मजदूर का शव छत्तीसगढ़ उनके गृह ग्राम नहीं लाया गया। म्म कश्मीर कुलगाम आतंकी हमले में हुए दोनों गरीब मजदूर के पार्थिव शरीर को वहीं लवारिस की तरह जला दिया गया। परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,क्यों दोनों मजदूर का शव छत्तीसगढ़ उनके गृह ग्राम नहीं लाया गया।1