रूस में पति गिरफ्तारी का दवा मछली शहर की स्नेहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामला संज्ञान लेने की की अपील रूस में पति की गिरफ्तारी का दावा, मछलीशहर की स्नेहा ने सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार मछलीशहर (जौनपुर)। रूस में अपने पति की गिरफ्तारी का दावा करते हुए मछलीशहर क्षेत्र की रहने वाली स्नेहा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। स्नेहा का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति चंदन गुप्ता की सकुशल रिहाई और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। स्नेहा के अनुसार, उनके पति चंदन गुप्ता पिछले करीब तीन वर्षों से रूस में रहकर एक भारतीय कंपनी में कार्य कर रहे हैं। उनके पास वैध वर्क वीजा भी है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें किसी स्पष्ट कारण की जानकारी दिए बिना हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पति की गिरफ्तारी के कारणों और उनकी वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाने से परिवार चिंतित है। वीडियो में स्नेहा ने आशंका जताई है कि उनके पति को जबरन रूसी सेना में भेजा जा सकता है। हालांकि, इस आशंका की अभी किसी आधिकारिक भारतीय या रूसी एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। स्नेहा अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रूस में ही रह रही हैं। पति के हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने अपनी और बेटे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप कर चंदन गुप्ता की स्थिति स्पष्ट कराने तथा परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। स्नेहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। परिवार की मांग है कि चंदन गुप्ता को हिरासत में लिए जाने के कारणों की जानकारी कराई जाए और यदि उन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो भारतीय दूतावास के माध्यम से आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाए।

- जोधपुर सुहेलदेव जनता पार्टी की मीटिंग खुशी होटल जलालपुर में कराई गई जिसमें जाफराबाद विधानसभा से अपने दावेदारी पेस की1
- "अरे यार, सड़क बनेगी, तो धंसेगी भी और धंसेगी तो फिर बनेगी *"अरे यार, सड़क बनेगी, तो धंसेगी भी और धंसेगी तो फिर बनेगी।"* यह तो एक नॉर्मल बात है, अगर बरसात इतनी होगी तो सड़क क्या, बड़े-बड़े पुल... अभी देखो नेपाल में इतनी बड़ी बाढ़ आई, पुल के पुल बह के चले गए। वो अलग बात है, लेकिन हां *अगर कहीं कोई गुणवत्ता खराब होगी तो उसकी जांच कराके जो दोषी होंगे, कार्रवाई करेंगे- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*1
- अवैध अशलहे के साथ फायरिंग करने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा है वायरल पुलिस कर रही है तलाश अवैध असलहे के साथ हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल। वायरल वीडियो में युवक हाथ में असलहा लेकर फायरिंग करता हर्ष दिखाई दे रहा है। युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा है युवक की पहचान आदित्य उर्फ विराट राजभर, पुत्र दिलीप राजभर, निवासी ग्राम रेहटी, थाना जलालपुर का बताया जा रहा है।1
- main isliye video Dal raha hun taki iska Koi HAL nikal sake ya matter hai Gram Sabha Deepak Pur ka Kai salon se log is Pani mein paida rahte jaate hain lekin abhi tak iska Koi upay nahin nikal saka1
- सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी बने सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कानपुर धर्मशाला में हुई महत्वपूर्ण बैठक, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत शाहगंज, जौनपुर। घासमंडी रोड स्थित कानपुर धर्मशाला में रविवार को सर्राफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना। बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने की। अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने भी माला पहनाकर जन्मेजय सोनी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सभी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने आपसी सहयोग और एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों के सामने समय-समय पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं। ऐसे में मजबूत संगठन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना जरूरी है। सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष से संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। बैठक में संतोष सोनी, राजकुमार सेठ, सुनील सोनी, रवि सोनी, संजय कुमार सोनी, संजय कुमार सेठ, आदित्य कुमार सोनी, शिवम सोनी, प्रदीप सेठ, उमेश लाल, आशीष कुमार सोनी, महेंद्र प्रताप वर्मा, विनोद कुमार सोनी, रवि आर्या,सोनी,सहित सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की एकजुटता बनाए रखने और सर्राफा कारोबारियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।1
- वाराणसी मे मुस्लिम महिलाओं ने लगाया कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप वाराणसी मे कैंट थाना की पुलिसिंग पर सवाल खड़ा हुआ है। आरोप है कि दो महिलाओं ने कहा कि पुलिस आए दिन घर पर चली आती है और जमीन को लेकर दबाव बना रही है उच्च अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की गयी है। Varanasi Breking News1
- लखनऊ पुलिस ने सहारनपुर जा रहे अजय राय को हिरासत में लिया न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर में मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।पुलिस अजय राय को गाड़ी में बैठा रही है और कार्यकर्ता गाड़ी को घेरकर विरोध कर रहे हैं। हिरासत के दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और सरकार दमन कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण बताते हुए कोर्ट के आदेश और तय प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।1
- जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के खुशी होटल में सोहेल देव जनता पार्टी की मीटिंग जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के खुशी होटल में भूत को मजबूत को लेकर सोहेल दिया जनता पार्टी की मीटिंग करेंगे करता रहे1