पीलीभीत पूरनपुर- भीम आर्मी के लोगों ने किया गौ रक्षक सेवक के घर पर हमला सिमरा तालुका महाराजपुर, नगरिया कला ,रमनगरा, और आस पास के इलाके में राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया की टीम है। उनके गौ सेवक गोलू यादव और उनकी टीम सैकड़ों गौवंशीय पशुओं का उपचार और सनातन सेवा का कार्य करती है। उसी क्षेत्र के कुछ लोग गलत शिक्षा लेकर हिन्दू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करते है। कभी भगवान की गंदी गंदी वीडियो वायरल करते है, तो कभी अपशब्द कहते हैं। दिनांक 1/3/26 को गोलू यादव ने माधो टांडा थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि कुछ लोग भीमराव आंबेडकर को ब्राह्मणों का जीजा कहते हुए वीडियो बना रहे है।इसी तहरीर की बात से नाराज़ होकर कल 8/3/26 को लगभग 10 बजे भीम आर्मी के कुछ दवंगो ने गोलू यादव के घर में घुसकर गोलू और उसके भाई पर हमला कर दिया । जब उसकी मां गोलू को बचाने आई तब उसकी मां पर भी रॉड से हमला किया। जिससे उनका चेहरा भी लहूलुहान हो गया। इस हमले की सूचना आस पास के गौसेवक और, ग्रामीणों को लगी तो सबने मिलकर भीम आर्मी के दवंगो की पिटाई कर दी। और हाथ पैर बांध के घर में ही बिठा लिया। गोलू यादव और ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस तुरंत मौके से सभी हमलावरों और गोलू यादव और उसकी टीम को थाने ले आई।जानकारी लगते ही ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया, राहुल अवस्थी, आशु यादव ,दीपक बॉथम, गोविंद राणा और सभी राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल के लोग थाने पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते है।

- हरिद्वार। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा किए गए आवाहन के समर्थन में उत्तराखंड से किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु गंगा में संकल्प लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी लोग हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे, जहां संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया गया। गंगा तट पर आयोजित इस संकल्प कार्यक्रम में महंत शुभम गिरी महाराज ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि गंगा, गौ और धर्म की रक्षा के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल एक आंदोलन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का धर्मयुद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां गंगा के समक्ष यह संकल्प लिया कि वे गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। संकल्प लेने के बाद सभी लोग शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि गंगा तट पर लिया गया यह संकल्प केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि सनातन धर्म, गंगा और गौ माता के सम्मान की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन में चल रहे इस आंदोलन को जनसमर्थन मिलना आवश्यक है। किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि गौ माता और गंगा दोनों ही भारतीय कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुई हैं। यदि इनकी रक्षा नहीं की गई तो इसका सीधा प्रभाव पर्यावरण और किसानों की जीवनशैली पर पड़ेगा। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी ने कहा कि संत समाज द्वारा उठाए गए ऐसे मुद्दे केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के भी होते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता और गंगा की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और यह आंदोलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान ने कहा कि युवाओं को भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक अभियानों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा और गौ भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। दंडी स्वामी बद्रीनाथ ने कहा कि गंगा केवल एक जलधारा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार है। संत समाज सदैव धर्म और प्रकृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी, दंडी स्वामी बद्रीनाथ, सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी, बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान, महंत शुभम गिरी महाराज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गंगा भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया और शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।1
- शाहजहांपुर के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के आवाहन पर किसान डाक बंगला स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर तक मार्च किया। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ट्रेड डील का विरोध जताया। तहसील पहुंचकर किसानों ने ट्रेड डील की प्रतिलिपि जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना है कि इस डील से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा, इसलिए किसान यूनियन इसका लगातार विरोध करेगी।1
- किसी की सहायता के लिए सामने आए विधायक रोमी साहनी1
- मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है1
- शाहजहांपुर। शहर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे, जहां आयोजक प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप बालों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। होली मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस टाउनशिप के सामने एक भीषण सड़क हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।1
- जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार1
- लालकुआं क्षेत्र में होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम और लालकुआं कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन राणा ने संयुक्त छापेमारी कर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। अचानक चले इस अभियान में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे और करीब 5 हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों को मौके पर ही चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मेन बाजार, स्टेट बैंक के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, घोड़ानाला, वीआईपी गेट और कार रोड सहित कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब पीने-पिलाने वालों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकते नजर आए। अभियान का नेतृत्व कर रहे लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में शराबखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी होटल या ढाबे में शराब पीने-पिलाने की शिकायत मिली तो संचालकों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम के इस संयुक्त अभियान में सब इंस्पेक्टर दीपा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर दयानाथ सती, सब इंस्पेक्टर अंजू जेठी, सब इंस्पेक्टर प्रेम नेगी, हेड कांस्टेबल चन्द्र शेखर मल्होत्रा, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी, तरुण मेहता सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीने-पिलाने वालों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।2