जखनिया में नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन सामग्री वितरित, बच्चों के पोषण पर जोर जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान

- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...! पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें A K Sharma Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab Aam Aadmi Party - Delhi Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Arshad Jamal #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ1
- गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मठिया मोहल्ला व ग्राम बसाउकपुरा की मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शाहनिन्दा से मठिया होते हुए बसाउकपुरा, सेमरा, बच्छलपुर-रामपुर और शेरपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर लोगों को जलजमाव से राहत दिलाता है।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- आज एक वीडियो सामने आई… उसे देखकर सच में हृदय द्रवित हो गया, गला रूंध सा गया। सोचिए, जिस देश में गरीब आदमी के इलाज के लिए लोग आगे नहीं आ पाते, जहाँ अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं, और मर्चरी हाउस की हालत इतनी बदतर है कि वहाँ चूहे लाशों तक को कुतर देते हैं… वहाँ विकास और संवेदनशील व्यवस्था की बातें सुनकर मन और भी विचलित हो जाता है। हम दिनभर जाति और धर्म के नाम पर लड़ते रहते हैं, लेकिन जब किसी गरीब को इलाज, दवा या इंसानियत की ज़रूरत होती है, तब बहुत कम लोग साथ खड़े दिखते हैं। कभी-कभी लगता है कि हमें सबसे पहले अपनी संवेदनाओं को बचाने की ज़रूरत है।1
- आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोगा साव तिराहे के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने ठेला लगाकर छोले बेच रहे हरेंद्र सोनकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेले को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के व्यवहारा अहमदपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर गांव वालों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब ग्राम प्रधान ने अपना पक्ष रखा है। प्रधान ने गांव वालों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि “जितना कार्य कराया गया है उतना ही पैसा पास कराया गया है और उसके पूरे प्रमाण हमारे पास मौजूद हैं। प्रधान का कहना है कि विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए गए हैं और बिना काम के कोई भी भुगतान नहीं कराया गया है। वहीं गांव के कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया है।1
- Post by RISHI RAI1