logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका–मुंडरो मार्ग पर बखरीडीह के समीप मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुंदन विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक प्रिंस कुमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है। दोनों युवक अटका की ओर से मुंडरो की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बखरीडीह के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे कुंदन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रिंस कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल बगोदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मुंडरो मुखिया बंधन महतो, माले नेता पवन महतो, भाजपा नेता सह जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, राजू सिंह, हेमलाल महती सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक गेट-ग्रील बनाने का काम करते थे। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

3 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
3 hrs ago
f2900973-ba60-4d54-972f-15199edb50be

बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका–मुंडरो मार्ग पर बखरीडीह के समीप मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुंदन विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक प्रिंस कुमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है। दोनों युवक अटका की ओर से मुंडरो की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बखरीडीह के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला

रहे कुंदन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रिंस कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल बगोदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मुंडरो मुखिया बंधन महतो, माले नेता पवन महतो, भाजपा नेता सह जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, राजू सिंह, हेमलाल महती सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक गेट-ग्रील बनाने का काम करते थे। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by SonuMandal
    1
    Post by SonuMandal
    user_SonuMandal
    SonuMandal
    बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विष्णुगढ़: हेठली बोदरा निवासी राजेश्वर पाठक का निधन से गांव में मातम। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।
    1
    विष्णुगढ़: हेठली बोदरा निवासी राजेश्वर पाठक का निधन से गांव में मातम। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • जनता मजदूर संघ के बरोरा क्षेत्रीय सचिव मंगल हेमब्रम की ओर से सभी बरोरा क्षेत्र के श्रमिकों को रंगो का पावन त्योहार होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें #DHANBADNEWS #JHARKHANDNEWS #MANGALHEMBROM #JANTAMAJDILURSANFH #JMS #HOLI #HOLISHUBHKAMANAA
    1
    जनता मजदूर संघ के बरोरा क्षेत्रीय सचिव मंगल हेमब्रम की ओर से सभी बरोरा क्षेत्र के श्रमिकों को रंगो का पावन त्योहार होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें 
#DHANBADNEWS #JHARKHANDNEWS #MANGALHEMBROM #JANTAMAJDILURSANFH #JMS #HOLI #HOLISHUBHKAMANAA
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • नए रक्षा मंत्री अल रेज़ा की मौत!
    1
    नए रक्षा मंत्री अल रेज़ा की मौत!
    user_Rupali singh
    Rupali singh
    Giridih, Jharkhand•
    6 hrs ago
  • कतरास रानी बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन
    1
    कतरास रानी बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद,होली पर्व पर शमशेर नगर–पंढरपाला में तनाव की आहट,DSP के नेतृत्व में हालात काबू कुछ शरारती तत्व की हुई गिरफ्तारी।
    1
    धनबाद,होली पर्व पर शमशेर नगर–पंढरपाला में तनाव की आहट,DSP के नेतृत्व में हालात काबू कुछ शरारती तत्व की हुई गिरफ्तारी।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    19 min ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • बाघमारा प्रखंड के खानुडीह ग्राम पंचायत की मुखिया लीला देवी एवं समाजसेवी गोपाल महतो की ओर से सभी खानुडीह ग्राम पंचायत व बाघमारा वासियों को रंगो का पावन त्यौहार होली की ढेरों बधाई व शुभकामनायें. बाघमारा वासियों के दिलों में हमेशा रंगोतसव बना रहे इस शुभ कामना एवं आकांक्षाओं के साथ.
    1
    बाघमारा प्रखंड के खानुडीह ग्राम पंचायत की मुखिया लीला देवी एवं समाजसेवी गोपाल महतो की ओर से सभी खानुडीह ग्राम पंचायत व बाघमारा वासियों को रंगो का पावन त्यौहार होली की ढेरों बधाई व शुभकामनायें. बाघमारा वासियों के दिलों में हमेशा रंगोतसव बना रहे इस शुभ कामना एवं आकांक्षाओं के साथ.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • पुलिस कप्तान हजारीबाग के आवास पर रंगो की होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें जिले के तमाम अधिकारी व पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,,और 🫟 होली 🫟 का आनंद उठाया,,मौके पर पुलिस कप्तान अंजनी अंजन सर के अलावे डीएसपी अमित आनंद सर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के अलावे जिला के पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी मौजूद थे
    1
    पुलिस कप्तान हजारीबाग के आवास पर रंगो की होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें जिले के तमाम अधिकारी व पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,,और 🫟 होली 🫟 का आनंद उठाया,,मौके पर पुलिस कप्तान अंजनी अंजन सर के अलावे डीएसपी अमित आनंद सर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के अलावे जिला के पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी मौजूद थे
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.