Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान 9 अगस्त को रेवती रेंज इन्दौर इन्दौर 9 अगस्त इन्दौर के रेवती रेंज उज्जैन रोड़ पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी के सानिध्य तथा प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। राजेंद्र राठौर प्रभारी-जनकार्य एवं उद्यान नगर निगम, इंदौर
Naseem Khan
प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान 9 अगस्त को रेवती रेंज इन्दौर इन्दौर 9 अगस्त इन्दौर के रेवती रेंज उज्जैन रोड़ पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी के सानिध्य तथा प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। राजेंद्र राठौर प्रभारी-जनकार्य एवं उद्यान नगर निगम, इंदौर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खजराना की इसाक कॉलोनी में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पैसों के विवाद में हुई थी पिटाई इंदौर..... इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। पुलिस ने फरियादी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैदरअसल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित ईसाक कॉलोनी में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि आमीन और मौसीन के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने फरियादी को थाने बुलाकर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया। बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर मौसीन तथा उसके साथियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।4
- Post by Radheshyam jogi1
- इंदौर में सोशल मीडिया फ्रेंडशिप बनी दुश्मनी, सहेली ने बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट इंदौर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती विवाद में बदल गई। खजराना थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने अपनी ही सहेली के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उस पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो फर्जी अकाउंट उसकी ही सहपाठी द्वारा संचालित पाया गया। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बोल बम बोल बम कावड़ यात्रा ले जाते हुए हमारे परम मित्र1
- जीर्णोद्धार कार्य रुका, खुले बिजली के तार और जर्जर शौचालय से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा सावन के पहले सोमवार गुटकेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई हादसे की आशंका1
- इंदौर में मुस्लिम युवाओं ने भाजपा नेताओं का किया स्वागत, दतिया चुनाव पर राकेश सिंह यादव का बड़ा बयान भाजपा नेताओं का मुस्लिम युवाओं ने किया सम्मान इंदौर के गुलजार कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का मुस्लिम युवाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा की योजनाओं और संगठन को लेकर युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किया गया। गुलजार कॉलोनी में भाजपा के सक्रिय सदस्य सोहेल खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने दतिया चुनाव परिणाम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दतिया कांग्रेस की सीट थी, लेकिन भाजपा के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है और यह भी विश्लेषण का विषय है। कार्यक्रम में सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। अंत में राकेश सिंह यादव ने आयोजन के लिए सोहेल खान एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। #khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #delhi #खबरआपकीआवाज़ #इंदौर #मध्यप्रदेश #mpnews #ब्रेकिंगन्यूज1
- विजयनगर में प्रतिबंधित ई -सिगरेट का कारोबार बेनकाब ऑर्डर पर डिलीवरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर की विजयनगर पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी फोन पर ऑर्डर लेकर अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और डिलीवरी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।दरअसल इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क किया और ई-सिगरेट का ऑर्डर दिया। तय स्थान के अनुसार आरोपी सुमित नंद मैरियट होटल के सामने डिलीवरी देने पहुंचा, जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह द्वारकापुरी क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर निकलकर फोन कॉल के जरिए ऑर्डर लेता था और तीन से चार हजार रुपये तक की कीमत में अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।4
- Indore: कनाड़िया बायपास पर धू-धू कर जली कार, बड़ा हादसा टला | Indore News1