logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के परिसर में अरहर की फसल में भीषण आग । कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के परिसर में अरहर की फसल में भीषण आग लग गई। देखते हीं देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अगलगी की घटना में करीब 3 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल का बहुत बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान संजय कुमार राय ने बताया कि वे अपने कार्यालय से बाहर निकले तो दूर तक फैले अरहड़ की खेत की ओर धुआं उठता दिखाई दिया। जब कर्मियों समेत हम लोग थोड़ा करीब पहुंचे तो देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी और अरहर की फसल धू-धू कर जल रही थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के कुछ देर बाद हीं अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंच गया, मगर मौके पर पहुंचते हीं उसमें खराबी आ गई। जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और दमकल कर्मी असहाय नजर आए। इस दौरान केवीके के एक कर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दूसरी दमकल गाड़ी पहुंची, जिसके बाद सबके सहयोग से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने की वजह से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया था। समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था। घटना को लेकर असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

8 hrs ago
user_Abhishek Kumar Pandey
Abhishek Kumar Pandey
मांझी, सारण, बिहार•
8 hrs ago

कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के परिसर में अरहर की फसल में भीषण आग । कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के परिसर में अरहर की फसल में भीषण आग लग गई। देखते हीं देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अगलगी की घटना में करीब 3 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल का बहुत बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान संजय कुमार राय ने बताया कि वे अपने कार्यालय से बाहर निकले तो दूर तक फैले अरहड़ की खेत की ओर धुआं उठता दिखाई दिया। जब कर्मियों समेत हम

लोग थोड़ा करीब पहुंचे तो देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी और अरहर की फसल धू-धू कर जल रही थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के कुछ देर बाद हीं अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंच गया, मगर मौके पर पहुंचते हीं उसमें खराबी आ गई। जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और दमकल कर्मी असहाय नजर आए। इस दौरान केवीके के एक कर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दूसरी दमकल

गाड़ी पहुंची, जिसके बाद सबके सहयोग से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने की वजह से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया था। समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था। घटना को लेकर असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा। 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर बांकुरा कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम पकड़ियावर चंदवा स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता राजीव रंजन राज द्वारा की गई। इस विजयोत्सव का संचालन वरिष्ठ जेडीयू नेता सुशील सिंह टाइगर और धन्यवाद ज्ञापन हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रोहित सिंह बजरंगी ने किया। इस समारोह को भव्य बनाने में विशेष योगदान समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह बबलू जी और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह जी का रहा। इसमें शामिल गणमान्य लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी, एमिटी स्कूल के डायरेक्ट अमरेंद्र राजेश जी,जेडीयू नेता प्रिंस बजरंगी, पूर्व वार्ड पार्षद भीमलाल, बीजेपी नेता राजेंद्र तिवारी, श्रवण पांडे, गौरव बाबा,अंशु सिंह सिक्रिवाल, अमीत कुशवाहा आदि हजारों लोगों ने शिरकत किया।
    4
    आरा। 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर बांकुरा कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम पकड़ियावर चंदवा स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता राजीव रंजन राज द्वारा की गई। इस विजयोत्सव का संचालन वरिष्ठ जेडीयू नेता सुशील सिंह टाइगर और धन्यवाद ज्ञापन हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रोहित सिंह बजरंगी ने  किया। इस समारोह को भव्य बनाने में विशेष योगदान समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह बबलू जी और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह जी का रहा। इसमें शामिल गणमान्य लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी, एमिटी स्कूल के डायरेक्ट अमरेंद्र राजेश जी,जेडीयू नेता प्रिंस बजरंगी, पूर्व वार्ड पार्षद भीमलाल, बीजेपी नेता राजेंद्र तिवारी, श्रवण पांडे, गौरव बाबा,अंशु सिंह सिक्रिवाल, अमीत कुशवाहा आदि हजारों लोगों ने शिरकत किया।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आप कृपया करके श्रीलंका से प्रभु श्री राम लक्ष्मण मां सीता का एक असली रूप असली अद्भुत चेहरा दुनिया के सामने लाने की महान कृपा करें
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आप कृपया करके श्रीलंका से प्रभु श्री राम लक्ष्मण मां सीता का एक असली रूप असली अद्भुत चेहरा दुनिया के सामने लाने की महान कृपा करें
    user_भोजराज नाग बिजेपी
    भोजराज नाग बिजेपी
    Citizen Reporter शाहपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
    1
    फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी)
अभिनेता चिंटू तिवारी
    user_Chintu Tiwari Kavi jee
    Chintu Tiwari Kavi jee
    Actor Arrah, Bhojpur•
    9 hrs ago
  • भोजपुर अखंड सकिर्तन मंडली धनी पान्डेय गायक मानस मोबाइल 8873838982
    1
    भोजपुर अखंड सकिर्तन मंडली 
धनी पान्डेय गायक मानस मोबाइल 8873838982
    user_Dhani pandey
    Dhani pandey
    Artist आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • आरा में KISNA AS Jewellers के आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन, आम्रपाली दुबे ने बढ़ाई रौनक आरा। शहर के प्रमुख क्षेत्र में KISNA AS Jewellers के डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक एवं शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की खास बात रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Amrapali Dubey की मौजूदगी, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उनके आगमन से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोरूम में ग्राहकों के लिए डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की आधुनिक और आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। संचालकों ने बताया कि यहां गुणवत्ता, डिज़ाइन और भरोसे को प्राथमिकता दी गई है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    आरा में KISNA AS Jewellers के आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन, आम्रपाली दुबे ने बढ़ाई रौनक
आरा। शहर के प्रमुख क्षेत्र में KISNA AS Jewellers के डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की खास बात रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Amrapali Dubey की मौजूदगी, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उनके आगमन से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शोरूम में ग्राहकों के लिए डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की आधुनिक और आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। संचालकों ने बताया कि यहां गुणवत्ता, डिज़ाइन और भरोसे को प्राथमिकता दी गई है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • खंडन (Rebuttal) – जिला परिवहन कार्यालय, मुंगेर (DTO) संबंधी समाचार पर स्पष्टीकरण हाल ही में कुछ माध्यमों में यह समाचार प्रसारित किया गया है कि जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) द्वारा एक ही दिन में वाहनों से दो बार चालान वसूला जा रहा है तथा कुछ विशेष वाहनों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस संबंध में निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया जाता है: दोहरे चालान का आरोप भ्रामक है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई वाहन एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों या समय पर भिन्न-भिन्न नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो प्रत्येक उल्लंघन के लिए पृथक चालान किया जाना विधिसम्मत है। इसे “दोहरे चालान” के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यों की गलत व्याख्या है। चालान की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल एवं पारदर्शी है। ई-चालान प्रणाली के माध्यम से सभी कार्रवाइयाँ रिकॉर्ड होती हैं, जिससे किसी प्रकार की मनमानी या पक्षपात की संभावना न्यूनतम हो जाती है। (पोर्टल - echallan Bihar ) पक्षपात (Bias) के आरोप निराधार हैं। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सभी वाहनों पर समान रूप से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। यदि किसी वाहन मालिक को चालान से संबंधित कोई आपत्ति या शिकायत है, तो निर्धारित अपील प्रक्रिया उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वह अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। (जिला परिवहन पदाधिकारी - 6202751129) जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जनहित की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है। अतः आमजन से अनुरोध है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करें तथा किसी भी शंका की स्थिति में संबंधित विभागीय कार्यालय से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।
    1
    खंडन (Rebuttal) – जिला परिवहन कार्यालय, मुंगेर (DTO) संबंधी समाचार पर स्पष्टीकरण
हाल ही में कुछ माध्यमों में यह समाचार प्रसारित किया गया है कि जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) द्वारा एक ही दिन में वाहनों से दो बार चालान वसूला जा रहा है तथा कुछ विशेष वाहनों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस संबंध में निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया जाता है:
दोहरे चालान का आरोप भ्रामक है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई वाहन एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों या समय पर भिन्न-भिन्न नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो प्रत्येक उल्लंघन के लिए पृथक चालान किया जाना विधिसम्मत है। इसे “दोहरे चालान” के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यों की गलत व्याख्या है।
चालान की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल एवं पारदर्शी है। ई-चालान प्रणाली के माध्यम से सभी कार्रवाइयाँ रिकॉर्ड होती हैं, जिससे किसी प्रकार की मनमानी या पक्षपात की संभावना न्यूनतम हो जाती है।
(पोर्टल - echallan Bihar )
पक्षपात (Bias) के आरोप निराधार हैं। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सभी वाहनों पर समान रूप से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। 
यदि किसी वाहन मालिक को चालान से संबंधित कोई आपत्ति या शिकायत है, तो निर्धारित अपील प्रक्रिया उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वह अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
(जिला परिवहन पदाधिकारी - 6202751129)
जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग  सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जनहित की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है। 
अतः आमजन से अनुरोध है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करें तथा किसी भी शंका की स्थिति में संबंधित विभागीय कार्यालय से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Andar, Siwan•
    1 hr ago
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहुंचे आरा। मंत्रिमंडल के लेकर विजय कुमार सिन्हा ने क्या कुछ कहे इस वीडियो के माध्यम से विशेष जानकारियां।
    1
    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहुंचे आरा। मंत्रिमंडल के लेकर विजय कुमार सिन्हा ने क्या कुछ कहे इस वीडियो के माध्यम से विशेष जानकारियां।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बलिया जिला में सहतवार, बांसडीह, बलिया शहर में पेट्रोल और डीजल की हुई समस्या कही कही तो पेट्रोल पंप भी बंद हो चुके हैं, जि....... ballia
    1
    बलिया जिला में सहतवार, बांसडीह, बलिया शहर में पेट्रोल और डीजल की हुई समस्या कही कही तो पेट्रोल पंप भी बंद हो चुके हैं, जि....... ballia
    user_F A KHAN (PSO)
    F A KHAN (PSO)
    Police Officer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दस हजार मे क्या बेच दिया हमने,5₹50 पैसा डेली के लिए, अपने बच्चों का भविष्य,और इंद्रा आवास और अच्छी स्वस्थ वेवस्था को बेच दिये
    1
    दस हजार मे क्या बेच दिया हमने,5₹50 पैसा डेली के लिए, अपने बच्चों का भविष्य,और इंद्रा आवास और अच्छी स्वस्थ वेवस्था को बेच दिये
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.