logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण उमरिया //।जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नों के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और प्रश्नों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई गई। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और प्रशिक्षण के पश्चात पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर निर्धारित समय-सीमा में अपने कार्य को पूर्ण करें तथा प्रत्येक जानकारी का सही एवं सावधानीपूर्वक संकलन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में मकानसूचीकरण से जुड़े प्रमुख प्रश्नों जैसेकृलोकेशन विवरण भरना, लाइन क्रमांक, भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या तथा स्व-गणना संदर्भ आईडी दर्ज करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा भवन एवं जनगणना मकान के बीच अंतर, फर्श, दीवार एवं छत की मुख्य सामग्री की पहचान, जनगणना मकान का वास्तविक उपयोग एवं उसकी स्थिति (रहने योग्य/खाली आदि) के बारे में विस्तार से समझाया गया। परिवार से संबंधित जानकारी जैसे परिवार क्रमांक, कुल व्यक्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का विवरण, मकान के स्वामित्व की स्थिति तथा आवास हेतु उपलब्ध कमरों की संख्या दर्ज करने की विधि भी बताई गई। इसी तरह करकेली , चंदिया में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

1 day ago
user_Neeraj Singh Raghuvanshi
Neeraj Singh Raghuvanshi
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 day ago
b1b4b4b4-025a-4add-9fd9-867ef3a6c472

मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण उमरिया //।जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नों के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और प्रश्नों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई गई। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और प्रशिक्षण के पश्चात पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक एवं

b57880b4-ebec-45dd-901a-c666da9ae301

सुपरवाइजर निर्धारित समय-सीमा में अपने कार्य को पूर्ण करें तथा प्रत्येक जानकारी का सही एवं सावधानीपूर्वक संकलन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में मकानसूचीकरण से जुड़े प्रमुख प्रश्नों जैसेकृलोकेशन विवरण भरना, लाइन क्रमांक, भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या तथा स्व-गणना संदर्भ आईडी दर्ज करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा भवन एवं जनगणना मकान के बीच अंतर, फर्श, दीवार एवं छत की मुख्य सामग्री की पहचान, जनगणना मकान का वास्तविक उपयोग एवं उसकी स्थिति (रहने योग्य/खाली आदि) के बारे में विस्तार से समझाया गया। परिवार से संबंधित जानकारी जैसे परिवार क्रमांक, कुल व्यक्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का विवरण, मकान के स्वामित्व की स्थिति तथा आवास हेतु उपलब्ध कमरों की संख्या दर्ज करने की विधि भी बताई गई। इसी तरह करकेली , चंदिया में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

More news from Shahdol and nearby areas
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    4 hrs ago
  • कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति
    1
    कटनी नगर//-
*पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया 
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)*
*7509747686*
#निर्माण
#सड़क
#प्रगति
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नाले निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर भड़के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, निष्पक्ष जांच की मांग मैहर- शारदा कॉलोनी पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर भ्रष्ट तंत्र का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी बड़े प्रश्न खड़े किए निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत नदी की रेत ना होकर मिट्टी है गंभीर जांच की आवश्यकता पूरे मैहर शहर में खासकर सरकारी कार्यों में रामनगर कुबरी से आने वाली गुणवत्ता विहीन रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके परिणाम सामने है। प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि जनता के पैसे से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाए। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सुधार कार्य की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। नगर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    नाले निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर भड़के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, निष्पक्ष जांच की मांग
मैहर- शारदा कॉलोनी  पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर भ्रष्ट तंत्र का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी बड़े प्रश्न खड़े किए निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत नदी की रेत ना होकर मिट्टी है गंभीर जांच की आवश्यकता पूरे मैहर शहर में खासकर सरकारी कार्यों में रामनगर  कुबरी से आने वाली गुणवत्ता विहीन रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके परिणाम सामने है।
प्रभात द्विवेदी  दद्दा ने कहा कि जनता के पैसे से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाए।
नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सुधार कार्य की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
नगर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भीम आर्मी का प्रदर्शन जारी?
    1
    भीम आर्मी का प्रदर्शन जारी?
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    9 hrs ago
  • ​मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अमदरा थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा जब स्कूल से अपनी छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो दरिंदों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने छात्रा को जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ​आरोपियों की हुई पहचान ​अमदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: ​सनी कोहली (उम्र 25 वर्ष, निवासी कटनी) ​गोलू उर्फ दीपक (उम्र 38 वर्ष, निवासी झुकेही, हाल निवासी कटनी) ​पुलिस की कार्रवाई ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। ​मध्य भारत न्यूज़ (MBN) के लिए मैहर से ब्यूरो रिपोर्ट।
    1
    ​मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अमदरा थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा जब स्कूल से अपनी छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो दरिंदों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने छात्रा को जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
​आरोपियों की हुई पहचान
​अमदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
​सनी कोहली (उम्र 25 वर्ष, निवासी कटनी)
​गोलू उर्फ दीपक (उम्र 38 वर्ष, निवासी झुकेही, हाल निवासी कटनी)
​पुलिस की कार्रवाई
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
​मध्य भारत न्यूज़ (MBN) के लिए मैहर से ब्यूरो रिपोर्ट।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया।
प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।
    user_Vinod Choudhary
    Vinod Choudhary
    Farmer स्लीमनाबाद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    3
    मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    13 hrs ago
  • मो. इस्लाम सिद्दीकी द्वारा मेरी गाड़ी का चालान काटा गया कर्वी चित्रकूट में आए दिन रोज चालान काट कर जन समूह को प्रताड़ित किया जा रहा, मैं अभी चौराहे से घर के काम से निकला था और मेरी बुलेट गाड़ी का चालान काट दिया जाता है,बीच चौराहे में मोबाइल लेकर खड़े इन वर्दी के भेष में ये गुंडे,वसूली गैंग,किसी आतंकवादी से कम नहीं जो बेमतलब जन समूह को लगातार हर रोज प्रताड़ित कर रहें हैं.... मेरा अपने बड़े भाईयों से निवेदन है की इस अराजकता के खिलाफ मेरा साथ दीजिए और जन प्रतिनिधियों को जगाने में सहयोग कीजिए, इन ट्राफिक पुलिस अधिकारियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है
    1
    मो. इस्लाम सिद्दीकी द्वारा मेरी गाड़ी का चालान काटा गया 
कर्वी चित्रकूट में आए दिन रोज चालान काट कर जन समूह को प्रताड़ित किया जा रहा, मैं अभी चौराहे से घर के काम से निकला था और मेरी बुलेट गाड़ी का चालान काट दिया जाता है,बीच चौराहे में मोबाइल लेकर खड़े इन वर्दी के भेष में ये गुंडे,वसूली गैंग,किसी आतंकवादी से कम नहीं जो बेमतलब जन समूह को लगातार हर रोज प्रताड़ित कर रहें हैं....
मेरा अपने बड़े भाईयों से निवेदन है की इस अराजकता के खिलाफ मेरा साथ दीजिए और जन प्रतिनिधियों को जगाने में सहयोग कीजिए,
इन ट्राफिक पुलिस अधिकारियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.