Shuru
Apke Nagar Ki App…
एपल ला रहा ₹70 हजार वाला सबसे सस्ता मैकबुक बजट सेगमेंट में नया फोन लॉन्च होने की भी उम्मीद 4 मार्च को न्यूयॉर्क में इवेंट
Neeraj Maheshwari
एपल ला रहा ₹70 हजार वाला सबसे सस्ता मैकबुक बजट सेगमेंट में नया फोन लॉन्च होने की भी उम्मीद 4 मार्च को न्यूयॉर्क में इवेंट
More news from Alwar and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु सांसदों व विधायकों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित! कोटा- श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में आमझरी स्थित श्री श्री 1008 रामानंद आश्रम में गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आहुतियां दीं और गौ संरक्षण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। यज्ञाचार्या डार्विन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों—सांसदों एवं विधायकों—को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गोशालाओं की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना करना रहा। कार्यक्रम में कोटा-बूंदी क्षेत्र के सांसद मांगीलाल नागर ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और गोशालाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए जनप्रतिनिधियों को गंभीर पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर गोशाला समिति के पदाधिकारी, विधायक नितेश नागर, महंत कमलेश्वर दास, महंत चेतेश्वरानंद दास, सीमा राधाकृष्ण, जाह्नवी दीक्षित, पदम जैन, बबलू, मोनू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन के संकल्प के साथ प्रसाद वितरण किया गया।3
- Post by पत्रकार -सुमित बैरवा1
- लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके1
- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- अगर आपने अभी तक मेरे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो कृपया चैनल को सब्सक्राइब करें 🙏🙏🙏1
- कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।3
- सरिस्का के सिलीबेरी गेट को खोलने की मांग विधानसभा में उठे, भक्तों की आवाज़ तेज। अलवर- श्री पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने सरिस्का के सिलीबेरी गेट को शीघ्र खोलने की मांग तेज कर दी है। गेट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से आने वाले कई भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यह मंदिर सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित है, जहां वन्यजीव सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से समय-समय पर प्रवेश द्वार बंद किए जाते हैं। हालांकि स्थानीय निवासी गोविन्द जोशी और अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि नियमित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिलीबेरी गेट को निर्धारित समय पर खोला जाना आवश्यक है। भक्तों की मुख्य मांगें: सिलीबेरी गेट मंगलवार-शनिवार को नियमित समयानुसार खोला जाए। मंदिर दर्शन के लिए विशेष पास या अलग से व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट सूचना एवं समय-सारिणी जारी की जाए। श्रद्धालु गोविन्द जोशी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में उठाने की मांग की है, ताकि सरकार इस विषय पर स्थायी समाधान निकाल सके। भक्तों का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और विपक्ष को भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहिए। बताया जा रहा है कि सिलीबेरी गेट करीब तीन महीने से अधिक समय से बंद है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।4