logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: पहाड़ीखेरा से अपहृत दो सगी बहनें रीवा से सुरक्षित दस्तयाब थाना बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: पहाड़ीखेरा से अपहृत दो सगी बहनें रीवा से सुरक्षित दस्तयाब

8 hrs ago
user_Rupesh Jain
Rupesh Jain
में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

थाना बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: पहाड़ीखेरा से अपहृत दो सगी बहनें रीवा से सुरक्षित दस्तयाब थाना बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: पहाड़ीखेरा से अपहृत दो सगी बहनें रीवा से सुरक्षित दस्तयाब

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *पन्ना पुलिस की बृजपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बृजपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरियादिया द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट की गई कि एक व्यक्ति ने पूर्व परिचय का अनुचित लाभ उठाकर मेरी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर ली थीं । इसके बाद उक्त व्यक्ति मुझसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, मेरे द्वारा अनैतिक संबंध से मना करने पर वह मेरी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा एवं मुझे बदनाम करने की नीयत से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरी निजी तस्वीरें उक्त इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी गई । साथ ही मेरे परिजनों और पति को भी निजी तस्वीरे भेजी गई । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/26 धारा 351(3), 75, 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67A आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया । थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदेही व्यक्ति को थाना सिंहपुर जिला सतना तरफ दबिस देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ पर संदेही द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय़ न्यायालय पेश किया गया है । *सराहनीय योगदान* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा, राजेश अहिरवार, आरक्षक तेजेंद्र अहिरवार, दिलीप शर्मा तथा पुलिस साइबर टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    1
    *पन्ना पुलिस की बृजपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
*पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बृजपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में फरियादिया द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट की गई कि एक व्यक्ति ने पूर्व परिचय का अनुचित लाभ उठाकर मेरी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर ली थीं । इसके बाद उक्त व्यक्ति मुझसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, मेरे द्वारा अनैतिक संबंध से मना करने पर वह मेरी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा एवं मुझे बदनाम करने की नीयत से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरी निजी तस्वीरें उक्त इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी गई । साथ ही मेरे परिजनों और पति को भी निजी तस्वीरे भेजी गई । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/26 धारा 351(3), 75, 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67A आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया ।
थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदेही व्यक्ति को थाना सिंहपुर जिला सतना तरफ दबिस देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ पर संदेही द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय़ न्यायालय पेश किया गया है । 
*सराहनीय योगदान* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा, राजेश अहिरवार, आरक्षक तेजेंद्र अहिरवार, दिलीप शर्मा तथा पुलिस साइबर टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार रोहित राय को बेटी से दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। ब्लैकमेलिंग के चलते वह अब तक करीब 2 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद उससे 50 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोहित ने कहा था कि उसके खाते में पैसे हैं, लेकिन वह अब इस तरह की ब्लैकमेलिंग को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हुई गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभशर्मा ने कहा कि मोहरई गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जानकारी के अनुसार रोहित राय को बेटी से दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। ब्लैकमेलिंग के चलते वह अब तक करीब 2 लाख रुपये दे चुका था।
इसके बाद उससे 50 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोहित ने कहा था कि उसके खाते में पैसे हैं, लेकिन वह अब इस तरह की ब्लैकमेलिंग को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है।
वायरल वीडियो की पुष्टि हुई गैसाबाद थाना प्रभारी
सौरभशर्मा ने कहा कि मोहरई गांव में फांसी
लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • “बिजली बचत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा दी जा रही है।”“PM SURYA GHAR SOLAR SCHEME”
    1
    “बिजली बचत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा दी जा रही है।”“PM SURYA GHAR SOLAR SCHEME”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चमड़ा उतारना भी जानते हैं और मारना भी… करणी सेना की धमकी पर Chandrashekhar Azad ने पलटवार किया. बीते दिन बाराबंकी में कांशीराम जयंती के मौके पर चंद्रशेखर ने क्या कहा, सुनिए -
    1
    चमड़ा उतारना भी जानते हैं और मारना भी…
करणी सेना की धमकी पर Chandrashekhar Azad ने पलटवार किया. बीते दिन बाराबंकी में कांशीराम जयंती के मौके पर चंद्रशेखर ने क्या कहा, सुनिए -
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सतना जिले के कोठी में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, चने के साइज से बडे गिरे ओले।*
    1
    *सतना जिले के कोठी में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, चने के साइज से बडे गिरे ओले।*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Indore•
    2 hrs ago
  • सतना। नगर निगम कार्यालय के नजदीक कलकत्ता फ्लावर के पीछे एक घर में लगी भीषण आग।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड,
    1
    सतना। नगर निगम कार्यालय के नजदीक कलकत्ता फ्लावर के पीछे एक घर में लगी भीषण आग।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड,
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है
    1
    आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एंकर: पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र को आज विकास की बड़ी सौगात मिली, जहां पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र, जनपद पंचायत भवन, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन सहित कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। वीओ: पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिकुरिहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। इसके बाद विधायक सिंह जनपद पंचायत अजयगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन के बनने से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। वहीं दौरे के दौरान विधायक सिंह भुंडा गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत आरामगंज में अटल ग्राम सुशासन भवन यानी पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन करीब 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान आरामगंज और विश्रामगंज की नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 36 लाख 72 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से आदिवासी बस्तियों में बिजली सुविधा मजबूत होगी। वीओ: कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव, मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य हनुमंत प्रताप सिंह, उमेश निगम, संजय सिंह परिहार, वृंदावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, जिला मंत्री कौशल किशोर, अवध तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विशाल यादव, संजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जनक यादव, नारायण दास रजक, प्रमोद सिंह, हीरालाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रामायण लोधी, रामप्रताप सिंह, रजनी बसोर, भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत, मृगेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, चतुरेश सेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, एसडीएम आलोक मार्को, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी, एसडीओ प्रशांत नायक, एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी, एपीओ अमित यादव, विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
    4
    एंकर:
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र को आज विकास की बड़ी सौगात मिली, जहां पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र, जनपद पंचायत भवन, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन सहित कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
वीओ:
पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिकुरिहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
इसके बाद विधायक सिंह जनपद पंचायत अजयगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन के बनने से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
वहीं दौरे के दौरान विधायक सिंह भुंडा गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया।
इसके बाद ग्राम पंचायत आरामगंज में अटल ग्राम सुशासन भवन यानी पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन करीब 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया।
इसी कार्यक्रम के दौरान आरामगंज और विश्रामगंज की नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 36 लाख 72 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से आदिवासी बस्तियों में बिजली सुविधा मजबूत होगी।
वीओ:
कार्यक्रम में  जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव, मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य हनुमंत प्रताप सिंह, उमेश निगम, संजय सिंह परिहार, वृंदावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, जिला मंत्री कौशल किशोर, अवध तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विशाल यादव, संजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जनक यादव, नारायण दास रजक, प्रमोद सिंह, हीरालाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रामायण लोधी, रामप्रताप सिंह, रजनी बसोर, भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत, मृगेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, चतुरेश सेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, एसडीएम आलोक मार्को, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी, एसडीओ प्रशांत नायक, एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी, एपीओ अमित यादव, विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 13 साल के दर्द के बाद हरीश को मिली 'इच्छामृत्यु', नम आंखों से AIIMS विदाई 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को उनकी इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स लाया जा चुका है सुग्राीम कोर्ट के आदेश अनुसार
    1
    13 साल के दर्द के बाद हरीश को मिली 'इच्छामृत्यु', नम आंखों से AIIMS विदाई 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को उनकी इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स लाया जा चुका है सुग्राीम कोर्ट के आदेश अनुसार
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.